Snapdragon 845 और ‘Half-screen’ फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ Vivo APEX हुआ लांच

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

चाइनीज़ स्मार्टफोन मेकर, विवो ने आज अपने APEX फ़ोन को हाफ-स्क्रीन पर एक्टिव इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर से साथ पेश करके स्मार्टफोन मेकिंग में अन्य कंपनियों के लिए नया लेवल निर्धारित किया है। यह डिवाइस ऑप्टिकल फिंगरप्रिंट सेंसर को सपोर्ट करने वाला सिर्फ दूसरा फ़ोन है(विवो X20 प्लस UD पहली डिवाइस थी)।(Read in English)

इस फ़ोन की मुख्य खासियत क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 845 चिपसेट, फुल-विज़न डिस्प्ले, सेल्फी कैमरा,और ड्यूल रियर कैमरा है।

यह भी पढ़े: गूगल द्वारा Android P का डेवलपर प्रीव्यू होगा इस महीने में पेश

Vivo APEX के फीचर

विवो APEX की खासियत इसका 5.99-इंच OLED डिस्प्ले है। COF टेक्नोलॉजी युक्त मल्टीफंक्शनल डिस्प्ले जो 91% स्क्रीन-टू-बॉडी रेश्यो और इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ आती है यह सेंसर फोन की लगभग आधे भाग पर कार्य करता है जो काफी बेहतर सुविधा है।

कंपनी ने फोन पर से एक्स्ट्रा -बेज़ेल को हटा दिया है जिसके लिए इयरपीस और सेंसर को डिस्प्ले के नीचे जगह दी है। फ़ोन के किनारों पर सिर्फ 1.8mm बेज़ेल्स है और नीचे की तरफ सिर्फ 4.3mm का बेज़ेल। कैमरे को ऑन करते ही यह ऊपर की तरफ से सिर्फ 0.8 सेकंड में ही बहार ही तरफ निकल आता है जिस से आप सेल्फी ले सकते है।

डिवाइस में दिया गया इन-डिस्प्ले सेंसर एक दम से विवो X20 प्लस UD की ही तरह कार्य करता है। आप अपनी ऊँगली को स्क्रीन पर रखेंगे और वो डिवाइस अनलॉक हो जाएगी।  बस APEX में इतना फर्क है की इसमें दिया गया ऑप्टिकल सेंसर नीचे की ताराफ आधी स्क्रीन में दिया गया है जिसके कारण यूजर आराम से इसका उपयोग कर सकता है।

यह भी पढ़े: Jio TV एप्प यूजर को मिलेगा 10GB फ्री डाटा: कैसे करे इसका उपयोग

फोटोग्राफी के लिए, इस बारे में कोई जानकारी नहीं है की विवो अपने APEX फोन में कौन से सेंसर यूज़ कर रहा है लेकिन हम इतना बता सकते है की फोन का कैमरा सुपर HDR मोड, स्मार्ट ऑप्टिमाइजेशन, मल्टी-फ्रेम कम्पोज़िटिंग, मल्टी-फ्रेम परेफरेंस, नेचुरल टोन्स, करैक्टर ऑप्टिमाइजेशन और एडवांस्ड AI अल्गोरिथम को भी सपोर्ट करेगा।

इस्सी में आगे और जोड़ते हुए, गाने सुनने के शौकीनों के लिए यह फ़ोन बहुत खास होने वाला है। विवो ने अपने APEX डिवाइस को ‘सिस्टम इन पैकेज टेक्नोलॉजी’ से युक्त किया है जिसमे आपको 3 एम्पलीफायर और DAC दिए गये है। पर यहाँ पर फ़ोन की रैम, स्टोरेज और बैटरी आदि के बारे में कोई जानकारी नहीं है।

Vivo APEX की कीमत और उपलब्धता

विवो अपने APEX फ़ोन को चाइना में पेश किया है जिसका मतलब है यह चाइना में बिक्री के लिए भी पहले वही  उपलब्ध होगा। विवो ने अभी APEX की कीमत और उपलब्धता के बारे में कोई जानकारी नहीं दी है लेकिन हम इसके 2018 के आखरी 6 महीनो में लांच होने की उम्मीद कर सकते है।

10 बेहतरीन स्मार्टफोन जिनमे दिया गया है 18:9 डिस्प्ले के साथ ड्यूल कैमरा सेटअप

Related Articles

Imageफेस्टिव सीज़न में बाइक लेनी है? सितंबर में सबसे ज़्यादा बिकीं ये 5, जानें आपके लिए कौन सी सही

Best Selling Bikes September 2026: सितंबर 2026 में भारत में सबसे ज़्यादा बिकने वाली बाइक एक बार फिर Hero Splendor रही, जिसकी कुल 4,31,279 यूनिट बिकीं। ये आंकड़ा इतना बड़ा है कि दूसरे नंबर की Honda Shine और तीसरे नंबर की Bajaj Pulsar की बिक्री जोड़ दें, तब भी Splendor करीब 1.05 लाख यूनिट आगे …

ImageVivo Y20G हुआ स्नैपड्रैगन Helio G80 चिपसेट, एंड्राइड 11 के साथ लांच, जाने कीमत और फीचर

Vivo India ने पिछले साल अपनी Y सीरीज के तहत भारत में दो नए स्मार्टफोन Y20 और Y20i को लांच किये थे। कम्पनी की यह सीरीज एंट्री लेवल स्मार्टफोनों के लिए जानी जाती है। इसी क्रम में आज विवो ने Vivo Y20G स्मार्टफोन MediaTek Helio G80 चिपसेट के साथ पेश कर दिया है तो चलिए …

ImageVivo Y73 हुआ Helio G95 चिपसेट और 64MP ट्रिपल कैमरा के साथ लांच, जाने कीमत और स्पेसिफिकेशन

आज मार्किट में विवो ने अपनी एक किफायती डिवाइस को लांच किया है। इस बार कंपनी ने Y सीरीज के तहत Y7073 को लांच किया है। यह डिवाइस लेटेस्ट मिड-रेंज चिपसेट Helio G95 के साथ आती है। फोन में नौच डिस्प्ले तथा 33W फ़ास्ट चार्जिंग के साथ ट्रिपल कैमरा सेटअप देखने को मिलता है। Vivo …

Image9,000mAh बैटरी और Snapdragon 8 Elite Gen 5 के साथ Geekbench पर दिखा OnePlus Ace 7, क्या भारत में 16R के नाम से आएगा?

एक नज़र में : OnePlus का नया Ace 7 चीन में लॉन्च से पहले ही Geekbench पर दिख गया है, और भारत में यही फोन OnePlus 16R के नाम से आ सकता है। पिछले साल चीन का Ace 6T भारत में OnePlus 15R बनकर लॉन्च हुआ था। लिस्टिंग बताती है कि इसमें Snapdragon 8 Elite …

Imagevivo ने 7200mAh बैटरी, Zeiss कैमरा और 144Hz स्क्रीन के साथ लॉन्च किया vivo V80, मगर कीमत देगी झटका

vivo ने आज भारत में vivo V80 लॉन्च कर दिया है, लेकिन इस बार इसका 8GB + 256GB वैरिएंट ₹69,999 का है। फरवरी में जितने पैसों में आप vivo V70 घर ले आते थे, आज उस कीमत पर v80 का बेस मॉडल भी उपलब्ध नहीं है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि इसका प्रीडेसेस्सर …

Discuss

Be the first to leave a comment.