Realme ने Snapdragon 8+ Gen 1 और 100W चार्जिंग के साथ नया फ़ोन किया लॉन्च

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

realme ने आज नए और प्रीमियम स्मार्टफोन की पेशकश की है। ये फ़ोन Realme GT2 Explorer Master Edition है, जिसे कंपनी ने लेटेस्ट चिपसेट Snapdragon 8+ Gen 1 के साथ बाज़ार में उतारा है। फ़ोन में 100W फ़ास्ट चार्जिंग टेक्नोलॉजी भी है, साथ ही ये दुनिया का पहला फ़ोन है, जिसमें LPDDR5X रैम है। इन फ्लैगशिप और हाई-एन्ड फीचरों के साथ भी इस फ़ोन की शुरूआती कीमत लगभग 40,000 रूपए है। आइये इसके बारे में आपको और जानकारी देते हैं।

ये पढ़ें: Nothing Phone (1) Vs OnePlus Nord 2T : कीमत कम, लेकिन स्पेक्स हैं पावरफुल, जानें कौन-सा मिड-रेंज फ़ोन बेहतर है

Realme GT2 Explorer Master Edition कीमतें

Realme GT2 Explorer Master Edition को चीन में आज तीन स्टोरेज विकल्पों में पेश किया गया। है। फ़ोन में सफ़ेद (Snowfield), काले (Black Beach) रंग के अलावा एक Wilderness वैरिएंट भी है, जिसके चारों कोनो पर मेटल द्वारा इसे सुरक्षा दी गयी है। ये एक स्पेशल एडिशन है, जिसे फैशन डिज़ाइनर Jae Jung ने डिज़ाइन किया है।

  • 8+128GB – 3499 युआन (लगभग 41,300 रूपए)
  • 8+256GB – 3799 युआन (लगभग 45,000 रूपए)
  • 12+256GB – 3999 युआन (लगभग 47,300 रूपए)

Realme GT2 Explorer Master Edition स्पेसिफिकेशन

Realme GT2 Explorer Master Edition में एक वैरिएंट सूटकेस जैसे डिज़ाइन के साथ आता है, इसमें फ्रेम के साथ रियर पैनल की तरफ से चारों कोनों पर भी मेटल की सुरक्षा है और बीच में मिट्टी जैसा रंग है। फ़ोन का डिज़ाइन काफी प्रीमियम है, जिसे जै जुंग नाम के फैशन डिज़ाइनर ने बनाया है। इसके अलावा फ़ोन दो सादे, काले और सफ़ेद रंगों में भी उपलब्ध होगा। अब बात करते हैं इसके स्पेसिफिकेशनों की।

परफॉरमेंस के मामले में ये फ़ोन ओक्टा कोर Snapdragon 8+ Gen 1 चिपसेट के साथ सबसे आगे है। इसके अलावा परफॉरमेंस को और बूस्ट करने के लिए इसमें LPDDR5X रैम है, जो LPDDR5 के मुकाबले 20% ज़्यादा फ़ास्ट है। फ़ोन में ड्यूल वेपर चैम्बर कूलिंग सिस्टम भी टेम्परेचर को नियंत्रित करने के लिए मौजूद है। इसके अलावा Pixelworks द्वारा X7 ग्राफ़िक्स चिप भी है, जो स्मूथ रिफ्रेश रेट के साथ भी हाई फ्रेम रेट का अनुभव देगी।

Realme GT2 Explorer Master Edition में 6.7-इंच की बड़ी फुल एचडी+ 120Hz डिस्प्ले मौजूद है। फ़ोन में 5000mAh की बैटरी के साथ 100W की फ़ास्ट चार्जिंग टेक्नोलॉजी दी गयी है। कंपनी का दावा है कि साथ आने वाले 100W के GaN चार्जर से ये फ़ोन मात्र 15 मिनट में फुल चार्ज हो जाता है।

