Realme 7i रिव्यु

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

रियलमी ने पिछली Realme 6 सीरीज की ही तरह इस बार भी Realme 7 सीरीज में Realme 7i को लांच किया है। 7i के साथ कंपनी ने Realme 7 के फीचर आपको थोडा और किफायती कीमत में पेश किया है। कीमत में कमी के चलते आपको एक दो फीचरों में भी समझौता भी करना पड़ता है। तो क्या डिवाइस में दिए गये फीचर इसकी कीमत को सही साबित करते है? क्या यह डिवाइस कंपनी की एक और वैल्यू फॉर मनी डिवाइस साबित होती है? चलिए इन्ही सवालों का जवाब जानते है Realme 7i के डिटेल्ड रिव्यु में:

Realme 7i की स्पेसिफिकेशन

मॉडल Realme 7i
डिस्प्ले 6.5-इंच, LCD, 1600 x 720 (HD+), 90Hz रिफ्रेश रेट
सॉफ्टवेयर एंड्राइड 10, Realme UI
प्रोसेसर स्नैपड्रैगन 662
मेमोरी 8GB LPDDR4x
स्टोरेज 128GB UFS 2.1 स्टोरेज, डेडिकेटेड कार्ड स्लॉट
बैटरी 5000mAh, 18W फ़ास्ट चार्जर
रियर कैमरा 64MP F1.8 (प्राइमरी); 8MP F2.2 (वाइड एंगल); 2MP F2.4 (पोर्ट्रेट सेंसर); 2MP F2.4 (मैक्रो); 1080p@30fps विडियो रिकॉर्डिंग
सेल्फी कैमरा 16MP, F/2.1; 1080p@30fps विडियो रिकॉर्डिंग
फिंगरप्रिंट सेंसर रियर फिंगरप्रिंट सेंसर
माप और वजन 164.1×75.5×8.5~8.9mm; 188 ग्राम

Realme 7i रिव्यु: बॉक्स कंटेंट

  • हैंडसेट
  • 18W फ़ास्ट चार्जर
  • USB टाइप C केबल
  • प्रोटेक्शन केस एंड स्क्रीन प्रोटेक्टर
  • सिम एजेक्टर टूल
  • यूजर मैन्युअल

Realme 7i रिव्यु: डिजाईन एंड डिस्प्ले

Realme 7i Review

Realme ने यहाँ पर स्पिल्ट-टोन डिजाईन दिया है। बैक पैनल पर ऊपर की तरफ ग्लॉसी मिरर फिनिश मिलती है और नीचे थोडा कम ग्लॉसी फिन्सिः दी गयी है। यह डिजाईन मुझे उतना पंसद नहीं आया जितना Realme 7 सीरीज का डिजाईन पसंद आता है लेकिन डिवाइस का डिजाईन आपकी अपनी पंसद पर भी निर्भर करता है।

फोन पर आपको उंगलियों के निशान आसानी से दिखाई देते है। हम आपको फोन को प्रोटेक्टिव केस के साथ इस्तेमाल करने का सुझाव देते है ताकि आपका फोन हर तरह की झटकों से सुरक्षा मिले। केस के इस्तेमाल के बाद भी डिवाइस का न 188 ग्राम होता तो हाथ में पकड़ने पर भी सही महसूस होता है।

प्रोटेक्टिव केस के इस्तेमाल से पीछे की तरफ दिया गया कैमरा सेटअप, जो थोडा उठा हुआ है, वो भी समान हो जाता है।

कैमरा सेटअप के साइड में नीचे आपको फिंगरप्रिंट सेंसर भी दिया गया है। स्कैनर को आप आसानी  इस्तेमाल कर सकते है और यह तेज़ी से डिवाइस को अनलॉक करता है। लेफ्ट साइड में  आपको सिम कार्ड ट्रे मिलती है। नीचे की तरफ टाइप C पोर्ट, 3.5mm ऑडियो जैक के साथ सोलो स्पीकर ग्रिल मिलती है।

