Google Play Store पर खरीदे हुए Apps को वापस कर अपना रिफंड इस तरह प्राप्त करें?

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

अगर आप Google Play पर किसी ऐप को रुपयों का भुगतान करके प्राप्त करते हैं, तो आप 48 घंटे के भीतर उस एप्प को Play store पर सर्च करके ‘Refund’ बटन को टैप करके और एप्प को अनइंस्टाल करके भुगतान किया गया पैसा प्राप्त कर सकते हैं। (Read in English)

अर्थात अगर आप अपने खरीदे गए ऐप से संतुष्ट नहीं हैं और उसे वापस करना चाहते हैं तो हम आपको वह प्रक्रिया बताने जा रहे हैं जिसके द्वारा आप अपना खर्च किया गया पैसा वापस पा सकते हैं? इसके लिए, आपको निम्नलिखित स्टेप्स को फॉलो करना होगा।

यह भी पढ़ें: iPhone X, iPhone 8 और 8 Plus में Default Image और Video Formats कैसे चेंज करें

विशेष बात यह है कि यह वापसी आप प्लेस्टोर नहीं कर सकते। इसके लिए आपको एक ब्राउज़र में प्ले स्टोर खोलने की आवश्यकता होगी। बेहतर है आप PC का उपयोग करें।

  • Step 1: अपने ब्राउज़र में प्ले स्टोर खोलें, और अपने Google खाते में प्रवेश करें।
  • Step 2: साइडबार से ‘‘Account’’ चुनें।
  • Step 3: History के लिए नीचे ब्राउज़ करें।
  • Step 4: अब app purchase order के आगे ट्रिपल डॉट मेनू पर क्लिक करें।
  • Step 5:‘Report a problem’ विकल्प को चुनें।

  • Step 6: ऐप को वापस करने का कारण दर्ज करें और सबमिट करें ।

आपके द्वारा उपरोक्त चरणों को सफलतापूर्वक निष्पादित करने के बाद, आपको Google द्वारा आपके Refund अनुरोध को स्वीकृत या अस्वीकृत करने वाला ईमेल प्राप्त हो जाएगा।

इसलिए, अगली बार जब आप किसी ऐप को खरीदें और वह आपको ठीक न लगे, तो आप त्वरित धनवापसी प्राप्त करने के लिए ऊपर दिए गए स्टेप्स का का पालन कर सकते हैं। यदि आपने पिछले 48 घंटों के भीतर खरीदारी की है, तो Google आपके Refund को तुरंत स्वीकृति देगा। जब आप अपनी रिटर्न विंडो में हैं, तो आप ऐप डेवलपर से संपर्क कर सकते हैं और रिफंड के लिए अनुरोध भी कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें: 13MP सेल्फी कैमरे वाला Asus ZenFone 4 Selfie Lite हुआ लॉन्च; जानिये इसके फीचर्स व स्पेसिफिकेशन्स

Related Articles

ImageJio Prime की वापसी, और ₹300 में मिल रही है आगे की रिचार्ज बढ़ोतरी से सुरक्षा

एक नज़र में: Reliance Jio ने Jio Prime को फिर से लौटा दिया है। एक बार ₹300 का शुल्क देकर मौजूदा प्रीपेड और पोस्टपेड यूज़र्स आज के रिचार्ज दाम 5 सितंबर 2027 तक लॉक करा सकते हैं। इसकी मेंबरशिप 20 अगस्त से ली जा सकेगी, और MyJio ऐप पर इसके बैनर अभी से दिखने लगे …

Imageपेट्रोल-डीज़ल की खरीद पर PhonePe, Paytm और Mobikwik दे रहे है आकर्षक कैशबैक; जाने पूरी प्रक्रिया

पेट्रोल और डीजल की लगातार बढ़ती कीमतों से आम आदमी बेहाल है। सरकार ने 2.50 रुपए की कटौती के साथ थोडा राहत देने की कोशिश तो की थी लेकिन दोबारा से बढ़ते दाम आपको फिर से परेशान कर सकते है। एक तरफ बढ़ती महंगाई में उसके लिए घर का खर्च चलाना मुश्किल हो रहा है, …

ImageUPI: गलत UPI आईडी पर भेजे गए पैसे कैसे वापस पाएं ? जानिए यहाँ

यूपीआई ने हमारे जीवन को आसान बना दिया है। यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस (UPI) ने भारतीय डिजिटल भुगतान प्रणाली को बदल दिया है। लोग अपने स्मार्टफोन का उपयोग करके किसी भी समय सीधे बैंक खातों में पैसे ट्रांसफर कर सकते हैं। यूपीआई प्रणाली काफी हद तक सुरक्षित है, लेकिन आए दिन डिजिटल गेटवे में त्रुटियों देखने …

ImageNetflix फिर दे रहा 30 दिन का फ्री ट्रायल, पर सिर्फ़ इन यूज़र्स को – ऐसे चेक करें आप eligible हैं या नहीं

Netflix ने करीब छह साल बाद अपना Netflix Free Trial चुपचाप वापस लाना शुरू कर दिया है। भारत में कुछ यूज़र्स को साइन-अप के समय “30 दिन ₹0 में” या 15 दिन के फ्री ट्रायल का ऑफर दिखने लगा है। पर एक बात पहले ही साफ कर देते हैं। Netflix Free Trial सुविधा अभी सबके …

ImageRedmi Note 17 5G रिव्यू: क्या 8,000mAh बैटरी इस सेगमेंट में इसकी जगह बचा पायेगी?

Xiaomi की Redmi Note सीरीज़ ने अपना नाम बैलेंस पर बनाया है, हर फोन में ठीक-ठाक स्पेसिफिकेशन और कहीं कोई साफ दिखने वाली कमज़ोरी नहीं। Redmi Note 17 इस फॉर्मूले को पूरी तरह तोड़ता नज़र आ रहा है। ₹27,999 से शुरू होने वाला ये फोन अपना लगभग पूरा वज़न एक ही खंभे पर डाल देता …

Discuss

Be the first to leave a comment.