मात्र 9 मिनटों में 100% चार्ज होने वाला दुनिया का पहला फ़ोन लॉन्च हुआ; जानें किस कीमत में खरीद सकते हैं आप

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

Realme के 240W फ़ास्ट चार्जिंग के साथ आने वाले फ़ोन की चर्चा पिछले साल से शुरू हो चुकी थी और जनवरी में कंपनी ने Realme GT Neo 5 के लॉन्च की घोषणा कर दी। आज कंपनी ने चीन में 240W फ़ास्ट चार्जिंग टेक्नोलॉजी के साथ दुनिया का पहला स्मार्टफोन GT Neo 5 लॉन्च कर दिया है। इसकी ख़ासियत ये है कि इस टेक्नोलॉजी के साथ ये फ़ोन 10 मिनट से भी कम में फुल चार्ज हो जाता है। इसके अलावा फ़ोन में Snapdragon 8+ Gen 1 चिपसेट, 50MP ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप जैसे फ़ीचर भी मौजूद हैं। आइये इसके बारे में और जानते हैं –

ये पढ़ें: 2023 फरवरी में आने वाले स्मार्टफोन्स (Upcoming smartphones in February 2023 )

Realme GT Neo 5 कीमतें

Realme GT Neo 5 दो स्टोरेज वैरिएंट में आया है। इनमें 150W चार्जिंग वैरिएंट और 240W चार्जिंग वैरिएंट शामिल हैं। चीन में ये 15 फरवरी से ही उपलब्ध होगा, लेकिन इसका ग्लोबल लॉन्च MWC 2023 के दौरान ही होगा, जो फरवरी के अंत में होता है।

  • 8GB+256GB (150W) – 2599 युआन (लगभग 31,500 रूपए)
  • 12GB+256GB (150W) – 2799 युआन (लगभग 34,000 रूपए)
  • 16GB+256GB (150W) – 2999 युआन (लगभग 36,500 रूपए)
  • 16GB+256GB (240W) – 3199 युआन (लगभग 38,900 रूपए)
  • 16GB+1TB (240W) – 3499 युआन (लगभग 42,500 रूपए)

Realme GT Neo 5 स्पेसिफिकेशन

इस स्मार्टफोन में 6.7-इंच की 1.5K AMOLED डिस्प्ले दी गयी है और साथ ही 144Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट भी मिलेगा। स्क्रीन में आपको 2772 x 1240 पिक्सल रेज़ॉल्यूशन के साथ 1400 निट्स तक की ब्राइटनेस मिलेगी। इसी स्क्रीन में आपको 16MP का पंच होल सेल्फी सेंसर भी नज़र आएगा।

फ़ोन को पलटने पर आप देखेंगे कि इसमें एक LED लाइट है, जिसे टीज़र में भी दिखाया गया था। कंपनी का कहना है कि लिगहत यहां ट्रांसपेरेंट गेमिंग फोनों से प्रेरित होकर दी गयी है और इसके साथ फ़ोन काफी प्रीमियम भी लगता है। इनमें आप अपनी मर्ज़ी से 25 रंगों में से लाइटिंग चुन सकते हैं। गेमिंग की स्मूथ परफॉरमेंस के लिए यहां 144Hz डिस्प्ले के साथ स्मूथ एनीमेशन होगा और फ्लैगशिप चिपसेट के साथ अच्छी परफॉरमेंस भी मिलेगी। स्टीरियो स्पीकर और डॉल्बी एटमॉस साउंड सपोर्ट के साथ यहां साउंड भी अच्छा मिलेगा।

कैमरा की बात करें तो, फ़ोन में 50MP का प्राइमरी रियर कैमरा Sony IMX890 सेंसर के साथ आएगा। इसके अलावा 8MP का अल्ट्रा वाइड लेंस और 2MP का मैक्रो सेंसर भी रियर पैनल पर मौजूद हैं। इसमें आपको 4600mAh की बैटरी मिलेगी और फ़ोन के साथ बॉक्स में 240W का चार्जर भी आएगा। इसके अलावा इसमें एक और 150W फ़ास्ट चार्जिंग के साथ आने वाला वैरिएंट भी है।

Pooja ChaudharyPooja Chaudhary
Pooja has been covering technology and gadgets for more than 5 years. Most of her work has been centred around smartphones and smartphone apps, but she occasionally likes to dabble with content on people and relationships. She is also a bit of a TV junkie and is often trying to make time to catch up with her favourite shows and classic movies.

Related Articles

Imageboltt Ace 5G और Evo भारत में लॉन्च, अब 15,000 से कम में 120Hz स्क्रीन और 6,000mAh बैटरी

Fire-Boltt के नाम से अब तक बस स्मार्टवॉच ही दिमाग में आती थी, लेकिन आज कंपनी ने स्मार्टफोन की दुनिया में भी अपना पहला कदम रख दिया है। अच्छी बात ये है कि जैसे कंपनी की स्मार्टवॉच की कीमत बजट में रही है, वैसे ही ये नए फोन भी काफी किफायती हैं। Fire-Boltt ने boltt …

ImageRealme GT Neo 5 की लॉन्च डेट सामने आयी, 240W फ़ास्ट चार्जिंग टेक्नोलॉजी के साथ आएगा फ़ोन

Realme ने 5 जनवरी को चीन में अपने एक लॉन्च इवेंट की घोषणा की है। कंपनी का ये लॉन्च इवेंट नेक्स्ट जनरेशन चार्जिंग तकनीक के बारे में है। हालांकि यहां कंपनी ने और कुछ नहीं बताया है, लेकिन जैसा कि आप सब जानते हैं कि कंपनी के नया फ़ोन 240W फ़ास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ …

ImageRealme GT 3 फ्लैगशिप फोनों की रेस में 240W फ़ास्ट चार्जिंग के साथ MWC में होगा लॉन्च

Realme GT सीरीज़ में अपना अगला फ्लैगशिप स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। कंपनी ने GT 2 के सक्सेसर Realme GT 3 के लॉन्च की घोषणा कर दी है। ये स्मार्टफोन सबसे बड़े स्मार्टफोन इवेंट MWC 2023 में लॉन्च किया जायेगा। इसकी ख़ासियत होगी realme की नयी 240W फ़ास्ट चार्जिंग टेक्नोलॉजी। कंपनी ने …

ImageiQOO Z11 भारत में 7,050mAh बैटरी और IP69 रेटिंग के साथ लॉन्च, जानें कीमत

एक नज़र में: iQOO ने भारत में iQOO Buds के साथ iQOO Z11 लॉन्च कर दिया है। MediaTek के Dimensity 7500 Turbo चिपसेट पर चलने वाला ये देश का पहला फोन है, और इसमें आपको कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले भी मिलेगा। आप इसे 25 अगस्त से खरीद सकते हैं। आइए इसकी कीमत और स्पेसिफिकेशन विस्तार से …

ImagePOCO M8x 5G भारत में लॉन्च, Snapdragon 4 Gen 5 वाला देश का पहला फोन बना

एक नज़र में: POCO ने भारत में POCO M8x 5G लॉन्च कर दिया है। ये भारत में Qualcomm Snapdragon 4 Gen 5 चिप के साथ आने वाला पहला फोन भी बना है। इस फोन की शुरुआती कीमत ऑफर के बाद ₹18,999 है, और आपको इसमें 7,900mAh बैटरी, 120Hz डिस्प्ले और Android 16 पर आधारित HyperOS …

Discuss

1 Comment
imtiaz
imtiaz
@imtiaz_yuxidire
3 years ago

Real me 10 pro plus

Reply

Related Products