कैमरा की बात करें तो, इसमें 50MP प्राइमरी सेंसर, 50MP का अल्ट्रा वाइड लेंस और 2MP का मैक्रो सेंसर शामिल हैं। फ्रंट पर इस फ्लैगशिप फ़ोन में भी कंपनी 16MP का सेल्फी सेंसर ही दे रही है।

Pooja ChaudharyPooja Chaudhary
Pooja has been covering technology and gadgets for more than 5 years. Most of her work has been centred around smartphones and smartphone apps, but she occasionally likes to dabble with content on people and relationships. She is also a bit of a TV junkie and is often trying to make time to catch up with her favourite shows and classic movies.

Related Articles

Imageफेस्टिव सीज़न में बाइक लेनी है? सितंबर में सबसे ज़्यादा बिकीं ये 5, जानें आपके लिए कौन सी सही

Best Selling Bikes September 2026: सितंबर 2026 में भारत में सबसे ज़्यादा बिकने वाली बाइक एक बार फिर Hero Splendor रही, जिसकी कुल 4,31,279 यूनिट बिकीं। ये आंकड़ा इतना बड़ा है कि दूसरे नंबर की Honda Shine और तीसरे नंबर की Bajaj Pulsar की बिक्री जोड़ दें, तब भी Splendor करीब 1.05 लाख यूनिट आगे …

ImageSnapdragon 888 चिपसेट के साथ बाज़ार में उपलब्ध हैं ये बेहतरीन स्मार्टफोन

Qualcomm ने पिछले साल ही अपना लेटेस्ट चिपसेट Snapdragon 8 Gen 1 लॉन्च किया, जिसके साथ इस साल कई पावरफुल स्मार्टफोन देखने को मिले हैं। लेकिन पिछले साल जो फ़ोन फ्लैगशिप चिपसेट Snapdragon 888 के साथ लॉन्च हुए, वो भी एक पावरफुल पैकेज थे और अब भी कई कंपनी मिड-रेंज सेगमेंट में भी Snapdragon 888 …

Image2022 में उपलब्ध 10 बेस्ट फ़ास्ट चार्जिंग स्मार्टफोन

स्मार्टफोन अब हमारी सबसे बड़ी ज़रूरतों में से एक है। स्मार्टफोनों में सबसे ज़्यादा ज़रूरी फीचरों में से एक है बड़ी बैटरी, लेकिन साथ ही लोगों के पास समय की कमी के कारण उससे भी ज़रूरी है फ़ास्ट चार्जिंग टेक्नोलॉजी, ताकि ये बड़ी बैटरी मिनटों में चार्ज हो सके। अब कई बड़े स्मार्टफोन ब्रैंड भी …

Image9,000mAh बैटरी और Snapdragon 8 Elite Gen 5 के साथ Geekbench पर दिखा OnePlus Ace 7, क्या भारत में 16R के नाम से आएगा?

एक नज़र में : OnePlus का नया Ace 7 चीन में लॉन्च से पहले ही Geekbench पर दिख गया है, और भारत में यही फोन OnePlus 16R के नाम से आ सकता है। पिछले साल चीन का Ace 6T भारत में OnePlus 15R बनकर लॉन्च हुआ था। लिस्टिंग बताती है कि इसमें Snapdragon 8 Elite …

Image6,000mAh बैटरी और स्टॉक Android 16 के साथ Lava ने लॉन्च किया नया 14 हजार से कम का ये 5G फोन

नया बजट फोन सेटअप करते समय अक्सर हम सबसे पहले उन ऐप्स को हटाते हैं, जो प्री-इंस्टॉल्ड होती हैं और हमें उनकी कोई ज़रुरत नहीं होती। लेकिन Lava ने आज भारत में जो नया फोन उतारा है, उसकी सबसे बड़ी बात यही है कि कंपनी के अनुसार इसमें न कोई विज्ञापन आएगा और न कोई …

Discuss

Be the first to leave a comment.