UPI: गलत UPI आईडी पर भेजे गए पैसे कैसे वापस पाएं ? जानिए यहाँ

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

यूपीआई ने हमारे जीवन को आसान बना दिया है। यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस (UPI) ने भारतीय डिजिटल भुगतान प्रणाली को बदल दिया है। लोग अपने स्मार्टफोन का उपयोग करके किसी भी समय सीधे बैंक खातों में पैसे ट्रांसफर कर सकते हैं। यूपीआई प्रणाली काफी हद तक सुरक्षित है, लेकिन आए दिन डिजिटल गेटवे में त्रुटियों देखने को मिल रही हैं, जैसे- पैसे डेबिट होने के बाद लेनदेन अटक जाना या लोगों को यूपीआई धोखाधड़ी होना आदि शामिल हैं। ऐसी ही एक प्रमुख समस्या जिसका लोग सामना करते हैं वह है गलत खातों में पैसा भेजना। यहां कुछ तरीके दिए गए हैं जिनसे आप अपना पैसा वापस पा सकते हैं।

यह भी पढ़े :-भारत ला रहा है स्वदेशी OS “BharOS”, अब यूज़र्स को मिलेगी फुल प्राइवेसी, जानिए BharOS से जुडी पूरी जानकारी

UPI App कस्टमर केयर से संपर्क करें

भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के दिशानिर्देशों के अनुसार, यदि उपयोगकर्ता गलती से गलत जगह पैसे ट्रांसफर कर दे तो, उसे सबसे पहले इस मुद्दे की रिपोर्ट करनी चाहिए। कस्टमर ने जिस UPI App के माध्यम से भुगतान किया था, जैसे GPay, PhonePe, Paytm या UPI App आदि के कस्टमर केयर सपोर्ट में इस मुद्दे की रपोर्ट करनी होगी। ग्राहकों को सहायता प्रदान करने के लिए सेवा प्रदाताओं के पास अपना तंत्र है। आप अपनी समस्या को उन्हें बता सकते हैं और धनवापसी के लिए कह सकते हैं।

एनपीसीआई पोर्टल में शिकायत दर्ज करें

अगर यूपीआई App की ग्राहक सेवा से ज्यादा मदद नहीं करती है, तो आप एनपीसीआई पोर्टल पर भी शिकायत दर्ज करा सकते हैं। इन कुछ स्टेप्स की सहयता से आप NCPI पोर्टल पर अपनी शिकायत दर्ज करा सकते हैं।

स्टेप 1- एनपीसीआई की आधिकारिक वेबसाइट npci.org.in पर जाएं।

स्टेप 2- अब ‘व्हाट वी डू टैब’ पर क्लिक करें और फिर यूपीआई पर टैप करें।

स्टेप 3- नेक्स्ट बटन पर टैप करें और विवाद निवारण तंत्र (Dispute Redressal Mechanism) का सेलेक्ट करें।

स्टेप 4- शिकायत अनुभाग के तहत, यूपीआई लेनदेन आईडी, आभासी भुगतान पता, हस्तांतरित राशि, लेनदेन की तिथि, ईमेल आईडी और मोबाइल नंबर सहित अपनी ट्रांसक्शन डिटेल्स को भरें।

स्टेप 5- अब “Incorrectly transferred to another account” ऑप्शन का चयन करें और अपनी शिकायत सबमिट करेंगे।

बैंक से संपर्क करें

यदि आपकी शिकायत का अभी भी समाधान नहीं हुआ है, तो आप भुगतान सेवा प्रदाता (पीएसपी) बैंक और उसके बाद वाले बैंक (जहां अंतिम उपयोगकर्ता ग्राहक अपना खाता रखता है) को अपनी शिकायत पीएसपी ऐप/टीपीएपी App पर भेज सकते हैं।

यदि उपरोक्त सभी प्रक्रियाओं का पालन करने के बाद भी शिकायत का समाधान नहीं होता है, तो 30 दिनों के बाद आप (अंतिम उपयोगकर्ता ग्राहक) डिजिटल शिकायत के लिए बैंकिंग लोकपाल और/या लोकपाल से संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़े :-आधार खो गया है ? इस तरह ऑनलाइन पाएं डुप्लीकेट आधार कार्ड

Related Articles

ImagePOCO M8x 5G vs OnePlus N6x: नया Snapdragon या OnePlus की मिलिट्री-ग्रेड बॉडी?

POCO M8x 5G और OnePlus N6x, दोनों की कीमत आज एक ही है, ₹20,999। पर इन बराबर पैसों में जो मिलता है, वो बराबर नहीं है। POCO इस दाम पर आपको 128GB स्टोरेज देता है। उतने ही पैसों में OnePlus 64GB देता है। पहले N6x की तरफ की बात, क्योंकि इसके पास भी देने लायक …

Imageजानें क्या है UPI Lite और इसे Paytm और अन्य UPI app में कैसे करें एक्टिवेट ?

सितंबर 2022 में कम मूल्य के भुगतान को जल्दी और आसान बनाने के लिए RBI ने “UPI Lite” को पेश किया था। हर गुजरते महीने और साल के साथ ऑनलाइन भुगतान में UPI का उपयोग बढ़ रहा है। अकेले दिसंबर 2022 महीने में भारत ने UPI पर 7.82 बिलियन से अधिक का लेन-देन किया था। …

Imageबिना इंटरनेट कनेक्शन के कैसे PhonePe, Paytm, Google Pay द्वारा करें UPI पेमेंट

बदलते समय के साथ, तनख्वाह पाने से लेकर, लेन-देन करना, दुकानों से सब्ज़ी और शोरूम से कपड़े खरीदने तक, डिजिटल बैंकिंग ने हमारी दुनिया को काफी आसान बना दिया है। हालांकि नेट-बैंकिंग का इस्तेमाल पहले भी हुआ करता था, लेकिन कोविड-19 महामारी के दौर ने, लोगों के जीवन में लगभग हर चीज़ के लिए इंटरनेट …

Imageफ्री में JioHotstar कैसे पाएं – बिना अलग पैसे दिए क्रिकेट, मूवीज़ और शोज़ देखने के आसान तरीके

JioHotstar पर बड़े क्रिकेट मैच, नई मूवीज़ और चर्चित शोज़ देखने के लिए ज़रूरी नहीं कि हर बार अलग से सब्सक्रिप्शन के पैसे भरे जाएं। आप अपने फोन पर जो रिचार्ज करते हर महीने करते हैं, कई बार उसी में JioHotstar का सब्सक्रिप्शन फ्री मिलता है। केवल Jio ही नहीं, Airtel और Vi भी अपने …

ImageXiaomi भारत में लाया Mijia सब-ब्रांड, अब घर के बड़े अप्लायंस पर होगा फोकस

एक नज़र में: Xiaomi को भारत में काम करते हुए 12 साल हो गए हैं, और कंपनी ने इसी मौके पर अपना चौथा ब्रांड उतारा है। Mijia उसका ग्लोबल होम और लाइफस्टाइल ब्रांड है, यानी अब यहाँ फोन के अलावा घर के प्रोडक्ट एक अलग नाम से बिकेंगे। इन बारह सालों में कंपनी ने यहाँ …

Discuss

Be the first to leave a comment.

Related Products