Samsung Galaxy A22 हुआ MediaTek Helio G80 चिपसेट और 5,000mAh बैटरी के साथ लांच, जाने कीमत और स्पेसिफिकेशन

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

सैमसंग ने आज अपने ग्लोबल मार्किट में उपलब्ध 5G स्मार्टफोन Samsung Galaxy A22 के 4G मॉडल को लांच कर दिया है। फोन में आपको MediaTek Helio G80 (4G) चिपसेट, 48MP प्राइमरी कैमरा और 5,000mAh की बड़ी बैटरी भी दी गयी है। तो चलिए डिवाइस के फीचरों पर नज़र डालते है:

Samsung Galaxy A22 के फीचर

Galaxy A22 में सामने की तरफ आपको 6.6-इंच की FHD+ इनफिनिटी-V डिस्प्ले दी गयी है। फोन में ओक्टा-कोर MediaTek Helio G80 चिपसेट को 6GB रैम और 128GB इंटरनल स्टोरेज के साथ इस्तेमाल किया गया है। स्टोरेज को माइक्रो SD कार्ड की सहायता से 512GB तक बढ़ा सकते है।

कैमरा डिपार्टमेंट की बात करे तो यहाँ पीछे की तरफ 48MP प्राइमरी सेंसर, 2MP डेप्थ सेंसर,  और 5MP का वाइड एंगल लेंस वाला ट्रिपल कैमरा सेटअप देखने को मिलता है। सामने की तरफ वाटरड्राप नौच में 8MP का सेल्फी कैमरा दिया है। डिवाइस आपको एंड्राइड 11 आधारित Samsung One UI 3.1 पर रन करती हुई मिलती है।

Samsung Galaxy A22 की कीमत और उपलब्धता

कंपनी ने अपनी लेटेस्ट Galaxy A22 डिवाइस को 18,499 रुपए की कीमत पर यूरोप के मार्किट में पेश किया है। फोन में Grey, Violet और White आपको कलर ऑप्शन दिए गये है।

Samsung Galaxy A22 के स्पेसिफिकेशन

मॉडल  Samsung Galaxy A22
डिस्प्ले 6.6-इंच, 1600×720 रेज़ोलुशन, FHD+, इनफिनिटी U डिस्प्ले, गोरिला ग्लास 5
प्रोसेसर ओक्टा-कोर MediaTek Helio G95 चिपसेट
रैम 6GB
इंटरनल स्टोरेज 128GB, 512GB तक बढ़ा सकते है
सॉफ्टवेयर एंड्राइड 11 आधिरत One UI 3
रियर कैमरा 48MP+ 8MP + 2MP + 2MP
 सेल्फी कैमरा 13MP
बैटरी 5000mAh, 15W फ़ास्ट चार्जिंग
अन्य ड्यूल-सिम, 5G, 4G स्टैंडबाई Wi-Fi, ब्लूटूथ 5, 3.5mm ऑडियो जैक, GPS, टाइप-C पोर्ट, साइड फिंगरप्रिंट सेंसर
कीमत –

Related Articles

ImageOTT Release This Week: Gajab Raat से Hanuman तक 4 बड़ी रिलीज़, सबसे सस्ते एक ही रिचार्ज में उठाएं पूरा आनंद

एक नज़र में : OTT Release This Week: इस वीकेंड OTT पर पांच नई फिल्में और सीरीज़ आ रही हैं, और इनमें मनोज बाजपेयी की वो फिल्म भी है, जिसका नाम विवाद के सुप्रीम कोर्ट तक पहुंचने के बाद बदलना पड़ा। मुश्किल बस इतनी है कि ये पांचों कहानियां चार अलग-अलग ऐप पर बंटी हैं, …

ImageSamsung Galaxy A22 5G हुआ MediaTek Dimensity 700 चिपसेट और 5,000mAh बैटरी के साथ लांच, जाने कीमत और स्पेसिफिकेशन

सैमसंग ने आज अपने एक और नए नवेले 5G स्मार्टफोन Samsung Galaxy A22 के 5G और 4G मॉडल को लांच कर दिया है। फोन में आपको MediaTek Dimensity 700 (5G) Helio G80 (4G) चिपसेट, 48MP प्राइमरी कैमरा और 5,000mAh की बड़ी बैटरी भी दी गयी है। तो चलिए डिवाइस के फीचरों पर नज़र डालते है: …

ImageNokia 2.3 ड्यूल रियर कैमरा और 4000mAh बैटरी के साथ एंट्री लेवल फीचर के साथ हुआ लांच: जाने कीमत और स्पेसिफिकेशन

HMD ग्लोबल ने आज Nokia 2.3 को लांच कर दिया गया है। फ़ोन में आपको MediaTek Helio A22 चिपसेट के अलावा 2GB+32GB रैम, स्टोरेज का ऑप्शन भी दिया गया है। आज लांच किये गये नोकिया फोन में आपको 13MP प्राइमरी कैमरा, बड़ी 4,000mAh की बैटरी और बड़ी डिस्प्ले देखने को मिलती है। तो चलिए नज़र …

ImageSamsung Galaxy F70 5G भारत में लॉन्च: 50MP OIS कैमरा और 5,000mAh बैटरी, जानें कीमत

एक नज़र में : Samsung ने भारत में Galaxy F70 5G लॉन्च कर दिया है, और इसके साथ कंपनी की F-सीरीज़ में एक और मॉडल जुड़ गया है। सीरीज़ में इसकी जगह Galaxy F70e और ज़्यादा प्रीमियम Galaxy F70 Pro के बीच है। अच्छी बात ये है कि बैंक डिस्काउंट और लॉन्च ऑफर के बाद …

ImageSamsung Galaxy A32 हुआ MediaTek Helio G80 चिपसेट और 5,000mAh बैटरी के साथ लांच, जाने कीमत और स्पेसिफिकेशन

सैमसंग ने आज अपने किफायती 5G स्मार्टफोन Samsung Galaxy A32 के 4G मॉडल को लांच कर दिया है। फोन में आपको MediaTek Helio G80 चिपसेट, 64MP क्वैड कैमरा और 20MP सेल्फी कैमरा के साथ 5,000mAh की बड़ी बैटरी भी दी गयी है। तो चलिए डिवाइस के फीचरों पर नज़र डालते है: Samsung Galaxy A32 के …

Discuss

Be the first to leave a comment.