Realme X2 Pro होगा दिसम्बर महीने में स्नैपड्रैगन 855+ और 90Hz रिफ्रेश रेट डिस्प्ले के साथ इंडिया में लांच: सीईओ ने की पुष्ठी

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

Realme इस साल काफी आकर्षक स्मार्टफोनों को लांच करके शाओमी और सैमसंग को कड़ी टक्कर दे रही है। इसी क्रम में इंडिया में पहले 64MP क्वैड कैमरा फोन लांच करने के बाद इवेंट में कंपनी ने कहा था की वो जल्द ही स्नैपड्रैगन 730G चिपसेट के साथ Realme XT को दिसम्बर महीने में लांच करेंगे। लेकिन Realme India के सीईओ माधव सेठ में अपने ट्विटर अकाउंट से साफ़ कर दिया है की कंपनी Realme X2Pro को भी दिसम्बर महीने में इंडियन मार्किट में लांच करने वाली है।

कंपनी Realme X2 Pro को 15 अक्टूबर के दिन चीन में लांच करने वाली है जबकि हाल ही में चीनी मर्केट में Realme X2 को भी लांच किया गया था। तो चलिए देखने है इस फोन में आपको क्या खास दिया जा सकता है।

यह भी पढ़िए: Realme XT रिव्यु (समीक्षा): 64MP के साथ मिड-रेंज फोटोग्राफी का “रियल” लेवल

Realme X2 Pro के आपेक्षित फीचर

सबसे खास चीज की बात सबसे पहले करते है, फोन में आपको स्नैपड्रैगन 855+ चिपसेट देखने को मिल सकती है जिसकी तरफ कंपनी पहले ही इशारा कर चुकी थी और डिवाइस के टीज़ इमेज से भी ये साफ़ होता है। इसके अलावा फोन में आपको 90Hz फ्लूइड डिस्प्ले भी दी जाएगी।

फोटोग्राफी के लिए फोन में 20X ज़ूम सपोर्ट के साथ 64MP का क्वैड कैमरा सेटअप देखने को मिलेगा। कंपनी ऊपर बताये तीनो फीचरों को “फर्स्ट इन प्राइस सेगमेंट” के साथ पेश कर रही है जो इसको और भी खास बनाती है।64MP प्राइमरी सेंसर के अलावा यहाँ Realme X2 के मैक्रो लेंस की जगह टेलीफ़ोटो लेंस 20x ज़ूम सपोर्ट के साथ मिलेगा तथा साथ ही अल्ट्रा-वाइड सेंसर 2.5 मैक्रो शोर्ट सपोर्ट और पोर्ट्रेट लेंस भी आएगा।

इसके अलावा फोन में आपको 50W SuperVOOCFlash चार्जिंग टेक्नोलॉजी मिलेगी, जो Oppo Ace में दी जाने वाली 65W SuperVOOC फ़ास्ट चार्जिंग सपोर्ट से थोडा कम है। साथ ही यहाँ ड्यूल स्टीरियो स्पीकर, डॉल्बी अट्मोस और Hi-Res ऑडियो सर्टिफिकेशन का सपोर्ट भी दिया जायेगा।

Realme X2 Pro की कीमत और स्पेसिफिकेशन

मॉडल Realme X2 Pro
डिस्प्ले 6.55-इंच, 2400×1080p (20:9); 90Hz, 402 PPI; Fluid AMOLED; गोरिल्ला ग्लास प्रोटेक्शन, 90Hz रिफ्रेश रेट
प्रोसेसर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 855+; Adreno 640
रैम 6GB/8GB LPDDR4X
स्टोरेज 64GB/128GB/256GB; UFS 3.0
रियर कैमरा 64MP + 13MP+ 8MP +2MP
फ्रंट कैमरा 16MP, F2.0
बैटरी 4000mAh; 50W SuperVOOC फ़ास्ट चार्जिंग
सॉफ्टवेयर एंड्राइड 9.0 पाई आधारित ColorOS
फिंगरप्रिंट सेंसर ऑप्टिकल इन-डिस्प्ले सेंसर
अन्य USB टाइप-C, ड्यूल nanoSIM, ड्यूल-स्टीरियो डॉल्बी अट्मोस स्पीकर, GPS,

Related Articles

ImageCNG सिलेंडर अब डिक्की से बाहर, टेस्टिंग में दिखी नई Maruti WagonR

WagonR की CNG वाली गाड़ी में अब तक सबसे बड़ी अड़चन अब तक उसकी डिक्की ही रही है, जहाँ 341 लीटर की जगह का ज़्यादातर हिस्सा गैस सिलेंडर घेर लेता है। लेकिन Maruti ने जो नया टेस्ट म्यूल सड़क पर उतारा है, उसमें यही सिलेंडर डिक्की में नहीं, गाड़ी के फर्श के नीचे लगा दिखा …

ImageRealme चीन में 5 सितम्बर को लांच करेगी नयी Realme Q सीरीज

Realme काफी दिनों से अपने नए स्मार्टफोन को लांच करने से जुडी खबरों के साथ चर्चा में बना हुआ था जिसमे क्वैड कैमरा, लेटेस्ट चिपसेट जैसे फीचर को भी टीज़ किया गया था। आज कंपनी ने Weibo पर एक पोस्ट के जरिये इस बात की पुष्ठी की है की 5 सितम्बर को Realme चीन में …

ImageRealme XT 730G होगा दिसम्बर महीने में गेमिंग सेंट्रिक SD730G के साथ लांच: जाने क्या होगी खासियत

Realme XT को आज इंडिया में 15,999 रुपए की शुरूआती कीमत के साथ लांच कर दिया गया है। इसी इवेंट में आपको Realme Wireless EarBuds 2.0 ,Realme 10,000mAh पॉवर बैंक भी देखने को मिलते है। पर हर बार की तरफ कंपनी ने इस बार भी यही पर अपने अपकमिंग स्मार्टफोन के बारे में बता दिया …

ImageRedmi Note 17 Pro Max 5G का इंडिया लॉन्च टीज़: 10,000mAh बैटरी के साथ इस दिन होगा लॉन्च

Redmi Note सीरीज़ भारत में मिड-रेंज सेगमेंट में काफी पसंद की जाती रही है, क्योंकि कंपनी हर नए मॉडल में बैटरी और चार्जिंग को बेहतर करने के साथ अच्छे फीचर भी देती आई है। लेकिन इस बार बैटरी के साथ दाम भी ऊपर जा रहे हैं। Redmi Note 17 Pro Max 5G के इंडिया लॉन्च …

Imagerealme 16x 5G इस दिन होगा लॉन्च। 7,000mAh बैटरी के साथ फिर वही फॉर्मूला

realme अपना नया realme 16x 5G भारत में 12 अगस्त को दोपहर 12 बजे लॉन्च करेगा। बड़ी बैटरी, हाई रिफ्रेश रेट डिस्प्ले और AI कैमरा फीचर्स वाला जो टेम्पलेट कंपनी अब हर फोन में दोहरा रही है, ये फोन भी उसी पर चलता है। ये पढ़ें: Realme 16x 5G की बैटरी डिटेल लीक: भारत में …

Discuss

Be the first to leave a comment.