सामने की तरफ देखे तो फोन में 6.5-इंच की डिस्प्ले आपको काफी हद्द तक Realme 7 जैसी नज़र आती है लेकिन नीचे का बेज़ेल थोडा मोटा मिलता है। फोन में 90Hz रिफ्रेश रेट का सपोर्ट भी मिलता है लेकिन रेज़ोलुशन सिर्फ 720p दिया है जो मुझे थोडा कम लगता है, कम से कम FHD तो दिया जा सकता था। डिस्प्ले पर वाइट थोडा वार्म नज़र आता है पर डिस्प्ले सेटिंग में से आप इसमें बदलाव कर सकते है।

Realme 7i रिव्यु: परफॉरमेंस एंड सॉफ्टवेयर

एंड्राइड 10 आधारित Realme UI में आपको काफी फीचर दिए गये है जिनमे से कुछ निम्न है:

  • क्लोन एप्लीकेशन से पुरानी डिवाइस से नयी डिवाइस में डाटा ट्रान्सफर काफी आसान हो जाता है।
  • Super Power Saving Mode से बैटरी आपको लम्बा बैटरी बैकअप देती है।
  • Smart Sidebar से आप ज्यादा इस्तेमाल करने वाली एप्लीकेशनों को डायरेक्ट यूज कर सकते है।
  • एडवांस्ड डार्क मोड से एप्लीकेशन थोडा और डार्क नजर आती है।
  • एप्प लॉक, प्राइवेट सेफ, डॉक् वाल्ट, आदि आपको सिक्यूरिटी के लिए दी गयी है।
  • गेम स्पेस आपको गेम के समय फ्रेम रेट, स्क्रीन रिकॉर्डिंग, क्विक एप्प इस्तेमाल करने का विकल्प देता है।
  • ड्यूल मोड ऑडियो, सुपर नाईटटाइम स्टैंडबाई जैसे नए फंक्शन आपको पसंद आ सकते है।

रियलमी की कस्टम स्किन में जो कमी है वो इसमें दी गयी प्री-इन्सटाल्ड एप्लीकेशन है। फोन में आपको ऐड भी देखने को मिलते है जिसके लिए आपको Get Recommendations सेटिंग को ऑफ करना पड़ेगा।

बेंचमार्क टेस्ट स्कोर
बेंचमार्क Realme 7i (SD662)
Geekbench 5 Single-core 311
Geekbench 5 Multi-core 1311
GFXBench Car Chase | Manhattan | T-Rex fps 13 | 32 | 50
PCMark Work 6249
Androbench Sequential Read 506.49 MB/s
Androbench Sequential Write 245.04 MB/s
Androbench Random Read 115.2 MB/s
Androbench Random Write 153.19 MB/s
3DMark Slingshot Extreme OpenGL 1161
3DMark Slingshot Extreme Vulkan 1102

Realme 7i रिव्यु: ऑडियो एंड बैटरी

फोन में आपको 5,000mAh की बड़ी बैटरी दी गयी है। आपको ये बैटरी लम्बा बैटरी बैकअप देने में सक्षम है। PCMark टेस्ट में Realme 7i लगभग 11 घंटे का स्क्रीन ऑन टाइम देती है। फोन के साथ दिया गया 18W फ़ास्ट चार्जर डिवाइस को लगभग 3 घंटे में फुल चार्ज करता है।

कनेक्टिविटी के लिए फोन में USB टाइप C पोर्ट, ड्यूल बैंड WiFi, ब्लूटूथ 5.0 और GPS ऑप्शन दिए गये है। जहाँ तक कॉल की बात है तो हमारे एरिया में कॉल करने में किसी तरह की कोई परेशानी नहीं होती है।

Realme 7i रिव्यु: वर्डिक्ट

अगर वर्डिक्ट की बात करे तो Realme 7i में आपको अच्छा डिजाईन, बड़ी बैटरी, ज्यादा फीचर वाला सॉफ्टवेयर और कनेक्टिविटी के लगभग सभी ऑप्शन मिलते है। डिस्प्ले 90Hz की वजह से अच्छी लगती है लेकिन HD रेज़ोलुशन के कमी नज़र आता है। 11,990 रुपए की कीमत में आपको FHD रेज़ोलुशन के साथ Poco M2 और Redmi Note 9 मिल जाते है पर उनमे सिर्फ 60Hz सपोर्टेड है।

