2023 के आने में काफी कम समय बचा है। और जनवरी 2023, स्मार्टफोन बाज़ार में कई नए फ़ोन लेकर आएगा। आइये आपको बताते हैं,  2023 जनवरी में आने वाले स्मार्टफोन्स। 

iQOO 11  और 11 Pro भारत में 10 जनवरी 2023 को लॉन्च होंगे। इन दोनों में 6.7 इंच की E6 AMOLED डिस्प्ले, 144Hz रिफ्रेश रेट और Snapdragon 8 Gen 2 चिपसेट जैसे फ़ीचर शामिल हैं। 

iQOO 11 सीरीज़ 

Vivo X90 सीरीज़ 

Vivo X90 सीरीज़ जनवरी 2023 के आखिरी दिनों में भारत में दस्तक दे सकती है। इसमें  X90 Pro Plus, SD 8 Gen 2  के साथ, Vivo X90 Pro और Vivo X90 को Dimensity 9200 के साथ आएंगे। 

Tecno Phantom X2

Tecno इस बार मिड-रेंज वाली केटेगरी में फ़ोन लॉन्च करेगा, जिसका नाम Techno Phantom X2 है। इसे भारत में 2 जनवरी को Dimensity 9000 चिपसेट के साथ लॉन्च किया जायेगा। 

Moto X40  (Moto Edge 40)

Moto X40 चीन में लॉन्च होने के बाद भारत में Moto Edge 40 के नाम से जनवरी में आ सकता है। इसकी कीमत लगभग 40,000 है, जिसके साथ ये SD 8 Gen 2 के साथ आने वाला सबसे सस्ता फ़ोन होगा। 

Redmi K60 Series (Poco X5)

Redmi K60, K60 Pro और K60E 27 दिसंबर को चीन में आएंगे और इनमें से एक Poco की ब्रैंडिंग के साथ भारत में जनवरी में लॉन्च हो सकता है। Poco X5 को हाल ही में टीज़ भी किया गया है। 

Redmi Note 12 सीरीज़

Xiaomi, 5 जनवरी 2023 को भारत में Redmi Note 12 सीरीज़ को लॉन्च करेगा, जिसमें तीन स्मार्टफोन Redmi Note 12, Redmi Note 12 Pro और Redmi Note 12 Pro+ शामिल हैं।