Realme Narzo 100x 5G भारत में लॉन्च, पीछे रंग बदलती लाइट और 8000mAh बैटरी

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

Realme ने आज भारत में अपना नया बजट 5G फोन Narzo 100x 5G लॉन्च कर दिया है। लॉन्च ऑफर के साथ इसकी शुरुआती कीमत करीब ₹18,500 रखी गई है, और इसमें आपको 8000mAh की बड़ी बैटरी, 144Hz वाली डिस्प्ले और पीछे की तरफ रंग बदलती AI Pulse Light जैसे फीचर्स मिलते हैं।

इस फोन का पूरा फोकस एक ही बात पर है, कम कीमत में सबसे लंबा बैटरी बैकअप देना। जिन लोगों का फोन दिनभर में दो-दो बार चार्ज पर लगता है, realme ने यह फोन उन्हीं को ध्यान में रखकर बनाया है। आइए इसकी कीमत और खास बातें जानते हैं।

ये पढ़ें: ₹20,000 से कम में दमदार बैटरी वाले 5G फोन: बार-बार चार्ज करने की टेंशन खत्म

कीमत और सेल

Realme Narzo 100x 5G तीन वेरिएंट में आया है। लॉन्च ऑफर के तहत ₹2,000 का बैंक डिस्काउंट और ₹500 का कूपन मिल रहा है, जिसके बाद कीमत नीचे दिए गए स्तर पर आ जाती है। इसके अलावा छह महीने की नो-कॉस्ट EMI का विकल्प भी दिया जा रहा है।

  • 4GB + 128GB – ₹18,499 (एमआरपी ₹20,999)
  • 6GB + 128GB – ₹20,499 (एमआरपी ₹22,999)
  • 6GB + 256GB – ₹22,499 (एमआरपी ₹24,999)

फोन की पहली सेल 22 जुलाई से Amazon और realme.com पर शुरू होगी। इसे फ्लैश ऑरेंज (चमकीला नारंगी) और मिडनाइट ब्लैक (गहरा काला) रंगों में खरीदा जा सकेगा।

Realme Narzo 100x 5G स्पेसिफिकेशन

फोन की सबसे बड़ी खूबी इसकी 8000mAh की बैटरी है। इस बजट में ज़्यादातर फोन 5000 से 6000mAh तक ही सीमित रहते हैं, ऐसे में यहाँ 8000mAh का बैकअप साफ तौर पर अलग दिखता है। कंपनी का दावा है कि सामान्य इस्तेमाल में यह बैटरी तीन दिन तक चल सकती है।

Realme Narzo 100x 5G में चार्जिंग के लिए 45W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलता है और चार्जर बॉक्स में ही शामिल होता है। साथ ही इसमें रिवर्स चार्जिंग भी है।

इस किफायती फोन में आपको 6.81-इंच की 144Hz LCD डिस्प्ले मिलती है, जो स्क्रोलिंग और गेमिंग को स्मूद बनाती है। इसका रेज़ॉल्यूशन HD+ (720×1570 पिक्सल) है और पीक ब्राइटनेस 1200 निट्स तक जाती है।

Narzo 100x 5G को पावर देने का काम MediaTek Dimensity 6300 प्रोसेसर करता है, जो 6nm प्रोसेस पर बना एक एंट्री-लेवल 5G चिप है और रोज़मर्रा के इस्तेमाल, सोशल मीडिया तथा हल्की गेमिंग को ध्यान में रखकर दिया गया है। इसके साथ 4GB या 6GB LPDDR4X रैम और 128GB या 256GB UFS 2.2 स्टोरेज मिलती है, जिसे माइक्रो एसडी कार्ड से बढ़ाया जा सकता है। ज़रूरत पड़ने पर 6GB तक वर्चुअल रैम भी जोड़ी जा सकती है।

कैमरे में पीछे की तरफ 50MP का प्राइमरी सेंसर मौजूद है, जो AI ड्यूल कैमरा सेटअप का हिस्सा है, और सामने सेल्फी तथा वीडियो कॉल के लिए 8MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है।

realme ने इसे IP65 रेटिंग दी है, यानी यह धूल और पानी की छींटों से सुरक्षित रहता है। साथ ही इसमें MIL-STD-810H मिलिट्री-ग्रेड सर्टिफिकेशन और 5300mm² का वेपर चैंबर कूलिंग सिस्टम भी है। हालांकि बड़ी बैटरी की वजह से इसका वज़न 224 ग्राम और मोटाई 8.8mm है, जो हाथ में थोड़ा भारी महसूस हो सकता है।

ये पढ़ें: पावरबैंक जैसी बैटरी और 7-इंच डिस्प्ले के साथ Redmi Note 17 सीरीज़ चीन में लॉन्च, इंडिया लॉन्च कब?

