क्या Realme ने फिर से iPhone की नकल की? बजट फोन में जुड़ेगा ये प्रीमियम फीचर

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

Realme ने अपने आने वाले स्मार्टफोनों के लिए एक नए बटन की घोषणा की है। इसे कंपनी ने Solid State Camera Control button का नाम दिया है, लेकिन असल में ये बिल्कुल नए iPhone 16 सीरीज़ में आने वाले Camera Control बटन जैसा ही है। अब iPhone 16 की तरह आने वाले realme फोनों में भी एक हार्डवेयर बटन में कैमरा के सारे कंट्रोल आसानी से उपलब्ध होंगे। आपको जानकार हैरानी होगी कि इस बटन में वो सभी फ़ीचर हैं, जो iPhone की Camera button में उपलब्ध हैं। realme वो पहला एंड्रॉइड स्मार्टफोन ब्रैंड है, जिसने हार्डवेयर कैमरा बटन लाने की पुष्टि है।

ये पढ़ें : Mediatek Dimensity 7300 के साथ आने वाले मोबाइल फ़ोन

अगर आपको याद नहीं है, तो हम बता दें कि इससे पहले Realme ही वो पहली एंड्रॉइड स्मार्टफोन ब्रैंड थी, जिसने Apple के डायनामिक आइलैंड की कॉपी करके, उसे अपने बजट फोनों में Mini Capsule के नाम से पेश किया था।

ऐसा होगा Realme का नया New Solid State Camera Control Button

Realme ने ये तो साफ़ कर दिया कि वो अपने आने वाले स्मार्टफोनों में नया Solid State Camera Control Button देगी, लेकिन कौन सा फ़ोन सबसे पहले इस सॉलिड स्टेट कैमरा कंट्रोल बटन के साथ आएगा, ये कंपनी नहीं बताया है। वैसे पिछले कुछ समय से Realme GT 7 Pro चर्चा में है और आसार हैं कि सबसे पहले ये फ़ीचर या बटन कंपनी अपने इस प्रीमियम फ़ोन में ही पेश करे।

कंपनी के आने वाले फोनों में ये एक फिज़िकल बटन होगा, जो दायीं या बायीं एज पर हो सकता है। इससे पहले स्मार्टफोनों में इस तरह के कैमरा शटर बटन होते थे, लेकिन ये नया फ़ीचर उनसे अलग है, क्योंकि ये फोटो क्लिक करने के अलावा और भी काफी कुछ करने में सक्षम है। इसके साथ यूज़र फोकस एडजस्ट करने, एक्सपोज़र, ज़ूम इन और ज़ूम आउट करने जैसे कई काम कर पायेगा। ज़ूम इन और ज़ूम आउट करते हुए कंपनी ने खुद इसका टीज़र भी पेश किया है।

ये पढ़ें: iPhone 16 और 16 Plus के लिए Apple ने ग्राहकों को दिखाया ये लॉलीपॉप, कहीं आप भी इसमें ठगे न जाएँ

वहीँ iPhone 16 सीरीज़ में मौजूद कैमरा कंट्रोल बटन से भी आप फोकस एडजस्ट कर सकते है, ज़ूम इन और आउट कर सकते हैं, वीडियो रिकॉर्ड, फोटो क्लिक करना या कैमरों के बीच में स्विच भी कर सकते हैं। अब देखना ये है कि Realme इस नए फ़ीचर के साथ सबसे पहला कौन सा स्मार्टफोन लेकर आती है और क्या ये iPhone 16 के कैमरा कंट्रोल बटन जितना ही सक्षम होगा ?

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को TwitterFacebookInstagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Pooja ChaudharyPooja Chaudhary
Pooja has been covering technology and gadgets for more than 5 years. Most of her work has been centred around smartphones and smartphone apps, but she occasionally likes to dabble with content on people and relationships. She is also a bit of a TV junkie and is often trying to make time to catch up with her favourite shows and classic movies.

Related Articles

ImagePhonePe यूज़र्स को झटका: अब वॉलेट बंद रखा तो हर तिमाही कटेंगे ₹100, जान लें नया नियम

PhonePe इस्तेमाल करने वाले करोड़ों लोगों के लिए एक काम की खबर है। कंपनी ने अपने wallet के नियम चुपचाप अपडेट कर दिए हैं, और अब लंबे समय से बंद पड़े wallet पर हर तिमाही ₹100 का चार्ज लगने वाला है। राहत की बात बस इतनी है कि ये फीस सिर्फ wallet तक सीमित है, …

Imageइस बार पूरी iPhone 16 सीरीज़ में मिलेगा नया अपग्रेडेड कपैसिटिव Action Button

Apple ने अभी से iPhone 16 सीरीज़ की तैयारी शुरू कर दी है। इस नयी सीरीज़ में कुछ नयी और रोमांचक तकनीकें और फ़ीचर देखने को मिल सकते हैं। फिलहाल सबसे अधिक चर्चा का विषय बना हुआ है “एक्शन बटन”। हालांकि Action Button को iPhone 15 Pro और 15 Pro Max के साथ बाज़ार में …

Image2022 में आपसे मुलाक़ात करने आ रहे हैं ये ज़बरदस्त स्मार्टफोन

हम इस वक़्त 2021 की समाप्ति पर खड़े हैं, तो ज़ाहिर है कि टेक्नोलॉजी की दुनिया में लोगों की आने वाले साल से उम्मीदें बननी शुरू हो गयी हैं। वैसे टेक इंडस्ट्री भी इन उम्मीदों पर खरी उतरने को तैयार हैं और लगभग सभी बड़ी कंपनियां 2022 में अपने नए डिवाइस लाने की तैयारी कर …

Imageक्या ये फोन होगा बजट में ‘बैटरी किंग’? Realme P4R 5G भारत में लॉन्च, देखें पूरी डिटेल

Realme ने आज भारत में अपना नया बैटरी-फोकस्ड स्मार्टफोन Realme P4R 5G लॉन्च कर दिया है, और इस बार पूरी कहानी इसकी दमदार बैटरी के इर्द-गिर्द घूमती है। फोन में 8000mAh की बड़ी “Titan” बैटरी, 6.8-इंच 144Hz डिस्प्ले और MediaTek Dimensity 6300 प्रोसेसर दिया गया है, और इसकी शुरुआती कीमत ₹18,999 रखी गई है। अगर …

Imagerealme P4R 5G का इंडिया लॉन्च टीज़ हुआ, क्या P-series में मिलेगा नया बजट फोन?

realme की P-series पहले ही कई मॉडलों से भरी हुई है, और अब कंपनी इसमें एक और नया नाम जोड़ने जा रही है। भारत में realme P4R 5G का टीज़र Flipkart पर लाइव हो गया है। फिलहाल फोन के स्पेसिफिकेशन या लॉन्च तारीख सामने नहीं आए हैं, लेकिन “The R evolution is coming” टैगलाइन से …

Discuss

Be the first to leave a comment.