Poco करेगा 22 मार्च को ग्लोबली इवेंट का आयोजन, Poco F3 हो सकता है लांच

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

Poco ने इंडिया में कल अपने 30 मार्च के लांच इवेंट की आधिकारिक घोषणा की है जिसमे उम्मीद है की Poco X3 Pro पेश किया जा सकता है। इसके के बाद आज Poco ने अपने ग्लोबल इवेंट के लिए भी डेट को शेयर किया है। ट्विटर पर किये गये पोस्ट के अनुसार कंपनी ग्लोबल मार्किट में 22 मार्च को नयी डिवाइस को लांच करने वाली है जो Poco F3 हो सकती है।

कुछ रिपोर्ट्स के अनुसार Poco F3 पिछले महीने लांच किये गये Redmi K40 का रीब्रांडेड वर्जन भी हो सकता है। कंपनी इस इवेंट को When Power Meets Speed टैगलाइन के साथ आयोजित कर रही है। तो चलिए नज़र डालते है डिवाइस के फीचरों पर:

Poco F3 aka Redmi K40 के फीचर

Redmi K40 में आपको सामने 6.67-इंच की FHD+ AMOLED डिस्प्ले 120Hz रिफ्रेश रेट और पंच होल कट-आउट के साथ मिलती है। स्क्रीन मैक्सिमम ब्राइटनेस 1300 निट्स तथा HDR10+ और 5,000,000:1 कंट्रास्ट रेश्यो को सपोर्ट करती है। पीछे और आगे दोनों तरफ गोरिल्ला ग्लास 5 की प्रोटेक्शन दी गयी है।

सिंगल पंच होल कटआउट में 20MP का सेल्फी कैमरा दिया है। अगर पीछे की तरफ देखे तो 48MP का SonyIMX582 सेंसर, 8MP 119-डिग्री अल्ट्रा-वाइड एंगल लेंस, 5MP का टेली-मैक्रो लेंस कॉम्बिनेशन वाला ट्रिपल कैमरा सेटअप मिलता है।

अगर इंटरनल हार्डवेयर की बात करे तो Poco F3 में स्नैपड्रैगन 870 चिपसेट इस्तेमाल किया जा सकता है। फोन में 8GB रैम, 256GB स्टोरेज, 4,520mAh की बड़ी बैटरी के अलावा 33W का फ़ास्ट चार्जिंग सपोर्ट भी दिया है। सॉफ्टवेयर यहाँ लेटेस्ट एंड्राइड 11 आधारित MIUI 12.5 आता है।

कनेक्टिविटी के लिए SA और NSA नेटवर्क का सपोर्ट दिया गया है। अन्य फीचरों में हाइब्रिड सिम ट्रे, 3.5mm ऑडियो जैक, टाइप C पोर्ट, GPS, NavIC, मल्टी फंक्शन NFC को भी शामिल किया गया है।

Related Articles

ImageRajnikanth’s Coolie OTT Release: जानें कब और कहां देखें, Lokesh Kanagaraj की अगली फिल्म में रजनीकांत संग जुड़ेंगे ये दिग्गज

साउथ सुपरस्टार रजनीकांत और डायरेक्टर लोकेश कनगराज (Lokesh Kanagaraj’s Coolie) की फिल्म Coolie 14 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज़ हुई थी। रिलीज़ से पहले फिल्म को लेकर काफी हाइप था और भले ही रिव्यूज़ मिले-जुले रहे हों, लेकिन बॉक्स ऑफिस पर फिल्म ने धमाकेदार प्रदर्शन किया है। अब दर्शकों की नज़रें Coolie OTT release पर …

ImagePoco F3 GT होगा जल्द ही इंडिया में लांच, हो सकता है रीब्रांडेड Redmi K40 Game Enchanced Edition?

Poco F3 GT आखिरकार इंडिया में लांच होने वाली है। कंपनी के अनुसार ये फोन Q3, 2021 में पेश किया जायेगा। काफी ब्रांड्स हाल ही में गेमिंग को लेकर युवा वर्ग पर काफी ध्यान दे रहे है और Poco F3 GT इसी रणनीति में पेश होने वाला अगला स्मार्टफोन है। उम्मीद है की यह डिवाइस …

Poco F3 GT होगा 120Hz AMOLED डिस्प्ले और Dimensity 1200 चिपसेट के साथ लांच, कंपनी ने किया टीज़

Poco F3 GT आखिरकार इंडिया में लांच होने वाली है। ट्विटर पर पोस्ट की गयी विडियो में कंपनी के अनुसार ये फोन Q3, 2021 में पेश किया जायेगा। काफी ब्रांड्स हाल ही में गेमिंग को लेकर युवा वर्ग पर काफी ध्यान दे रहे है और Poco F3 GT इसी रणनीति में पेश होने वाला अगला …

Imageफोल्डेबल iPhone Duo की कीमत लीक, आज रात Apple का लॉन्च इवेंट

Apple का पहला फोल्डेबल iPhone कंपनी के अब तक के सबसे महंगे प्रोडक्ट्स में से एक हो सकता है। आज रात 10:30 बजे होने वाले लॉन्च इवेंट से पहले Bloomberg के Mark Gurman ने बताया है कि iPhone Duo के 256GB मॉडल की शुरुआती कीमत $2,000 होगी। वहीँ इसके 2TB वैरिएंट की कीमत करीब $3,000 …

ImageExclusive: OPPO Reno 17 इस बार बिना Pro मॉडल के हो सकता है लॉन्च

एक नज़र में : स्लीक डिज़ाइन और पोर्ट्रेट पर फोकस करने वाले कैमरों की वजह से OPPO की Reno सीरीज़ हमेशा से फैंस की पसंदीदा रही है। जुलाई 2026 में Reno 16 के लॉन्च के बाद अब इसके अगले मॉडल को लेकर हमारे पास कुछ एक्सक्लूसिव जानकारी आई है। भरोसेमंद इंडस्ट्री इनसाइडर योगेश बरार ने …

Discuss

Be the first to leave a comment.