तो अगर आप बजट में सीमित है और आपको रियलमी की डिवाइस पंसद है तो आपके लिए यह डिवाइस अच्छा विकल्प साबित हो सकती है वरना आप इस प्राइस रेंज में शाओमी, पोको के फ़ोनों पर भी विचार कर सकते है।

खूबियाँ

  • Realme UI के कस्टम फीचर
  • 90Hz स्मूथ डिस्प्ले
  • लम्बा बैटरी बैकअप
  • कनेक्टिविटी ऑप्शन

कमियाँ

  • HD डिस्प्ले
  • एवरेज कैमरा परफॉरमेंस
  • ऑडियो आउटपुट

 

 

 

Related Articles

Image2026 में उपलब्ध बेहतरीन 5G स्मार्टफोन – Best Smartphones 2026

भारत में 5G आए अब कुछ साल बीत चुके हैं, और आज ₹15,000 के फोन से लेकर ₹2 लाख के फोल्डेबल तक लगभग हर नया स्मार्टफोन 5G के साथ ही आता है। लेकिन 2026 में सबसे ज़्यादा बदलाव इनकी कीमतों में दिखा है, क्योंकि मेमोरी चिप्स के बढ़ते दामों के बीच कई फोन अपनी लॉन्च …

ImageRealme 7i होगा 17 सितम्बर को 90Hz डिस्प्ले और 64MP क्वैड कैमरा के साथ लांच

भारत में Realme 7 सीरीज लॉन्च करने के बाद रियलमी ने अब सितंबर में Realme 7i की लॉन्च डेट की पुष्टि कर दी है। Realme 7i स्मार्टफोन 17 सितंबर को इंडोनेशिया में लॉन्च किया जाएगा। Realme 7i के साथ कंपनी Realme 7 भी इंडोनेशिया में पेश करेगी। इंडोनेशिया में रियलमी 7आई प्री-बुकिंग के लिए उपलब्ध …

ImageRealme 7i जल्द हो सकता है इंडिया में लांच, माधव सेठ ने ट्विटर पर किया टीज़

Realme इंडिया और यूरोप के सीईओ माधव सेठ ने अपने ट्विटर अकाउंट पर एक पोस्ट की है जिससे ऐसे संकेत मिल रहे है की Realme 7i जल्द ही इंडियन मार्किट में लांच किया जा सकता है। भारतीय बाज़ार में Realme Narzo 20 सीरीज और Realme 7 सीरीज को हाल ही में पेश किया है। Guys, …

ImageRealme P4s Lite vs OnePlus N6 Lite: दोनों लगभग एक ही फोन, तो 17 हज़ार में कौन सा लें?

Realme P4s Lite vs OnePlus N6 Lite: अगर इन दोनों फोनों के पीछे लगा लोगो ढककर इन्हें आपके सामने रख दिया जाए, तो इन्हें अलग पहचान पाना लगभग नामुमकिन होगा। Realme ने आज बिना किसी लॉन्च इवेंट के अपनी वेबसाइट पर नया Realme P4s Lite लिस्ट किया है, और इसकी स्पेक शीट को करीब दो …

ImageRealme P4s Lite भारत में लॉन्च, मिलेगी 7,000mAh बैटरी और 120Hz स्क्रीन

Realme के P4s नाम से अब तक दिमाग में बस 8,000mAh बैटरी और 144Hz AMOLED स्क्रीन वाला realme P4s 5G ही आता था। लेकिन आज कंपनी ने इसी नाम के आगे Lite जोड़कर, बिना किसी लॉन्च इवेंट के, अपनी वेबसाइट पर नया Realme P4s Lite लिस्ट कर दिया है। अच्छी बात ये है कि जैसे …

Discuss

Be the first to leave a comment.

Related Products