Reliance ने पेश किये नए Jio ISD प्लान्स, 39 रूपए की शुरुआती कीमत से 21 देशों में बात कर पाएंगे

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

Reliance Jio ने अपने सब्सक्राइबर्स के लिए नया ISD प्लान पेश किया है, इस प्लान के अंतर्गत अलग अलग कीमत पर 21 देशों में बात की जा सकती है। इस नए Jio ISD प्लान्स के माध्यम से यूजर्स कम पैसे खर्च करके विदेशों में कॉल पर पाएंगे। प्लान्स की कीमत 39 रूपए से शुरू होती है, और इसकी अधिकतम कीमत 99 रूपए है। आगे इन सभी प्लान्स के बारे में विस्तार से जानते हैं।

ये पढ़ें: Flipkart Big Shopping Utsav sale में इन स्मार्टफोन्स पर मिल रहा धांसू डिस्काउंट, सेल खत्म होने से पहले उठाएं लाभ

नए Jio ISD प्लान्स की जानकारी

ये नए मिनट पैक हैं, जिनमें यूजर्स को रिचार्ज के बाद ऑन-कॉल मिनट मिलते हैं, ये मिनट्स की अवधि रिचार्ज पैक पर निर्भर करती है। इन नए Jio ISD मिनट पैक को प्रीपेड और पोस्टपेड दोनों सब्सक्राइबर्स के लिए पेश किआ गया है। ये प्लान्स साधारण ISD प्लान्स से अलग है, और उन लोगों के लिए फायदेमंद है, जो कम खर्च में किसी एक देश में कॉल करके कम बात करना चाहते हैं।

इनमें आपको हर देश के लिए एक रिचार्ज करना होगा, उदाहरण के लिए आपको लंदन में कॉल करना है, तो उसका रिचार्ज पैक अलग होगा, और यदि आप फ्रांस में कॉल करना चाहते हैं, तो उसके लिए आपको दूसरा रिचार्ज प्लान चुनना होगा। ये सभी पैक की अवधि केवल 7 दिनों की होगी।

नए Jio ISD प्लान्स की कीमत

नए Jio ISD प्लान्स की कीमत
  • ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड के मिनट पैक की कीमत 69 रुपये है, जिसमें 15 मिनट ऑन-कॉल टाइम मिलेगा।
  • यूके, जर्मनी, फ्रांस और स्पेन के मिनट पैक की कीमत 79 रुपये है, जिसमें 10 मिनट ऑन-कॉल टाइम मिलेगा।
  • चीन, जापान और भूटान के मिनट पैक की कीमत 89 रुपये है, जिसमें 15 मिनट ऑन-कॉल टाइम मिलेगा।
  • यूएई, सऊदी अरब, तुर्की, कुवैत के मिनट पैक की कीमत 99 रुपये है, जिसमें 10 मिनट ऑन-कॉल टाइम मिलेगा।

ये पढ़ें: Samsung डिवाइसों की लिस्ट जिनमें मिलेगा One UI 7 (Android 15)

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को Twitter, Facebook, Instagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Akash SharmaAkash Sharma
आकाश शर्मा BCA ग्रेजुएट हैं टेक्नोलॉजी की दुनिया में होने वाली डवलपमेंट को काफी बारीकी से फॉलो करते है | वह पिछले दो वर्षों से एक content writer के रूप में काम कर रहे हैं।

Related Articles

Image9,000mAh बैटरी और Snapdragon 8 Elite Gen 5 के साथ Geekbench पर दिखा OnePlus Ace 7, क्या भारत में 16R के नाम से आएगा?

एक नज़र में : OnePlus का नया Ace 7 चीन में लॉन्च से पहले ही Geekbench पर दिख गया है, और भारत में यही फोन OnePlus 16R के नाम से आ सकता है। पिछले साल चीन का Ace 6T भारत में OnePlus 15R बनकर लॉन्च हुआ था। लिस्टिंग बताती है कि इसमें Snapdragon 8 Elite …

Imageनए Airtel अनलिमिटेड 5G डेटा बूस्टर प्लान्स भारत में लॉन्च: जानें कीमत और वैलिडिटी

टैरिफ प्लान्स की कीमतें बढ़ने के बाद हाल ही में Airtel Telecom कंपनी ने भारत में नए डेटा बूस्टर प्लान्स पेश किये हैं। यदि यूजर्स के पास कोई 5G प्लान एक्टिव नहीं है, तो भी इन प्लान्स में यूजर्स को अनलिमिटेड 5G डेटा मिलेगा, इसके अतिरिक्त आप इस प्लान्स में 4G डेटा का इस्तेमाल भी …

ImageDisney+ Hotstar का सब्सक्रिप्शन हुआ महंगा, नए प्लान हुए लांच

लॉकडाउन में OTT प्लेटफार्म की लोकप्रियता में काफी इजाफा हुआ है। Netflix और Amazon Prime के अलावा Disney+ Hotstar भी इंडियन मार्किट में आपको काफी अच्छे शोज पेश करती है जिसका सबसे ताज़ा उदहारण Marvel’s की Loki सीरीज है। इसके अलावा हॉटस्टार में आपको गेम ऑफ़ थ्रोंस जैसे शोज भी देखने को मिलते है। अपनी …

ImagePhilips S7221 5G भारत में लॉन्च, अब ₹21,000 से कम में मिलेगा 64MP कैमरा और 120Hz स्क्रीन

Philips ने भारत में अपना पहला 5G स्मार्टफोन Philips S7221 5G लॉन्च कर दिया है, और इसकी शुरुआती कीमत ₹20,499 रखी गयी है। लॉन्च से पहले Amazon पर इसी 6GB वैरिएंट की लिस्टिंग ₹21,499 की कीमत पर लाइव थी, यानी कंपनी ने इसे ₹1,000 नीचे उतारा है। मेमोरी चिप्स के महंगे होने के चलते जहाँ …

ImageJio ने IMC 2026 में दिखाए AI स्मार्ट ग्लास, अब AI चश्मे से बोलकर होगा UPI पेमेंट

दिल्ली में इंडिया मोबाइल कांग्रेस (IMC 2026) शुरू हो चुका है और इसमें Reliance Jio ने UPI पेमेंट्स को और आसान करने के लिए नए स्मार्ट गिलास यानी चश्मे प्रदर्शित किए हैं। कंपनी के AI स्मार्ट ग्लास (Jio AI Smart Glasses) पहनकर आप दुकान का QR कोड बस देखते हैं और बोलकर पेमेंट शुरू कर …

Discuss

Be the first to leave a comment.