Realme GT 3 फ्लैगशिप फोनों की रेस में 240W फ़ास्ट चार्जिंग के साथ MWC में होगा लॉन्च

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

Realme GT सीरीज़ में अपना अगला फ्लैगशिप स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। कंपनी ने GT 2 के सक्सेसर Realme GT 3 के लॉन्च की घोषणा कर दी है। ये स्मार्टफोन सबसे बड़े स्मार्टफोन इवेंट MWC 2023 में लॉन्च किया जायेगा। इसकी ख़ासियत होगी realme की नयी 240W फ़ास्ट चार्जिंग टेक्नोलॉजी। कंपनी ने ये जानकारी इसके टीज़र पोस्टर में दी है, जिसमें ये भी बताया गया है कि फ़ोन 28 फरवरी 2023 को विश्व स्तर पर पेश किया जायेगा। हालांकि इसके अलावा अभी इसके बाकी स्पेसिफिकेशन एक रहस्य ही हैं, जिनका खुलासा आने वाले दिनों में लीक रिपोर्टों में हो सकता है।

इसके अलावा कंपनी ने अपने देश यानि चीन में ये 240W फ़ास्ट चार्जिंग टेक्नोलॉजी, अपने लेटेस्ट मिड-रेंज स्मार्टफोन Realme GT Neo 5 में पहली बार पेश की है। ये फ़ोन चीन में कुछ ही दिन पहले लॉन्च हुआ है।

ये पढ़ें: मात्र 9 मिनटों में 100% चार्ज होने वाला दुनिया का पहला फ़ोन लॉन्च हुआ; जानें किस कीमत में खरीद सकते हैं आप

कंपनी ने Twitter पर अपने आधिकारिक पोस्ट द्वारा Realme GT 3 के लॉन्च की जानकारी साझा की है। इसके अलावा अभी और कुछ सामने नहीं आया है, लेकिन इसके फीचरों के लेकर कुछ अफवाहें बाज़ार में तेज़ी से चल रही हैं।

हालांकि अभी कंपनी ने कुछ नहीं कहा है, लेकिन आने वाले GT 3 में Snapdragon 8+ Gen 1 चिपसेट के साथ 16GB तक की रैम विकल्प आने के कयास लगाए जा रहे हैं। इसके अलावा इसमें 1.5K रेज़ॉल्यूशन के साथ AMOLED स्क्रीन देखने को मिल सकती है। लेकिन यहां रिफ्रेश रेट और बेहतर हो सकता है, अफवाहों की मानें तो इसमें भी आपको 144Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट मिलेगा। फ़ोन में 50MP का प्राइमरी सेंसर Sony IMX890 सेंसर के साथ आ सकता है।

अब देखना ये है कि पिछले साल आये realme GT 2 के सक्सेसर के रूप में ये स्मार्टफोन कितना सफल हो पाता है और कंपनी इसे किस कीमत पर लॉन्च करती है।

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को Twitter, Facebook, Instagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइलफोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप smartprix.com पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Pooja ChaudharyPooja Chaudhary
Pooja has been covering technology and gadgets for more than 5 years. Most of her work has been centred around smartphones and smartphone apps, but she occasionally likes to dabble with content on people and relationships. She is also a bit of a TV junkie and is often trying to make time to catch up with her favourite shows and classic movies.

Related Articles

Image200MP ZEISS कैमरा, 6900mAh बैटरी के साथ vivo X Fold 6 की भारत में धमाकेदार एंट्री, जानें कीमत

पिछले साल vivo X Fold 5 जब भारत आया था, तब ₹1,49,999 में आपको 16GB रैम वाला फोल्डेबल फ्लैगशिप मिल रहा था। आज कंपनी ने इसका सक्सेसर vivo X Fold 6 लॉन्च कर दिया है, जिसकी कीमत सीधे ₹2,19,999 पर पहुंच गयी है। यानी नया फोल्ड आपको पिछले मॉडल से ₹70,000 महंगा पड़ेगा, और उसमें …

ImageRealme GT Neo 5 की लॉन्च डेट सामने आयी, 240W फ़ास्ट चार्जिंग टेक्नोलॉजी के साथ आएगा फ़ोन

Realme ने 5 जनवरी को चीन में अपने एक लॉन्च इवेंट की घोषणा की है। कंपनी का ये लॉन्च इवेंट नेक्स्ट जनरेशन चार्जिंग तकनीक के बारे में है। हालांकि यहां कंपनी ने और कुछ नहीं बताया है, लेकिन जैसा कि आप सब जानते हैं कि कंपनी के नया फ़ोन 240W फ़ास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ …

Imageइस साल कई स्मार्टफोन होंगे 150W फ़ास्ट चार्जिंग के साथ लॉन्च

MWC 2022 में इस बार काफी नए डिवाइसों से मुलाक़ात हुई है। हालांकि स्मार्टफोनों की दुनिया में ज़्यादा आविष्कार नहीं हुए हैं। फिलहाल स्मार्टफोनों में या तो कैमरा पर या फ़ास्ट चार्जिंग तकनीकों में ही कुछ नया देखने को मिल रहा है। MWC में भी नए डिवाइसों के साथ इस बार कुछ कंपनियों ने नयी …

Imagerealme P4s 5G भारत में लॉन्च, 8,000mAh बैटरी के साथ अब गेमिंग के लिए मिलेगी एक अलग चिप

realme की P सीरीज़ में अब तक बड़ी बैटरी और बजट गेमिंग वाले फोन ही देखने को मिलते थे। लेकिन आज कंपनी ने realme P4s 5G को भारत में एक अलग ग्राफिक्स चिप के साथ पेश किया है। इसके अलावा एक और अच्छी बात ये है कि जैसे इस सीरीज़ के फोनों में बैटरी हर …

ImageOnePlus 16 की लॉन्च डेट कंफर्म, फोन में मिलेंगी तीन अलग गेमिंग चिप

OnePlus के फ्लैगशिप फोनों की पहचान अब तक तेज़ परफॉरमेंस रही है, क्योंकि हर नया मॉडल Qualcomm के सबसे नए प्रोसेसर के साथ आता रहा है। लेकिन इस बार कंपनी सिर्फ प्रोसेसर के भरोसे नहीं है। 28 सितंबर की गेम कॉन्फ्रेंस में OnePlus ने बताया कि OnePlus 16 12 अक्टूबर को दस्तक देगा, और साथ …

Discuss

Be the first to leave a comment.