इस बार पूरी iPhone 16 सीरीज़ में मिलेगा नया अपग्रेडेड कपैसिटिव Action Button

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

Apple ने अभी से iPhone 16 सीरीज़ की तैयारी शुरू कर दी है। इस नयी सीरीज़ में कुछ नयी और रोमांचक तकनीकें और फ़ीचर देखने को मिल सकते हैं। फिलहाल सबसे अधिक चर्चा का विषय बना हुआ है “एक्शन बटन”। हालांकि Action Button को iPhone 15 Pro और 15 Pro Max के साथ बाज़ार में पेश किया जा चुका है, लेकिन अब की बार कंपनी इससे किये जाने फंक्शनों को एक नए स्तर पर ले जाने वाली है।

Macrumours की हाल ही में सामने आयी रिपोर्ट के अनुसार, इस बार Action button साधारण फ़ोन बटन जैसी नहीं होगी, बल्कि इससे यूज़र फ़ोन में कई तरह से फंक्शन कर पायेगा। कंपनी एक्शन बटन पर 2021 से काम कर रही है और इसे पहले भी हैप्टिक वॉल्यूम बटन और पावर बटन के साथ फोनों में देना चाहती थी, लेकिन तकनीकी समस्याओं के कारण ये नहीं हो पाया और काफी समय के बाद कंपनी ने Action Button को iPhone 15 Pro मॉडलों के साथ पेश किया।

ये पढ़ें: दिसंबर 2023 में आने वाले स्मार्टफोन – Upcoming Smartphones in December 2023

पहले iPhones में एक म्यूट बटन आता था, एक्शन बटन वैसा नहीं है, बल्कि यूज़र इसे कई तरह से इस्तेमाल कर सकते हैं और ये आपको अपने iPhones पर और बेहतर कंट्रोल देता है। iPhone 15 Pro और Pro Max में आप इसे साइलेंट मोड पर स्विच करने, फ्लैशलाइट ऑन करने, कैमरा ऐप खोलने, कुछ स्पेसिफिक फोकस मोड को इनेबल करने और अन्य एक्सेसिबिलिटी फीचरों के लिए इस्तेमाल कर सकते हैं। आने वाले iOS 17.2 के साथ आप इस बटन से सांवेर को मैग्निफाई ग्लास की तरह इस्तेमाल कर सकते है और ये लैंग्वेज ट्रांसलेशन का काम भी करेगा।

Entire iPhone 16 Series To Get Capacitive 'Action Button'

लेकिन अगले साल आने वाले iPhone 16 सीरीज़ के साथ कंपनी Action button को और बेहतर करने की योजना बना रही है। सबसे पहले कंपनी इस बटन को कपैसिटिव तरह के बटन में बदलना चाहती है, जैसे आपने पुराने फोनों में Touch ID Home बटन देखा होगा। बताया जा रहा है कि नया एक्शन फाॅर्स सेंसर के साथ बटन पर आने वाले प्रेशर में बदलाव को डिटेक्ट करते हुए और भी बेहतर तरीके से काम करेगा, जिससे फंक्शन और भी बढ़ सकेंगे और बेहतर हो सकेंगे।

ये पढ़ें: Android या iOS से डॉक्यूमेंट स्कैन करके PDF या फोटो में बदलने के आसान तरीके

लीक हुए इंटरनल कागज़ों की जानकारी के अनुसार, अपग्रेडेड Action button में “tact-switching functionality” होगी, हालांकि ये क्या है, इसके बारे में फिलहाल पूरी जानकारी नहीं है। साथ ही नयी सीरीज़ में एक Capture बटन भी शामिल किया जा सकता है।

