Realme 1 का स्लिवर लिमिटेड एडिशन होगा 18 जून से अमेज़न पर उपलब्ध;

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

Oppo ने अभी हाल ही में इंडिया में Realme 1 को लांच किया था। इस स्मार्टफोन बजट स्मार्टफोन वर्ग में पेश किया गया था। अमेज़न पर उपलब्ध यह डिवाइस शाओमी को टक्कर देने के लिए लांच किया गया था. फोन को लांच इवेंट में 3GB + 32GB वरिएन्त और 6GB + 128GB वरिएन्त लांच किये गये थे और 4GB वरिएन्त को जल्दी पेश करने का वादा किया गया था।

आज कंपनी ने डिवाइस के 4GB + 64GB वरिएन्त के अमेज़न पर बिक्री के लिए उपलब्ध होने के सम्बन्ध में जानकारी दी है की यह डिवाइस 18 जून से स्लिवर लिमिटेड एडिशन के रूप में उपलब्ध होगी।

Oppo Realme 1 के फीचर

Realme 1 में 6-इंच की IPS LCD HD+ डिस्प्ले 18:9 आस्पेक्ट रेश्यो के साथ दी गयी है जिसका स्क्रीन-टू-बॉडी रेश्यो 84 प्रतिशत दिया गया है। प्रोसेसर के रूप में 12nm मैन्युफैक्चरिंग प्रोसेस पर आधारित 2.0GHz ओक्टा-कोर MediaTek MT6711 P60 चिपसेट के साथ 4GB रैम और 64GB इंटरनल स्टोरेज दी गयी है जिसको डेडिकेटेड माइक्रोSD कार्ड द्वारा 128GB तक बढ़ाया जा सकता है।

यह भी पढ़िए: Dual SIM Dual VoLTE सपोर्ट वाले 9 बेहतरीन मोबाइल फ़ोन

oppo-realme-1-silver-limited-edition-variant

फोटोग्राफी के लिए, Realme 1 में PDAF और बोकेह मोड के साथ 13MP का रियर कैमरा तथा विडियो कालिंग और पोर्ट्रेट मोड के लिए 8MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है। दोनों ही कैमरा सेटअप AI आधारित फीचर को सपोर्ट करते है जो इमेज आउटपुट को बेहतर बनाता है।

यह डिवाइस एंड्राइड 8.1 आधारित Color OS 5.0 OS पर रन करती है।इसके अलावा आपको कनेक्टिविटी विकल्प के रूप में, 4G LTE सपोर्ट, WiFi, ब्लूटूथ, USB, GPS के साथ-साथ फिंगरप्रिंट सेंसर की जगह फेसिअल रिकग्निशन की सुविधा भी दी गयी है। कंपनी दावा करती है फेस अनलॉक द्वारा डिवाइस को 0.1 सेकंड में अनलॉक किया जा सकता है।

यह भी पढ़िए: Vivo Nex A और Nex S हुए 91.2% स्क्रीन-टू-बॉडी रेश्यो के साथ लांच

Oppo Realme 1 की कीमत और उपलब्धता

Oppo Realme 1 अमेज़न एक्सक्लूसिव स्मार्टफोन है जो कंपनी की आधिकारिक पोस्ट के अनुसार 18 जून से उपलब्ध हो जायेगा। यहाँ पर यह डिवाइस 4GB रैम और 64GB स्टोरेज विकल्प के साथ स्लिवर कलर में उपलब्ध होगी। अन्य विकल्पों में कोई बद्लाव नहीं किया गया है।

