Realme Narzo N55 की लॉन्च की तारीख सामने आयी

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

Realme काफी समय से अपनी किफ़ायती Narzo सीरीज़ में एक नए स्मार्टफोन को टीज़ कर रही है। आखिरकार, आज कंपनी ने इस नए स्मार्टफोन के नाम के साथ साथ इसकी लॉन्च की तारीख की भी घोषणा कर दी है। इस नए Realme Narzo N55 स्मार्टफोन को कंपनी 12 अप्रैल 2023 को लॉन्च करेगी और इसके लिए मीडिया इनवाइट भी भेजे जा रहे हैं। ये इवेंट भारत में 12 अप्रैल को दोपहर 12 बजे Realme द्वारा रखा गया है। इसे आप कंपनी के सोशल मीडिया चैनलों पर भी देख सकते हैं।

Realme Narzo N55 के स्पेसिफिकेशन (अनुमानित)

इस किफायती और स्टाइलिश फ़ोन को Amazon द्वारा सेल किया जायेगा। बताया जा रहा है कि इस स्मार्टफोन की डिज़ाइन भी नया है, जिससे उपयोगकर्ता को एक बेहतर अनुभव मिल सके। हाल ही में Amazon ने भी इस स्मार्टफोन को टीज़ किया था। इसकी एक झलक आप ऊपर तस्वीर में देख सकते हैं। साथ ही टीज़र में इसके कुछ मुख्य फीचरों की भी एक झलक है।

Realme Narzo N55 में 90Hz रिफ्रेश रेट के साथ AMOLED डिस्प्ले आने के आसार हैं। इस स्मार्टफोन में आपको 64MP का प्राइमरी रियर कैमरा मिल सकता है और साथ ही सेकेंडरी कैमरा भी होगा, जिसकी जानकारी अभी सामने नहीं आयी है। वहीँ सेल्फी के लिए इस स्मार्टफोन में भी आपको 16MP फ्रंट कैमरा मिलेगा।

Narzo N55 में बैटरी की जानकारी आना बाकी है, लेकिन आसार हैं कि इसे 33W फ़ास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ रिलीज़ किया जायेगा। फ़ोन में काला (Prime black) और नीला (Prime Blue) दो रंगों के विकल्प मिल सकते हैं।

इसके अलावा इसमें 3.5mm ऑडियो जैक, USB टाइप-सी चार्जिंग पोर्ट,ड्यूल रियर कैमरा सेटअप, साइड में फिंगरप्रिंट सेंसर, दायीं साइड पर वॉल्यूम रॉकर और पावर बटन मौजूद होंगे। Narzo N55 में आपको 3 स्टोरेज वैरिएंट मिलने के आसार हैं –

  • 4GB रैम के साथ 128GB स्टोरेज
  • 6GB रैम के साथ 128GB स्टोरेज
  • 8GB रैम के साथ 128GB स्टोरेज

इस स्मार्टफोन की अन्य डिटेल विस्तार से 12 अप्रैल को ही लॉन्च के समय सामने आएँगी।

इस स्मार्टफोन से पहले Realme भारत में पिछले महीने Realme C55 को लॉन्च कर चुकी है, जिसकी शुरूआती कीमत 10,999 रूपए है। इस स्मार्टफोन में HD+ डिस्प्ले, नया realme Mini capsule फीचर, ओक्टा कोर MediaTek Helio G88 चिपसेट, 33W फ़ास्ट चार्जिंग सपोर्ट, Android 13 सॉफ्टवेयर और 64MP प्राइमरी कैमरा जैसे फ़ीचर शामिल हैं।

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को TwitterFacebookInstagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Pooja ChaudharyPooja Chaudhary
Pooja has been covering technology and gadgets for more than 5 years. Most of her work has been centred around smartphones and smartphone apps, but she occasionally likes to dabble with content on people and relationships. She is also a bit of a TV junkie and is often trying to make time to catch up with her favourite shows and classic movies.

Related Articles

ImageVivo T5 vs iQOO Z11 vs realme P4s: ₹35,000 में किसे चुनेंगे आप?

Vivo T5 vs iQOO Z11 vs realme P4s: ₹35,000 के आसपास बजट हो और आपको बड़ी बैटरी वाला 144Hz AMOLED फोन चाहिए, तो इन दिनों तीन नाम एक ही कीमत पर सामने आते हैं। एक है vivo T5, जिसमें 7,050mAh बैटरी सिर्फ 7.99mm पतले फोन में दी गयी है। वहीँ दूसरी तरफ है iQOO Z11, …

ImageRealme Narzo N55 अप्रैल में होगा भारत में लॉन्च, सामने आयी ये मुख्य जानकारी

Realme ने हाल ही में भारत में अपने बजट स्मार्टफोन Realme C55 को लॉन्च किया है और अब कंपनी अपनी Narzo स्मार्टफोन सीरीज़ में भी एक नया किफ़ायती स्मार्टफोन पेश करने वाली है। Realme ने इस नए स्मार्टफोन को टीज़ करना भी शुरू कर दिया है। ख़ास बात ये है कि इस नए स्मार्टफोन के …

Imageलॉन्च से पहले ही कंपनी ने बताये Realme Narzo N55 के ये तीन मुख्य फ़ीचर, जो आपके ज़रूर जानने चाहिए

Realme 12 अप्रैल 2023 को भारत में नयी स्मार्टफोन Narzo N सीरीज़ को लॉन्च करने की तैयारी कर रहा है। इस सीरीज़ का पहला स्मार्टफोन Realme Narzo N55 होगा। इस बजट स्मार्टफोन की सेल के लिए कंपनी ने Amazon के साथ साझेदारी की है और इसी ऑनलाइन शॉपिंग साइट द्वारा फ़ोन के कई मुख्य स्पेसिफिकेशन भी …

ImageRealme Narzo 100x 5G भारत में लॉन्च, पीछे रंग बदलती लाइट और 8000mAh बैटरी

Realme ने आज भारत में अपना नया बजट 5G फोन Narzo 100x 5G लॉन्च कर दिया है। लॉन्च ऑफर के साथ इसकी शुरुआती कीमत करीब ₹18,500 रखी गई है, और इसमें आपको 8000mAh की बड़ी बैटरी, 144Hz वाली डिस्प्ले और पीछे की तरफ रंग बदलती AI Pulse Light जैसे फीचर्स मिलते हैं। इस फोन का …

Imageनई Maruti Baleno का चेहरा सामने आया, 5 सितंबर को लॉन्च – अब सनरूफ भी मिलेगा

Maruti Suzuki 5 सितंबर 2026 को नई Baleno लॉन्च करने जा रही है, और लॉन्च से ठीक पंद्रह दिन पहले ये हैचबैक टेस्टिंग के दौरान बहुत करीब से कैमरे में कैद की गयी, जिसकी तसवीरें भी सामने आयी हैं। YouTube चैनल Throttle Tales India के स्पाई वीडियो में इसकी आखिरी राउंड की टेस्टिंग दिख रही …

Discuss

Be the first to leave a comment.