Oppo Reno 13 लॉन्च की तारीख ऑफिशियली रिवील, मिलेंगे ये धांसू फीचर्स

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

काफी समय से Oppo Reno 13 चर्चा का विषय बना हुआ था, फोन से संबंधित कई लीक भी सामने आये, और इसी महीने सीरीज को चीन में लॉन्च किया जाने वाला है, हाल ही में कंपनी ने आधिकारिक तौर पर Oppo Reno 13 लॉन्च की तारीख की घोषणा कर दी है। भविष्य में इसे भारत में भी पेश किया जाने वाला है।

ये पढ़ें: Xiaomi 15 Ultra इंटरनल इमेज लीक, इन धांसू फीचर्स के साथ मिलेगा तगड़ा कैमरा सेटअप

Oppo Reno 13 लॉन्च की तारीख आई सामने

कंपनी ने आधिकारिक तौर पर इसकी जानकारी देते हुए बताया है, कि इस सीरीज को 25 नवंबर को चीन में लॉन्च किया जाएगा। सीरीज में Oppo Reno 13 और Oppo Reno 13 Pro ये दो मॉडल्स को शामिल किया गया है। कंपनी के अनुसार जो “Reno girl” इस फोन को टीज कर रही है, उनका नाम “Song Yuqi” है, और उन्हें इस फोन का ब्रांड एम्बेसडर बनाया गया है।

हाल ही में कंपनी द्वारा फोन के रेडर्स को साझा किया है, और प्रोडक्ट मैनेजर द्वारा इसके प्रो मॉडल की डिजाइन को भी पेश किया गया है। जिनके अनुसार फोन ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप के साथ काफी आकर्षक डिजाइन में पेश किया जाने वाला है।

फोन में फ्लैट डिस्प्ले और 12GB + 256GB, 12GB + 512GB, 16GB + 256GB, 16GB + 512GB और 16GB + 1TB स्टोरेज ऑप्शंस देखने को मिल सकते हैं।
इतना ही नहीं, नए ColorOS 15 के साथ इसमें नया वायरलेस डेटा ट्रांसफर फीचर भी मिलने वाला है, जिसे O+ इंटरकनेक्शन ऐप में शामिल किया जाएगा।

अन्य रिपोर्ट्स के अनुसार फोन में 6.83 इंच का 1.5K माइक्रो कर्व्ड डिस्प्ले दिया जा सकता है। इसका प्रो मॉडल MediaTek Dimensity 8350 चिपसेट द्वारा संचालित हो सकता है। फोन में 50 मेगापिक्सल प्राइमरी, 8 मेगापिक्सल अल्ट्रा वाइड, और 50 मेगापिक्सल टेलीफोटो कैमरा का ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया जा सकता है, इसके अतिरिक्त फ्रंट में 50 मेगापिक्सल सेल्फी कैमरा मिल सकता है।

ये पढ़ें: Realme UI 6.0 ओपन बीटा प्रोग्राम रोडमैप टाइमलाइन सामने आयी, इन डिवाइसों में मिलेगा सबसे पहले

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को Twitter, Facebook, Instagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Akash SharmaAkash Sharma
आकाश शर्मा BCA ग्रेजुएट हैं टेक्नोलॉजी की दुनिया में होने वाली डवलपमेंट को काफी बारीकी से फॉलो करते है | वह पिछले दो वर्षों से एक content writer के रूप में काम कर रहे हैं।

Related Articles

ImageHMD Vibe2 Pro vs Lava Bold N4 Pro: FHD+ स्क्रीन या IP64 और घर पर सर्विस, 15,000 में आपके लिए क्या बेहतर?

HMD ने आज से Flipkart की Big Billion Days सेल में अपना नया HMD Vibe2 Pro 5G बेचना शुरू कर दिया है, और लॉन्च ऑफर के साथ इसकी कीमत ₹14,999 बैठती है। ठीक इसी कीमत पर Amazon पर देसी ब्रांड Lava का Lava Bold N4 Pro 5G भी मिल रहा है, जिसे कंपनी ने करीब …

ImageOppo Reno 13 सीरीज भारत में लॉन्च होगी, मिल सकते हैं ये धांसू फीचर्स

Find X8 सीरीज के बाद अब कंपनी ने Oppo Reno 13 सीरीज को भी भारत में लॉन्च करने का फैसला लिया है, हालांकि आधिकारिक तौर पर इसके लॉन्च की तारीख सामने नहीं आई है, लेकिन लीक्स से इसके इंडिया लॉन्च की टाइम लाइन का पता चलता है। फिलहाल ये चीन में लॉन्च होने वाला है, …

ImageOppo Reno 13 Pro स्पेसिफिकेशन्स लीक हुए, जल्द हो सकता है, इन शानदार फीचर्स के साथ लॉन्च

इसी साल जून में Oppo ने अपना Oppo Reno 12 Pro स्मार्टफोन लॉन्च किया था, और अब कंपनी जल्द ही मार्केट में इसके अपग्रेडेड वर्जन के रूप में Oppo 13 Pro को लॉन्च करने वाली है। हाल ही में Oppo Reno 13 Pro स्पेसिफिकेशन्स सामने आए हैं, जिससे अंदाजा लगाया जा सकता है, कि कंपनी …

ImageOPPO ने लॉन्च किया F35 Pro 5G, मिलेंगे 8000mAh बैटरी और 50MP अल्ट्रावाइड सेल्फी कैमरा जैसे फीचर

अप्रैल में OPPO F33 Pro खरीदने वालों को ये फोन ₹37,999 की शुरूआती कीमत पर मिला था, यानी पिछला Pro मॉडल आपको 40 हज़ार से कम में मिल गया था। लेकिन इस बार ऐसा नहीं है। कंपनी ने आज भारत में OPPO F35 Pro और OPPO F35 लॉन्च कर दिए हैं, और नए Pro का …

ImageOPPO Reno 14 सीरीज इस तारीख को होगी भारत में लॉन्च, मिलेंगे ये बेहतरीन फीचर्स

OPPO ने भारत ने अपनी Reno 14 सीरीज को लॉन्च करने की पूरी तैयारी कर ली है। लगभग स्वयं लीक्स के बाद अब कंपनी ने आधिकारिक तौर पर OPPO Reno 14 सीरीज इंडिया लॉन्च की तारीख की घोषणा भी कर दी है। सीरीज में Reno 14 Pro और Reno 14 ये दो फोन को शामिल …

Discuss

Be the first to leave a comment.

Related Products