Oppo Realme 1 के स्पेसिफिकेशन

मॉडल Oppo Realme 1
डिस्प्ले 6-इंच IPS LCD 18:9 (notch-free), 2160 X 1080p
प्रोसेसर 2.0GHz MediaTek MT6711 Helio P60 ओक्टा कोर चिपसेट
रैम 3GB/4GB/6GB
आंतरिक स्टोरेज 32GB/64GB/128GB, डेडिकेटेड माइक्रोSD कार्ड स्लॉट
सॉफ्टवेयर एंड्राइड 8.1 ओरियो आधारित ColorOS 5
प्राथमिक कैमरा 13MP, LED फ़्लैश, ऑटो फोकस, डेप्थ इफ़ेक्ट
सेकेंडरी कैमरा 8MP, पोर्ट्रेट मोड
माप और भार –
बैटरी 3410mAh
अन्य ड्यूल सिम, 4G VoLTE, ब्लूटूथ, Wi-Fi, NFC,GPS, 3.5mm ऑडियो जैक, फेसिअल रिकग्निशन
कीमत  8,990 रुपए, 10,990 रुपए, 13,990 रुपए

 

Related Articles

ImageTecno Spark 50s 5G vs Redmi 17C 5G: ज़्यादा रैम या बड़ी स्क्रीन, 20 हज़ार में किसे लें?

Tecno ने 16 अक्टूबर को भारत में अपना नया Spark 50s 5G लॉन्च किया है, जिसके 6GB रैम वाले बेस मॉडल की कीमत ₹19,999 रखी गयी है। लगभग इसी बजट में Xiaomi का Redmi 17C 5G भी Amazon पर बिक रहा है, जो इसी महीने की शुरुआत में आया था, लेकिन ₹20,999 में वो आपको …

ImageNokia 8.1 हुआ ज्यादा रैम और ज्यादा स्टोरेज के साथ इंडिया में लांच; 6 फरवरी से बिक्री होगी शुरू

साल 2018 के अंत में HMD ग्लोबल के स्वामित्व वाली Nokia ने अपने प्रीमियम Nokia 8.1 को इंडिया में 4GB रैम और 64GB स्टोरेज के विकल्प के साथ पेश किया था। जिसकी कीमत सिर्फ 26,999 रुपए रखी गयी थी। लांच के टाइम पर कम्पनी ने कहा था की जल्द ही इसके एक और वरिएन्त को …

ImageOppo Reno5 Pro+ हुआ 50MP SonyIMX 766 सेंसर और क्वैड कैमरा सेटअप के साथ लांच: जाने कीमत और स्पेसिफिकेशन

Oppo ने इसी महीने की शुरुआत में 5G कनेक्टिविटी के साथ Reno सीरीज के 2 स्मार्टफोन Oppo Reno5 5G और Reno5 5G Pro को लांच किया था। दोनों फ़ोनों को एंड्राइड 11 सॉफ्टवेयर 64MP क्वैड कैमरा के साथ पेश किया था। इसी क्रम में कंपनी ने Reo 5 सेरिसे के टॉप प्रो प्लस मॉडल यानि …

ImageGame of Thrones के बाद अब Realme का स्पेशल Harry Potter एडिशन भारत आने की तैयारी में

realme 15 Pro Game of Thrones Limited Edition के बाद realme एक और बड़ी सीरीज़ के साथ जुड़ने वाला है, क्योंकि Flipkart पर कंपनी का जो नया टीज़र लाइव हुआ है वो सीधे realme Harry Potter Edition फोन की तरफ इशारा करता है। लेकिन इस बार फोन नया नहीं होगा। टिपस्टर सुधांशु अंभोरे के लीक …

ImageIndane, HP और Bharatgas की LPG e-KYC घर बैठे कैसे करें, 1 अक्टूबर से सब्सिडी के लिए ज़रूरी

ज़्यादातर घरों में गैस सिलेंडर बुक करना अब तक बस एक कॉल, SMS या ऐप पर दो टैप का काम रहा है। लेकिन कल यानी 1 अक्टूबर से कई घरों के लिए ये बुकिंग पहले जैसी नहीं रहेगी। पेट्रोलियम मंत्रालय के नए नियम के तहत सब्सिडी वाले दाम पर रिफिल अब सिर्फ उन्हीं ग्राहकों का …

Discuss

Be the first to leave a comment.