Realme Narzo N55 अप्रैल में होगा भारत में लॉन्च, सामने आयी ये मुख्य जानकारी

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

Realme ने हाल ही में भारत में अपने बजट स्मार्टफोन Realme C55 को लॉन्च किया है और अब कंपनी अपनी Narzo स्मार्टफोन सीरीज़ में भी एक नया किफ़ायती स्मार्टफोन पेश करने वाली है। Realme ने इस नए स्मार्टफोन को टीज़ करना भी शुरू कर दिया है। ख़ास बात ये है कि इस नए स्मार्टफोन के साथ कंपनी नयी N-सीरीज़ ला रही है और सूत्रों के अनुसार इस स्मार्टफोन का नाम भी Realme Narzo N55 है। आइये जानते हैं कि ये भारत में कब दस्तक देगा।

Realme Narzo N55 की लॉन्च डेट क्या है ?

Realme Narzo N-सीरीज़ का पहला स्मार्टफोन Narzo N55 भारत में इसी महीने लॉन्च किया जा सकता है। रिपोर्ट कहती हैं कि ये भारत में 12 अप्रैल को दस्तक देगा। इसके अलावा ये भी सामने आया है कि इस नए फ़ोन में 8GB तक की रैम और 128GB तक की स्टोरेज आएगी। ये फ़ोन भारत में Amazon और realme.com पर उपलब्ध हो सकता है।

ये भी पढ़ें: Redmi, Realme को पीछे छोड़, 10,000 रूपए से भी कम में भारत में लॉन्च हुआ ये नया फ़ोन

Realme Narzo N55 के स्पेसिफिकेशन

Realme Narzo N55 के रंगों के विकल्पों को लेकर भी जानकारी सामने आयी है। ये फ़ोन भारत में काले (Prime Black) और नीले (Prime Blue) रंगों में आ सकता है। टिपस्टर मुकुल शर्मा (Mukul Sharma) ने अपने Twitter अकाउंट पर इस स्मार्टफोन की कुछ फोटो भी साझा की हैं, जिसमें फ़ोन के बॉटम एज की तस्वीर है और इसमें फ़ोन का स्पीकर ग्रिल, माइक्रोफोन और एक USB Type-C पोर्ट नज़र आ रहा है। साथ ही इसमें 3.5mm के ऑडियो जैक आने की भी खबर है।

बताया जा रहा है कि ये भी एक एंट्री-लेवल स्मार्टफोन होगा, जिसमें आपको चार स्टोरेज विकल्प मिल सकते हैं।

  • 4GB + 128GB स्टोरेज
  • 6GB + 64GB स्टोरेज
  • 6GB + 128GB स्टोरेज
  • 8GB + 128GB स्टोरेज

इसके अलावा अभी इस नए स्मार्टफोन के अन्य फ़ीचर जैसे डिस्प्ले, चिपसेट, बैटरी, इत्यादि की जानकारी सामने आना बाकी है।

ये पढ़ें: 2023 अप्रैल में आने वाले स्मार्टफोन्स (Upcoming smartphones in April 2023 )

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को TwitterFacebookInstagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Pooja ChaudharyPooja Chaudhary
Pooja has been covering technology and gadgets for more than 5 years. Most of her work has been centred around smartphones and smartphone apps, but she occasionally likes to dabble with content on people and relationships. She is also a bit of a TV junkie and is often trying to make time to catch up with her favourite shows and classic movies.

Related Articles

ImageRedmi Note 17 Pro, Pro Max लॉन्च, Note सीरीज़ में पहली बार मिली 10,000mAh बैटरी

Redmi Note सीरीज़ भारत में मिड-रेंज की सबसे भरोसेमंद पसंद रही है, क्योंकि कंपनी हर मॉडल में बैलेंस्ड स्पेसिफिकेशन के साथ कीमत भी काबू में रखती आई है। लेकिन इस बार ये बात पूरी तरह लागू नहीं होती। पिछले महीने ₹27,999 में आया Redmi Note 17 अब भी बाज़ार में है, और आज उसी सीरीज़ …

ImageRealme Narzo N55 की लॉन्च की तारीख सामने आयी

Realme काफी समय से अपनी किफ़ायती Narzo सीरीज़ में एक नए स्मार्टफोन को टीज़ कर रही है। आखिरकार, आज कंपनी ने इस नए स्मार्टफोन के नाम के साथ साथ इसकी लॉन्च की तारीख की भी घोषणा कर दी है। इस नए Realme Narzo N55 स्मार्टफोन को कंपनी 12 अप्रैल 2023 को लॉन्च करेगी और इसके लिए …

Imageलॉन्च से पहले ही कंपनी ने बताये Realme Narzo N55 के ये तीन मुख्य फ़ीचर, जो आपके ज़रूर जानने चाहिए

Realme 12 अप्रैल 2023 को भारत में नयी स्मार्टफोन Narzo N सीरीज़ को लॉन्च करने की तैयारी कर रहा है। इस सीरीज़ का पहला स्मार्टफोन Realme Narzo N55 होगा। इस बजट स्मार्टफोन की सेल के लिए कंपनी ने Amazon के साथ साझेदारी की है और इसी ऑनलाइन शॉपिंग साइट द्वारा फ़ोन के कई मुख्य स्पेसिफिकेशन भी …

Imagerealme P4s 5G भारत में इस दिन होगा लॉन्च, BGMI में 144FPS गेमिंग का दावा

एक नज़र में: realme ने कन्फर्म कर दिया है कि P4s 5G भारत में 26 अगस्त को लॉन्च होगा। कंपनी ने लॉन्च से पहले ही इसके कई खास स्पेसिफिकेशन भी सामने रख दिए हैं, जिनमें चिपसेट, डिस्प्ले, बैटरी, कैमरा और मज़बूती की रेटिंग शामिल हैं। ये पढ़ें: realme 16x 5G भारत में लॉन्च, मिलेगी 144Hz …

ImageiQOO Z11 भारत में 20 अगस्त को होगा लॉन्च, 7,050mAh बैटरी और 50MP कैमरा कन्फर्म

एक नज़र में: iQOO Z11 भारत में 20 अगस्त को दस्तक देने जा रहा है, और लॉन्च से तीन दिन पहले कंपनी ने इसके कैमरा, बैटरी और सॉफ्टवेयर से सम्बंधित टीज़र पेश किया है। इससे पहले आये के टीज़र में स्क्रीन और प्रोसेसर की जानकारी शामिल थी, जिसके अनुसार ये भारत का पहला Dimensity 7500 …

Discuss

Be the first to leave a comment.