200MP कैमरा और 120W चार्जिंग के साथ Redmi Note 12 सीरीज़ के दी भारत में दस्तक

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

आज आखिरकार भारत में Redmi Note 12 सीरीज़ में तीन स्मार्टफोन लॉन्च किये गए हैं। इनमें Redmi Note 12, Redmi Note 12 Pro, और Redmi Note 12 Pro+ शामिल हैं। इन स्मार्टफोनों में आपको 6.67-इंच की AMOLED डिस्प्ले और 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट मिलते हैं। हालांकि Pro वैरिएंट में आपको इसमें Dolby Vision, बेहतर फ़ास्ट चार्जिंग जैसे फ़ीचर नज़र आएंगे। इनमें Pro+ वैरिएंट 200MP कैमरा के साथ आया है और इस बजट में ये पहला स्मार्टफोन है, जिसमें 200MP कैमरा आएगा। तीनों ही स्मार्टफोन भारत में 5G सपोर्ट के साथ बाज़ार में उपलब्ध होंगे। आइये इनके बारे में डिटेल में जानते हैं।

ये पढ़ें: 2023 जनवरी में आने वाले स्मार्टफोन्स

Redmi Note 12 सीरीज़ कीमतें और उपलब्धता

Redmi Note 12 5G में दो स्टोरेज वैरिएंट आएंगे। इसमें काले (Matte Black), नीला (Mystic Blue) और हरे (Frostic Green) रंगों के विकल्पों में से आप चुन सकते हैं।

  • 6+128GB – 15,499 रूपए
  • 6+128GB – 17,499 रूपए
  • ICICI बैंक कार्डों के साथ खरीदने पर 1,500 रूपए का इंस्टेंट डिस्काउंट मिलेगा।
  • Amazon पर उपलब्ध है।

Redmi Note 12 Pro में तीन स्टोरेज मॉडल आपको नज़र आएंगे।

  • 6+128GB – 21,999 रूपए
  • 8+128GB – 23,999 रूपए
  • 8+256GB – 24,999 रूपए
  • ICICI बैंक कार्डों से पेमेंट करने पर इंस्टेंट 3,000 रूपए की छूट मिलेगी।
  • Flipkart पर उपलब्ध होंगे।

Redmi Note 12 Pro+ को भी आप केवल 2 विकल्पों में खरीद पाएंगे।

  • 8+256GB – 26,999 रूपए
  • 12+256GB – 29,999 रूपए
  • ICICI कार्डों द्वारा खरीदने पर आपको दोनों वैरिएंट पर 3,000 रूपए की छूट मिलेगी।
  • Flipkart पर उपलब्ध है।

इन सभी की सेल 11 जनवरी 2023 से Flipkart, mi.com, Mi Home Stores और बड़े रिटेल स्टोरों पर शुरू होगी।

Redmi Note 12 Pro+ और 12 Pro स्पेसिफिकेशन

इन सभी स्मार्टफोनों में 6.67-इंच की AMOLED डिस्प्ले, 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट के साथ मिलेगी। दोनों Pro वैरिएंट में आपको स्क्रीन में डॉल्बी विज़न, HDR 10+ सपोर्ट और कोर्निंग गोरिल्ला ग्लास 5 प्रोटेक्शन भी मिलेगी। इसके अलावा ये दोनों स्मार्टफोनों को MediaTek Dimensity 1080 के साथ पेश किया गया है और साथ में 12GB तक की रैम और 256GB तक की स्टोरेज भी है।

Redmi Note 12 Pro+ फ़ोन की ख़ासियत है कि इसमें 200MP का प्राइमरी कैमरा है, जो HPX सेंसर के साथ आया है। कंपनी के अनुसार ये भारत में HPX सेंसर के साथ आने वाला पहला स्मार्टफोन है। इसके अलावा इसमें आपको 120W की फ़ास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलेगी।

इसके अलावा इन दोनों में कैमरों में आपको अंतर नज़र आएगा। Redmi Note 12 Pro में 50MP मुख्य कैमरा Sony IMX766 सेंसर, OIS, f/1.88 अपर्चर के साथ आएगा। साथ में 8MP का अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस और 2MP का मैक्रो सेंसर भी इसमें शामिल हैं। वहीँ Note 12 Pro+ में 200MP प्राइमरी रियर कैमरा HPX सेंसर, f/1.65 अपर्चर और 7P लेंस के साथ आएगा। इसमें भी सेकेंडरी कैमरा 8MP का है जो 120° डिग्री अल्ट्रा वाइड लेंस के साथ आएगा और तीसरा 2MP का मैक्रो लेंस है। जबकि सेल्फी के लिए दोनों में ही 16MP का कैमरा मौजूद है।

इसके अलावा Redmi Note 12 Pro+ में 4980mAh की बैटरी 120W HyperCharge सपोर्ट के साथ दी गयी है। वहीँ Note 12 Pro में 5000mAh की बैटरी 67W फ़ास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आएगी।

ये पढ़ें: दिसंबर में ही लॉन्च हो सकती है Redmi K60 सीरीज़ :- K60 5G में मिल सकता है Snapdragon 8 Gen 2 प्रोसेसर

