Realme 15T 5G भारत में लॉन्च, दमदार बैटरी और नए AI फीचर्स के साथ

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

Realme ने आज भारत में अपना नया स्मार्टफोन Realme 15T 5G लॉन्च कर दिया है। ये फोन कंपनी की Realme 15 सीरीज़ का हिस्सा है और इसकी खासियत है इसकी बड़ी 7000mAh की बैटरी। इसके अलावा इसमें AMOLED डिस्प्ले, फ़ास्ट चार्जिंग और एडवांस AI फीचर्स भी 20,000 से कम में मिल रहे हैं। आइये इसके फीचर व कीमतों के बारे में जानते हैं।

ये पढ़ें: सितंबर 2025 में धमाकेदार स्मार्टफोन लॉन्च, iPhone 17 सीरीज़ से लेकर Galaxy S25 FE तक – जानिए पूरी लिस्ट

Realme 15T 5G कीमतें व उपलब्धता

कंपनी ने Realme 15T 5G price in India की शुरूआती कीमत ₹18,999 रखी है। फोन को आप 8GB+128GB, 8GB+256GB और 12GB+256GB वेरिएंट्स में Flipkart, Realme India store और चुनिंदा ऑफलाइन रिटेल स्टोरों से खरीद पाएंगे। इसे तीन रंगों – Silk Blue, Suit Titanium और Flowing Silver में पेश किया गया है।

  • 8GB + 128GB – ₹20,999 (ऑफर्स के बाद ₹18,999)
  • 8GB + 256GB – ₹22,999 (ऑफर्स के बाद ₹20,999)
  • 12GB + 256GB – ₹24,999 (ऑफर्स के बाद ₹22,999)

प्री-बुकिंग करने वालों को Realme Buds T01 बिल्कुल मुफ्त मिलेंगे। पहली सेल 6 सितंबर से शुरू होगी।

Realme 15T 5G

Realme 15T Specifications

Realme के इस फोन में स्पेसिफिकेशन को एक ऑल-राउंडर पैकेज के तौर पर पेश किया है। इसमें हाई-रिफ्रेश रेट डिस्प्ले, नया MediaTek Dimensity प्रोसेसर, ड्यूल 50MP कैमरा और बड़ी 7000mAh बैटरी जैसे फीचर्स शामिल हैं। कंपनी का दावा है कि ये स्मार्टफोन लंबे समय तक बिना चार्ज किए स्मूद परफॉर्मेंस देने में सक्षम है।

  • डिस्प्ले: 6.57-इंच FHD+ 120Hz 4R Comfort+ AMOLED स्क्रीन, 4000 निट्स की ब्राइटनेस, 2160Hz PWM डिमिंग
  • प्रोसेसर: MediaTek Dimensity 6400 Max 5G, बड़ा 6050mm² AirFlow वेपर चैम्बर कूलिंग सिस्टम
  • OS: Android 15 पर आधारित Realme UI 6.0, 3 साल तक का सॉफ्टवेयर अपडेट और 4 साल तक के सिक्योरिटी अपडेट
  • कैमरा:
    • रियर: 50MP + 2MP ड्यूल कैमरा, AI फीचर्स (AI Edit Genie, AI Snap Mode, AI Landscape, AI Eraser, AI Smart Image Matting)
    • फ्रंट: 50MP सेल्फी कैमरा, Soft Light मोड और 5 यूनिक फिल्टर्स
  • बैटरी: 7000mAh, 60W की फास्ट चार्जिंग (31 मिनट में 50%), 10W रिवर्स चार्जिंग सपोर्ट
  • डिज़ाइन: 7.79mm मोटाई, 181 ग्राम वज़न, Flowing Silver कलर वैरिएंट में सिर्फ 1.44mm कैमरा बंप
  • अन्य फीचर: इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट, IP66/IP68/IP69 सर्टिफिकेशन के साथ डस्ट और वाटर रेसिस्टेंस, स्टेरियो स्पीकर्स, Hi-Res ऑडियो
  • कनेक्टिविटी: 5G SA/NSA, Wi-Fi 6, Bluetooth 5.4, USB Type-C 2.0