शुरूआती डिज़ाइन और प्रोटोटाइप देखने के बाद भी ये साफ़ है कि iPhone 16 सीरीज़ के अलग अलग स्तर पर हो रहे डेवलपमेंट में Action Button एक महत्वपूर्ण फ़ीचर है। Apple ने इस बटन को हर आकार में इस्तेमाल करके देखा है, जिनमें से कई जगह ये बड़े वॉल्यूम बटन के आकार का भी नज़र आया है।

iPhone 16 सीरीज़ को लेकर अभी से लोगों के बीच काफी उत्साह है और Action Button की चर्चा और भी ज़्यादा ज़ोरों पर है, जो इस बार ज़्यादा कार्यकुशल होगी। अब देखना ये है कि इतना परचित हो चूका ये Action Button नए iphones में कितना बदलाव लेकर आता है।

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को TwitterFacebookInstagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Pooja ChaudharyPooja Chaudhary
Pooja has been covering technology and gadgets for more than 5 years. Most of her work has been centred around smartphones and smartphone apps, but she occasionally likes to dabble with content on people and relationships. She is also a bit of a TV junkie and is often trying to make time to catch up with her favourite shows and classic movies.

Related Articles

ImageRedmi की Turbo सीरीज़ भारत पहुंची: Turbo 5 में 7,540mAh बैटरी और Dimensity 8500 Ultra, ये है कीमत

Redmi ने आख़िरकार अपनी परफ़ॉर्मेंस वाली Turbo सीरीज़ भारत में लॉन्च कर दी है और इसकी शुरुआत हुई है Redmi Turbo 5 से। ₹37,999 की शुरुआती कीमत वाले इस फोन में MediaTek का Dimensity 8500 Ultra चिपसेट, 7,540mAh की दमदार बैटरी और 6.59 इंच का 1.5K 120Hz AMOLED डिस्प्ले दिया गया है। खास बात ये …

ImageiPhone 15 Pro के 5 सबसे बेहतरीन फ़ीचर – क्या भारत में इस कीमत पर बनेगा ये आपकी पसंद

Apple ने कल देर रात iPhone 15 सीरीज़ को लॉन्च किया। इसमें चार मॉडल शामिल हैं, जिनमें से iPhone 15 Pro और 15 Pro Max में इस बार कई बड़े अपग्रेड नज़र आये हैं। कंपनी ने इन फोनों को टाइटेनियम फ्रेम के साथ पहले से और मज़बूत बनाया है, साथ ही इस बार नए A17 …

ImageiPhone 15 Pro मॉडलों का बदलेगा पूरा लुक; पहली बार iPhone में मिलेंगे ये फ़ीचर

Apple अपनी नयी iPhone सीरीज़ हर साल सितम्बर में लॉन्च करता है और अब 2023 में आने वाले नए फ्लैगशिप iPhone 15 सीरीज़ स्मार्टफोनों की चर्चा भी ज़ोरों से शुरू हो गयी है। इस नयी सीरीज़ में Pro मॉडलों में काफी कुछ नया देखने को मिल सकता है। हाल ही में जो नए लीक आये …

ImageiOS 27 अपडेट किन iPhones को मिलेगा और किसका सफर खत्म – पूरी लिस्ट

Apple ने WWDC 2026 में iOS 27 से पर्दा उठा दिया है, और इस बार सबसे बड़ी राहत पुराने iPhone यूज़र्स के लिए है। पिछले कुछ सालों से Apple हर बड़े अपडेट के साथ एक-दो पुराने मॉडल को सपोर्ट लिस्ट से हटा देती थी, लेकिन iOS 27 में ऐसा नहीं हुआ। यानि जो भी iPhones …

ImageiPhone 18 Pro में क्या नया होगा? कैमरा, बैटरी और AI में मिल सकते हैं बड़े बदलाव

iPhone 18 Pro में इस बार Apple शायद ऐसा बदलाव न करे, जो पहली नज़र में चौंका दे। लेकिन हाल ही में आये लीक इशारा कर रहे हैं कि रोज़ के इस्तेमाल में फर्क ज़रूर महसूस हो सकता है। कंपनी डिज़ाइन बदलने से ज़्यादा कैमरा, बैटरी, डिस्प्ले और AI अनुभव को बेहतर बनाने पर ध्यान …

Discuss

Be the first to leave a comment.

Related Products