एक दिलचस्प फीचर इसका बैक पैनल है, जहाँ realme ने AI Pulse Light दी है। यह एक LED लाइट सिस्टम है जिसे 9 रंगों और 5 लाइटिंग मोड्स में सेट किया जा सकता है, और यह नोटिफिकेशन, चार्जिंग तथा म्यूज़िक के साथ जलती-बुझती है।

सॉफ्टवेयर की बात की जाए तो फोन Android 16 पर आधारित realme UI 7.0 के साथ आता है, और कंपनी ने चार साल तक स्मूद परफॉरमेंस बने रहने का दावा किया है। कनेक्टिविटी में 5G, ड्यूल-बैंड वाई-फाई, ब्लूटूथ 5.3 और साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर शामिल हैं।

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को TwitterFacebookInstagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Pooja ChaudharyPooja Chaudhary
Pooja has been covering technology and gadgets for more than 5 years. Most of her work has been centred around smartphones and smartphone apps, but she occasionally likes to dabble with content on people and relationships. She is also a bit of a TV junkie and is often trying to make time to catch up with her favourite shows and classic movies.

Related Articles

ImageGalaxy S27 के CAD रेंडर लीक, डिज़ाइन में Samsung ने कुछ नहीं बदला

Galaxy S सीरीज़ में जो डिज़ाइन Galaxy S25 के साथ शुरू हुआ था, वही आपको Galaxy S26 में भी देखने को मिला था। Galaxy S27 Ultra की झलक तो आपको पहले ही मिल चुकी है, जब टिपस्टर Ice Universe ने इसका मॉकअप शेयर किया और उसके बाद इसके CAD रेंडर भी सामने आ गए। अब …

Image8000mAh बैटरी के साथ Realme Narzo 100x 5G इस दिन होगा लॉन्च, जानें खास बातें

Realme जल्द ही भारत में अपना नया बजट 5G फोन Realme Narzo 100x 5G उतारने जा रहा है। कंपनी ने खुद कन्फर्म कर दिया है कि यह फोन 15 जुलाई को दोपहर 12 बजे लॉन्च होगा और उसी दिन से Amazon के साथ realme.com पर भी उपलब्ध रहेगा। सबसे बड़ी बात है इसकी 8,000mAh बैटरी, …

Imagerealme 16x 5G भारत में लॉन्च, मिलेगी 144Hz डिस्प्ले और 7,000mAh बैटरी

एक नज़र में: realme ने भारत में नया realme 16x 5G लॉन्च कर दिया है, जो पिछले साल आए realme 15x का सक्सेसर है। कंपनी ने इसे “Stay Smooth, Stay Unstoppable” टैगलाइन के साथ पेश किया है, और ₹26,000 से कम की शुरुआती कीमत में इसका पूरा ज़ोर बैटरी और उसकी उम्र पर है। इसमें …

Imagerealme P4s 5G भारत में लॉन्च, 8,000mAh बैटरी के साथ अब गेमिंग के लिए मिलेगी एक अलग चिप

realme की P सीरीज़ में अब तक बड़ी बैटरी और बजट गेमिंग वाले फोन ही देखने को मिलते थे। लेकिन आज कंपनी ने realme P4s 5G को भारत में एक अलग ग्राफिक्स चिप के साथ पेश किया है। इसके अलावा एक और अच्छी बात ये है कि जैसे इस सीरीज़ के फोनों में बैटरी हर …

Imagerealme P4s 5G भारत में इस दिन होगा लॉन्च, BGMI में 144FPS गेमिंग का दावा

एक नज़र में: realme ने कन्फर्म कर दिया है कि P4s 5G भारत में 26 अगस्त को लॉन्च होगा। कंपनी ने लॉन्च से पहले ही इसके कई खास स्पेसिफिकेशन भी सामने रख दिए हैं, जिनमें चिपसेट, डिस्प्ले, बैटरी, कैमरा और मज़बूती की रेटिंग शामिल हैं। ये पढ़ें: realme 16x 5G भारत में लॉन्च, मिलेगी 144Hz …

Discuss

Be the first to leave a comment.