Redmi Note 12

Redmi Note 12 को Snapdragon 4 Gen 1 के साथ पेश किया गया है। इसके साथ इसमें Adreno 619 GPU, 8GB तक की RAM और 128GB तक की स्टोरेज आपको मिलेगी। फ़ोन में माइक्रो एसडी स्लॉट भी है, जिसके साथ आप स्टोरेज को और भी बढ़ा सकते हैं।

इस स्मार्टफोन में भी वही 6.67 इंच की फुल एचडी+ AMOLED डिस्प्ले, 120Hz रिफ्रेश रेट और 1200nits की ब्राइटनेस के साथ आपको मिलेगी। लेकिन इसमें HDR और डॉल्बी विज़न सपोर्ट नहीं है।

इस स्मार्टफोन में तीन रियर कैमरे दिए गए हैं और केवल भारत में ही ये फ़ोन ट्रिपल कैमरा सेटअप के साथ आया है। इसमें 48MP प्राइमरी कैमरा और 2MP मैक्रो कैमरा के साथ 8MP का अल्ट्रा वाइड सेंसर भी है, जो केवल भारतीय वैरिएंट में ही आया है। वहीँ सामने की तरफ इसमें 13MP का पंच-होल सेल्फी सेंसर, स्क्रीन में ऊपर बीचों-बीच मौजूद है।

अन्य फीचरों में साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर, IP53 रेटिंग, 3.5mm ऑडियो जैक, हाइब्रिड ड्यूल सिम स्लॉट, Wi-Fi 6 802.11 ac, ब्लूटूथ 5.1, GPS, USB टाइप-सी पोर्ट इत्यादि शामिल हैं।

,

Pooja ChaudharyPooja Chaudhary
Pooja has been covering technology and gadgets for more than 5 years. Most of her work has been centred around smartphones and smartphone apps, but she occasionally likes to dabble with content on people and relationships. She is also a bit of a TV junkie and is often trying to make time to catch up with her favourite shows and classic movies.

Related Articles

ImageRealme की नयी P1 सीरीज़ भारत में लॉन्च हुई – कीमतें 15,999 से शुरू

Realme किफायती दाम में अपनी नयी P सीरीज़ लेकर आयी है। कंपनी ने इस सीरीज़ के पहले दो स्मार्टफोन Realme P1 5G और Realme P1 Pro 5G को आज भारतीय बाज़ार में लॉन्च किया है। इन स्मार्टफोनों की कीमतें Realme की नंबर सीरीज़ के समान ही हैं। कंपनी के अनुसार इस नयी सीरीज़ को लॉन्च करने …

Image2022 दिसंबर में आने वाले स्मार्टफोन्स (Upcoming smartphones in December 2022)

नवंबर 2022 में Realme 10 Pro सीरीज़ और Oppo Reno 9 सीरीज़ चीन में लॉन्च हुईं। साथ ही Realme 10 नंबर सीरीज़ हमें किफ़ायती दामों पर देखने कको मिली, लेकिन नवंबर के महीने में जितने स्मार्टफोन लॉन्च होने की उम्मीद थी, उतने सामने नहीं आये। हालांकि नवंबर 2022 में Qualcomm का नया चिपसेट Snapdragon 8 …

Image2023 जनवरी में आने वाले स्मार्टफोन्स ( Upcoming smartphones in January 2023 )

अब बहुत कम समय बचा है 2023 के आने में, आशा करते हैं, आपका ये साल अच्छा रहा होगा। स्मार्टफोन सेक्टर में भी ये साल काफी महत्वपूर्ण रहा है। कई नयी स्मार्टफोन और उनमें बेहतर तकनीकें हमने देखी हैं। लेकिन 2023 में भी कुछ ऐसा ही है और साल के पहले ही महीने में हमें …

ImageXiaomi का बड़ा धमाका! 200MP कैमरा, 120W फ़ास्ट चार्जिंग जैसे फीचरों से लैस Redmi Note 13 सीरीज़ बेहद कम दाम में भारत में लॉन्च

Xiaomi ने इस साल का सबसे बड़ा और पहला स्मार्टफोन लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने भारत में अपनी नयी और किफ़ायती Redmi Note 13 सीरीज़ पेश की है, जिसमें Redmi Note 13 5G, Redmi Note 13 Pro 5G, और Redmi Note 13 Pro Plus 5G शामिल हैं। हालांकि ये सीरीज़ पिछले साल सितम्बर में …

ImageVivo V30, V30 Pro भारत में लॉन्च, Zeiss कैमरा के साथ V-सीरीज़ में पहला फ़ोन

Vivo ने V-सीरीज़ में अपने नए फ़ोन भारत में लॉन्च कर दिए हैं। V29 सीरीज़ के सक्सेसर के रूप में Vivo V30 और Vivo V30 Pro ने आज भारतीय बाज़ार में दस्तक दी है। V-सीरीज़ में आये अब तक के सभी फोनों में Vivo V30 Pro ऐसा पहला फ़ोन है, जो Zeiss ऑप्टिक्स के साथ आया है। …

Discuss

Be the first to leave a comment.