ये पढ़ें: Samsung Galaxy A17 5G लॉन्च: जानें कीमत, ऑफर्स और सभी स्पेसिफिकेशन्स

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को TwitterFacebookInstagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Pooja ChaudharyPooja Chaudhary
Pooja has been covering technology and gadgets for more than 5 years. Most of her work has been centred around smartphones and smartphone apps, but she occasionally likes to dabble with content on people and relationships. She is also a bit of a TV junkie and is often trying to make time to catch up with her favourite shows and classic movies.

Related Articles

ImageSamsung Galaxy Z Fold 8 Ultra लॉन्च: 200MP कैमरा और 8-इंच डिस्प्ले वाला नया फ्लैगशिप फोल्ड, जानें कीमत

Samsung ने आज Galaxy Unpacked इवेंट में अपना सबसे दमदार फोल्डेबल फोन Galaxy Z Fold 8 Ultra भारत में लॉन्च कर दिया है। यह कंपनी का नया फ्लैगशिप फोल्ड है और पिछले साल आए Galaxy Z Fold 7 का सीधा सक्सेसर है। इसमें 8-इंच का बड़ा फोल्डेबल डिस्प्ले, Qualcomm का लेटेस्ट Snapdragon 8 Elite Gen …

ImageRealme Narzo 100x 5G भारत में लॉन्च, पीछे रंग बदलती लाइट और 8000mAh बैटरी

Realme ने आज भारत में अपना नया बजट 5G फोन Narzo 100x 5G लॉन्च कर दिया है। लॉन्च ऑफर के साथ इसकी शुरुआती कीमत करीब ₹18,500 रखी गई है, और इसमें आपको 8000mAh की बड़ी बैटरी, 144Hz वाली डिस्प्ले और पीछे की तरफ रंग बदलती AI Pulse Light जैसे फीचर्स मिलते हैं। इस फोन का …

Imagevivo T5 Lite 5G भारत में लॉन्च: 6500mAh बैटरी और ढेरों AI फीचर्स, जानें कीमत

vivo ने भारत में vivo T5 Lite 5G को आधिकारिक तौर पर लॉन्च कर दिया है और इसके साथ ही ₹25,000 से कम कीमत वाले, तेज़ी से फोनों की भीड़ से भरते इस सेगमेंट में एक और फोन जुड़ गया है। कंपनी यहाँ बैटरी लाइफ और AI को ही मुख्य आकर्षण के तौर पर आगे …

ImageRealme C100x मिलिट्री-ग्रेड सर्टिफिकेशन और 8000mAh बैटरी के साथ भारत में लॉन्च

realme ने आज भारत में अपना नया बजट स्मार्टफोन realme C100x लॉन्च कर दिया है। लॉन्च ऑफर में इसकी कीमत ₹14,499 रखी गई है, और इस दाम में कंपनी आपको 8000mAh की टाइटन बैटरी, मिलिट्री-ग्रेड मज़बूती और 120Hz डिस्प्ले दे रही है। खास बात ये है कि इस सेगमेंट के ज़्यादातर फोन जहाँ 5000 से …

ImageiQOO Z11 Lite की लॉन्च डेट आई सामने: 6500mAh बैटरी, 44W चार्जिंग और AI फीचर्स वाला नया बजट 5G फोन

iQOO अपने बजट सेगमेंट के लिए एक और नया 5G फोन तैयार कर रहा है। ये भी भारत में जुलाई में आ सकता है और इस बार इस बजट फोन में सबसे बड़ा बदलाव बैटरी और चार्जिंग में दिख रहा है। नए iQOO Z11 Lite में 6500mAh बैटरी, 44W फास्ट चार्जिंग, MediaTek Dimensity 6300 चिपसेट …

Discuss

Be the first to leave a comment.