Samsung Galaxy A22 5G हुआ MediaTek Dimensity 700 चिपसेट और 5,000mAh बैटरी के साथ लांच, जाने कीमत और स्पेसिफिकेशन

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

सैमसंग ने आज अपने एक और नए नवेले 5G स्मार्टफोन Samsung Galaxy A22 के 5G और 4G मॉडल को लांच कर दिया है। फोन में आपको MediaTek Dimensity 700 (5G) Helio G80 (4G) चिपसेट, 48MP प्राइमरी कैमरा और 5,000mAh की बड़ी बैटरी भी दी गयी है। तो चलिए डिवाइस के फीचरों पर नज़र डालते है:

Samsung Galaxy A22 5G के फीचर

Galaxy A22 में सामने की तरफ आपको 6.6-इंच की FHD+ इनफिनिटी-V डिस्प्ले दी गयी है। फोन में ओक्टा-कोर MediaTek Dimensity 700 चिपसेट को 4GB/6GB/8GB रैम और 64GB/128GB इंटरनल स्टोरेज के साथ इस्तेमाल किया गया है। स्टोरेज को माइक्रो SD कार्ड की सहायता से 512GB तक बढ़ा सकते है।

 

कैमरा डिपार्टमेंट की बात करे तो यहाँ पीछे की तरफ 48MP प्राइमरी सेंसर, 2MP डेप्थ सेंसर,  और 5MP का वाइड एंगल लेंस वाला ट्रिपल कैमरा सेटअप देखने को मिलता है। सामने की तरफ वाटरड्राप नौच में 8MP का सेल्फी कैमरा दिया है। डिवाइस आपको एंड्राइड 11 आधारित Samsung One UI 3.1 पर रन करती हुई मिलती है।

अन्य स्पेसिफिकेशन में यहाँ पर साइड फिंगरप्रिंट सेंसर, 3.5mm ऑडियो जैक, USB टाइप C पोर्ट जैसे फीचर तो मिलते ही है साथ में 5,000mAh की बड़ी बैटरी फ़ास्ट चार्जिंग के साथ दी गयी है।

Samsung Galaxy A22 की कीमत और उपलब्धता

कंपनी ने अपनी लेटेस्ट Galaxy A22 डिवाइस को 229 यूरो / 249 यूरो  की शुरूआती कीमत पर यूरोप के मार्किट में पेश किया है। फोन में Grey, Violet और White आपको कलर ऑप्शन दिए गये है।

Samsung Galaxy A22 5G के स्पेसिफिकेशन

मॉडल  Samsung Galaxy A22 5G
डिस्प्ले 6.6-इंच, 1600×720 रेज़ोलुशन, FHD+, इनफिनिटी U डिस्प्ले, गोरिला ग्लास 5
प्रोसेसर ओक्टा-कोर MediaTek Dimensity 700 चिपसेट
रैम 4GB/6GB
इंटरनल स्टोरेज 64GB/128GB, 512GB तक बढ़ा सकते है
सॉफ्टवेयर एंड्राइड 11 आधिरत One UI 3
रियर कैमरा 48MP+ 5MP + 5MP
सेल्फी कैमरा 8MP
बैटरी 5000mAh, 15W फ़ास्ट चार्जिंग
अन्य ड्यूल-सिम, 5G, 4G स्टैंडबाई Wi-Fi, ब्लूटूथ 5, 3.5mm ऑडियो जैक, GPS, टाइप-C पोर्ट, साइड फिंगरप्रिंट सेंसर
कीमत –

Related Articles

ImageRajnikanth’s Coolie OTT Release: जानें कब और कहां देखें, Lokesh Kanagaraj की अगली फिल्म में रजनीकांत संग जुड़ेंगे ये दिग्गज

साउथ सुपरस्टार रजनीकांत और डायरेक्टर लोकेश कनगराज (Lokesh Kanagaraj’s Coolie) की फिल्म Coolie 14 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज़ हुई थी। रिलीज़ से पहले फिल्म को लेकर काफी हाइप था और भले ही रिव्यूज़ मिले-जुले रहे हों, लेकिन बॉक्स ऑफिस पर फिल्म ने धमाकेदार प्रदर्शन किया है। अब दर्शकों की नज़रें Coolie OTT release पर …

ImageSamsung 23 जुलाई को पेश करेगा 11 5G बैंड सपोर्ट के साथ Galaxy A22 5G, जाने क्या होगा ख़ास

सैमसंग ने पिछले महीने Galaxy A22 के 4G और 5G वैरिएंट को यूरोप के मार्किट में पेश किया था और जून महीने में ही Galaxy A22 4G को इंडियन मार्किट में लांच किया था। अब कंपनी ने ट्विटर पर साफ़ किया है की Galaxy A22 5G को 23 जुलाई को इंडिया में पेश करने के …

ImageSamsung Galaxy A22 हुआ MediaTek Helio G80 चिपसेट और 5,000mAh बैटरी के साथ लांच, जाने कीमत और स्पेसिफिकेशन

सैमसंग ने आज अपने ग्लोबल मार्किट में उपलब्ध 5G स्मार्टफोन Samsung Galaxy A22 के 4G मॉडल को लांच कर दिया है। फोन में आपको MediaTek Helio G80 (4G) चिपसेट, 48MP प्राइमरी कैमरा और 5,000mAh की बड़ी बैटरी भी दी गयी है। तो चलिए डिवाइस के फीचरों पर नज़र डालते है: Samsung Galaxy A22 के फीचर …

ImageiQOO Z11 भारत में 7,050mAh बैटरी और IP69 रेटिंग के साथ लॉन्च, जानें कीमत

एक नज़र में: iQOO ने भारत में iQOO Buds के साथ iQOO Z11 लॉन्च कर दिया है। MediaTek के Dimensity 7500 Turbo चिपसेट पर चलने वाला ये देश का पहला फोन है, और इसमें आपको कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले भी मिलेगा। आप इसे 25 अगस्त से खरीद सकते हैं। आइए इसकी कीमत और स्पेसिफिकेशन विस्तार से …

Image9,000mAh बैटरी और Snapdragon 8 Elite Gen 5 के साथ Geekbench पर दिखा OnePlus Ace 7, क्या भारत में 16R के नाम से आएगा?

एक नज़र में : OnePlus का नया Ace 7 चीन में लॉन्च से पहले ही Geekbench पर दिख गया है, और भारत में यही फोन OnePlus 16R के नाम से आ सकता है। पिछले साल चीन का Ace 6T भारत में OnePlus 15R बनकर लॉन्च हुआ था। लिस्टिंग बताती है कि इसमें Snapdragon 8 Elite …

Discuss

Be the first to leave a comment.