Realme 7i होगा 17 सितम्बर को 90Hz डिस्प्ले और 64MP क्वैड कैमरा के साथ लांच

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

भारत में Realme 7 सीरीज लॉन्च करने के बाद रियलमी ने अब सितंबर में Realme 7i की लॉन्च डेट की पुष्टि कर दी है। Realme 7i स्मार्टफोन 17 सितंबर को इंडोनेशिया में लॉन्च किया जाएगा। Realme 7i के साथ कंपनी Realme 7 भी इंडोनेशिया में पेश करेगी। इंडोनेशिया में रियलमी 7आई प्री-बुकिंग के लिए उपलब्ध है। प्री-बुकिंग 17 सितंबर तक चलेगी। तो चलिए नज़र डालते है डिवाइस के लीक हुए फीचरों पर:

Realme 7i के आपेक्षित फीचर

यह डिवाइस इसी साल लांच की गयी Realme 6i का एक अपग्रेड मॉडल होगा। अगर हम लीक हुए स्पेसिफिकेशनों पर नज़र डाले तो फ़ोन में सामने की तरफ 6.5-इंच की HD+ LCD डिस्प्ले पंच होल के साथ दी जा सकती है। डिस्प्ले यहाँ 90Hz रिफ्रेश रेट के साथ आ सकती है।

पीछे की तरफ आपको वर्टीकल डायरेक्शन में 64MP सेंसर के साथ 8MP 119-अल्ट्रा-वाइड सेंसर, 2MP डेप्थ पोर्ट्रेट तथा 2MP का मैक्रो सेंसर भी दिए जायेंगे। पंच होल में आपको 16MP सेल्फी कैमरा मिल सकता है। परफॉरमेंस के लिए फोन में स्नैपड्रैगन 662 चिपसेट के साथ आपको LPDDR4X रैम (8GB) और128GB स्टोरेज का कॉम्बिनेशन दिया जा सकता है।

इसके साथ डिवाइस में डेडिकेटेड कार्ड स्लॉट भी दिया गया होगा जिसमे आप 256GB मेमोरी कार्ड इस्तेमाल कर सकते है। गेमिंग के लिए भी रियलमी फोन में गेम बूस्ट ऑप्टिमाइजेशन के लिए हीट-कण्ट्रोल फीचर भी दिए जायेंगे।

Realme 7i में 5,500mAH की बड़ी बैटरी 18W फ़ास्ट चार्जिंग के साथ मिलती है। सॉफ्टवेयर की बात करे तो फ़ोन एंड्राइड 10 आधारित Realme UI पर रन करता हुआ मिलेगा। अन्य फीचर में USB टाइप-C पोर्ट, 3.5mm ऑडियो जैक, और सभी बेसिक सेंसर दिए जायेंगे।

Realme 7i की कीमत

रियलमी अपनी Realme 7i को मार्किट में ब्लू और ग्रीन कलर ऑप्शन के साथ पेश कर सकती है। डिवाइस की कीमत से जुडी कोई जानकरी अभी सामने अनहि आई है लेकिन इंडोनेशिया में लांच किये जाने के बाद यह डिवाइस जल्द ही आपको इंडियन मार्किट में भी देखने को मिलेगी।

 

Related Articles

ImageKawasaki Z300 दुनिया में सबसे पहले भारत में लॉन्च, कीमत ₹3.24 लाख, जानें इसकी हर ज़रूरी बात

एक नज़र में : Kawasaki India ने भारत में Z300 लॉन्च कर दी है, जिसकी कीमत ₹3.24 लाख (एक्स-शोरूम) रखी गई है। कंपनी का कहना है कि नई Z300 मोटरसाइकिल दुनिया में सबसे पहले भारतीय ग्राहकों को मिलेगी। बाकी देशों में ये कब पहुंचेगी, इसकी जानकारी अभी नहीं दी गई है, लेकिन भारत में इसकी …

ImageRealme 7i जल्द हो सकता है इंडिया में लांच, माधव सेठ ने ट्विटर पर किया टीज़

Realme इंडिया और यूरोप के सीईओ माधव सेठ ने अपने ट्विटर अकाउंट पर एक पोस्ट की है जिससे ऐसे संकेत मिल रहे है की Realme 7i जल्द ही इंडियन मार्किट में लांच किया जा सकता है। भारतीय बाज़ार में Realme Narzo 20 सीरीज और Realme 7 सीरीज को हाल ही में पेश किया है। Guys, …

ImageRealme 7i रिव्यु

रियलमी ने पिछली Realme 6 सीरीज की ही तरह इस बार भी Realme 7 सीरीज में Realme 7i को लांच किया है। 7i के साथ कंपनी ने Realme 7 के फीचर आपको थोडा और किफायती कीमत में पेश किया है। कीमत में कमी के चलते आपको एक दो फीचरों में भी समझौता भी करना पड़ता …

Imagerealme 16x 5G इस दिन होगा लॉन्च। 7,000mAh बैटरी के साथ फिर वही फॉर्मूला

realme अपना नया realme 16x 5G भारत में 12 अगस्त को दोपहर 12 बजे लॉन्च करेगा। बड़ी बैटरी, हाई रिफ्रेश रेट डिस्प्ले और AI कैमरा फीचर्स वाला जो टेम्पलेट कंपनी अब हर फोन में दोहरा रही है, ये फोन भी उसी पर चलता है। ये पढ़ें: Realme 16x 5G की बैटरी डिटेल लीक: भारत में …

ImagePhilips S7221 5G कल भारत में होगा लॉन्च, जानें किस कीमत पर 64MP कैमरा व 120Hz स्क्रीन के साथ मिलेगा ये फोन

भारत में Philips अब तक ट्रिमर, बल्ब और किचन अप्लायंस तक सीमित रहा है, लेकिन अब ये कंपनी 5G स्मार्टफोन सेगमेंट में अपना पहला कदम रख रही है। इससे पहले Philips के नाम पर यहाँ ज़्यादातर हज़ार-बारह सौ रुपये वाले बेसिक कीपैड मॉडल ही दर्ज हैं। इस नए स्मार्टफोन को कंपनी Philips S7221 5G के …

Discuss

Be the first to leave a comment.

Related Products