Samsung AR Smart Glasses साल 2025 में होंगे लॉन्च, शामिल होंगे कई AI फंक्शन्स

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

Samsung काफी समय से Samsung AR glasses पर काम कर रहा है, इनसे संबंधित काफी लीक्स सामने आए हैं, हालांकि इन्हें लॉन्च होने में थोड़ा समय लग सकता है, इसके साथ ही कंपनी XR हैंडसेट पर भी काम कर रही है, आगे Samsung XR Smart Glasses के बारे में विस्तार से जानते हैं।

ये पढ़ें: Jio ने पेश किया Ultimate 5G Upgrade Voucher, मिलेगी 1 साल के लिए अनलिमिटेड 5G कनेक्टिविटी

Samsung AR Smart Glasse टाइम लाइन

रिपोर्ट्स के अनुसार Samsung inaugural augmented reality glasses को कंपनी साल 2025 के थर्ड कार्टर तक पेश कर सकती है, और शुरुआती समय में इन्हें सिर्फ कुछ ही बाजारों में पेश किया जा सकता है।

इसके पहले कंपनी ने साल 2023 में इससे संबंधित हिंट दिया था, जब गैलेक्सी S23 को पेश किया गया था। रिपोर्ट्स के अनुसार इन ग्लासेस को Qualcomm के साथ साझेदारी में तैयार किया जा रहा है। इतना ही नहीं इसमें Google की भी साझेदारी है, जो अपने लार्ज लैंग्वेज मॉडल्स की सहायता से इसमें AI फंक्शनलिटी प्रदान की जायेगी।

Qualcomm के CEO ने भी इससे संबंधित घोषणा करते हुए बताया है, कि वो samsung के साथ साझेदारी में mixed reality smart glasses पर काम कर रहा है, जिन्हें साल 2025 तक पेश किया जा सकता है।शुरुआत में इसके सिर्फ 500000 यूनिट्स ही बनाए जाएंगे।

Samsung AR Smart Glasses फीचर्स

इनमें प्राइमरी यूनिट में Qualcomm AR1 semiconductor ka उपयोग किया गया है, इसके अतिरिक्त auxiliary NXP semiconductor को शामिल किया गया है। इन स्मार्ट ग्लासेस में 12 मेगापिक्सल Sony IMX681 CMOS इमेज सेंसर को शामिल किया गया है। इन ग्लासेस की सहायता से आप मोबाइल पेमेंट्स भी कर सकते हैं, और QR को स्कैन करने की सुविधा भी शामिल की गई है।

ये ग्लासेस 155mAh बैटरी के साथ पेश किए जाएंगे, और इनका वजन 50 ग्राम हो सकता है। इतना ही नहीं, इनमें आपको कई AI फंक्शंस भी मिलने वाले हैं।

ये पढ़ें: Oppo Reno 13 लॉन्च की तारीख ऑफिशियली रिवील, मिलेंगे ये धांसू फीचर्स

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को Twitter, Facebook, Instagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Akash SharmaAkash Sharma
आकाश शर्मा BCA ग्रेजुएट हैं टेक्नोलॉजी की दुनिया में होने वाली डवलपमेंट को काफी बारीकी से फॉलो करते है | वह पिछले दो वर्षों से एक content writer के रूप में काम कर रहे हैं।

Related Articles

Imageफोटो से AI वीडियो घर बैठे ऐसे बनाएं, ये ऐप्स फ्री में करेंगे काम

कुछ समय पहले तक किसी फोटो को वीडियो में बदलने का मतलब था, लैपटॉप पर एडिटिंग सॉफ्टवेयर खोलना और घंटों बैठकर एनिमेशन तैयार करना। अब यही काम आपके फोन पर एक फोटो और एक लाइन के प्रॉम्प्ट से हो जाता है, क्योंकि Google, Meta, Adobe और Canva जैसी कंपनियों ने अपने ऐप्स में ऐसे AI …

ImageOne UI 7 Beta रिलीज़ की तारीख आयी सामने, इन डिवाइसों में हो सकता है उपलब्ध

Samsung काफी समय से अपने नए One UI 7 Beta अपडेट की तैयारी का रहा था, रिपोर्ट्स के अनुसार इसे जुलाई में पेश किया जाना था, लेकिन अभी तक इसके बारे में कोई जानकारी सामने नहीं आयी थी, लेकिन हाल ही में एक टिपस्टर द्वारा इससे संबंधित जानकारी साझा की गई है, जिसके बारे में …

ImageOne UI 7 इन बदलाव के साथ होगा लॉन्च, फ़िलहाल बीटा वर्जन में हो सकता है उपलब्ध

Samsung काफी समय से One UI 7 को लॉन्च करने के तैयारी में लगा हुआ था। हाल ही में कंपनी ने USA में हुए Samsung Developer Conference में इसकी घोषणा कर दी है। इसका स्टेबल वर्जन साल 2025 तक Samsung Galaxy S25 सीरीज में उपलब्ध हो सकता है, फ़िलहाल इसका बीटा वर्जन देखने को मिल …

ImageSamsung Galaxy M08 और F08 जल्द होंगे लॉन्च, मिलेंगे 6000mAh बैटरी और 2032 तक अपडेट

Samsung के सस्ते M-सीरीज़ फोनों की पहचान अब तक लंबा सॉफ्टवेयर सपोर्ट रही है, क्योंकि पिछले साल आया Galaxy M07 भी 6 साल के अपडेट के साथ सिर्फ ₹6,999 में लॉन्च हुआ था। अब Samsung ने अपनी इंडिया वेबसाइट पर Galaxy M08 को “Coming soon” के साथ लिस्ट कर दिया है, और इसी हार्डवेयर के …

ImageSamsung Galaxy F70 5G इंडिया लॉन्च: BIS, Google लिस्टिंग और फीचर

किसी फोन के बारे में कई बार सबसे बड़ा सुराग उसके नाम से नहीं, बल्कि उसके कोडनेम से मिलता है, और Samsung Galaxy F70 5G के साथ भी यही हुआ है। ये फोन Google Play Console की सपोर्टेड डिवाइस लिस्ट में दिखा है, लेकिन वहां इसका कोडनेम a17x लिखा है, जो पिछले साल अगस्त में …

Discuss

Be the first to leave a comment.