बच्चों के स्मार्टफोन पर Adult content देखने का डर आपको भी सता रहा है, तो तुरंत फ़ोन में करें ये सेटिंग करें

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

आज के वक्त में बच्चों के पास स्मार्टफोन का उपयोग आम हो गया है। स्मार्टफोन उन्हें ज्ञान और मनोरंजन का भंडार देता है, लेकिन इसके साथ ही उनके Adult content देखना का खतरा भी बहुत बढ़ जाता है। ऐसे में इस तरह के 18 प्लस कंटेंट से अपने बच्चों को बचाना पैरेंट्स के लिए चुनौतीपूर्ण होता जा रहा है। वैसे भी जब से कोविड आया और पढ़ाई ऑनलाइन हुई है, तब से बच्चों के पास फोन की रीच बढ़ गई है। पढ़ाई के नाम पर वे कई कार्टून व गेम्स वगैरह ढूंढते हैं या गाहे-बगाहे कोई ऐसा की-वर्ड सर्च कर लेते हैं, जिससे Adult content उनके सामने आ जाता है। ऐसे में हम आपको बता रहे हैं कि फोन पर ऐसा कंटेंट कैसे आ जाता है। साथ ही ऐसी सेटिंग्स भी बताएंगे, जिसके बाद आप जान जाएंगे कि बच्चों को स्मार्टफोन पर Adult content देखने से कैसे बचाएं।

ये पढ़ें : भारत में Realme C53 की लॉन्च डेट से कंपनी ने उठाया पर्दा, 108MP के साथ आएगा फोन

इंटरनेट ब्राउजिंग के दौरान

कई बार बच्चे ब्राउजिंग की मदद से कई अन्य चीजें खोजने लगते हैं। इनमें म्यूजिक, वीडियो, फिल्में, कार्टून, गेम्स आदि हो सकते हैं। कई बार ऐसी वेबसाइटों पर 18 प्लस कंटेंट के नोटिफिकेशन भी आते रहते हैं। इन पर अगर उन्होंने क्लिक कर दिया तो वे उस तक पहुंच सकते हैं।

सोशल मीडिया

सोशल मीडिया पर लगभग हर छोटे से बड़ा व्यक्ति मौजूद है। ऐसे में बच्चे भी कहां अपने फॉलोवर्स बढ़ाने में पीछे रहने वाले हैं। सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म पर जहां बच्चे अपने दोस्तों-रिश्तेदारों से जुड़ते हैं, वहां से भी Adult content तक उनकी रीच बढ़ सकती है।

मोबाइल गेम्स और ऐप

फ्री-टु-प्ले मोबाइल गेम्स ऐप में भी 18 प्लस चीजें शामिल हो सकती हैं। कुछ ऐप्स मार्केटप्लेसों द्वारा सत्यापित नहीं किए जाते हैं और उच्चतम रेटिंग या पॉप्युलैरिटी द्वारा उन्हें आसानी से खोजा और डाउनलोड किया जा सकता है। उनमें कई बार एडल्ट नोटिफिकेशन आते रहते हैं, जिन पर क्लिक करते ही बच्चा उन पॉर्न वेबसाइट तक पहुंच सकता है।

ये पढ़ें : Marvel’s Secret Invasion: कौन हैं ये Skrulls? कहां से आए ये Super Skrulls?, जानिए यहां

मोबाइल पर ये करना होगा

  • सबसे पहले फोन की सेटिंग्स में जाना पड़ेगा।
  • वहां Private DNS को सर्च करके उसके अंदर जाना होगा।
  • वहीं पर आपको Off’ ‘Auto’ और ‘Designated privat DNS’ के तीन विकल्प नज़र आएंगे।
  • आपको ‘Designated privat DNS’ के विकल्प पर क्लिक करना होगा, जहां पर ‘Modify’ का विकल्प दिखेगा।
  • उस पर क्लिक करके ‘family.adguard-dns.com’ टाइप करना होगा।
  • ऐसा करने से उस स्मार्टफोन पर 18 साल से ऊपर की उम्र वाला कंटेंट नहीं नहीं दिखेगा।

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को Twitter, Facebook, Instagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Related Articles

Image30 नहीं, अब सिर्फ 5… Diwali Reels के लिए ये हैं सही हैशटैग और कैप्शन

एक नज़र में : दिवाली की Reels के लिए अब आपको हैशटैग की लंबी सूची जुटाने की ज़रूरत नहीं है, क्योंकि Instagram एक Reel या पोस्ट पर अब सिर्फ 5 हैशटैग लगाने देता है। दिसंबर 2025 तक यही सीमा 30 हैशटैग की थी, लेकिन स्पैम पर रोक लगाने के लिए कंपनी ने इसे घटा दिया …

Imageअगर बच्चों के कारण अपने फ़ोन में YouTube पर करना चाहते हैं एडल्ट कंटेंट को ब्लॉक, तो अपनाएं से आसान स्टेप्स

आज के कल व्यस्त जीवन में हम सभी लोग अक्सर बच्चों को वक़्त बिताने के लिए अपने फ़ोन पकड़ा देते हैं। इस फ़ोन में OTT ऐप्स से ज़्यादा बच्चे Youtube का इस्तेमाल करते हैं। इस ऐप पर लोरी से लेकर कार्टून तक और नर्सरी राइम्स से लेकर रील्स तक बच्चे सब कुछ देखते हैं। लेकिन …

Image5G तो आ गया, लेकिन भूलकर भी अभी इन कारणों से ना करें अपग्रेड

5G इस समय भारत के काफी शहरों में आ चुका है और Jio, Airtel बहुत तेज़ी से इसका विस्तार पूरे देश में कर रहे हैं। 5G नेटवर्क के साथ फ़ोन में अच्छी इंटरनेट स्पीड मिलती है और जिन्होंने अभी तक 5G का अनुभव नहीं किया है, उन्हें मिनटों में जब आसानी से डाउनलोड होता नज़र …

ImageWhatsApp पर PF बैलेंस घर बैठे ऐसे देखें, सेवा अटके तो ये 3 तरीके आएंगे काम

एक नज़र में : PF का बैलेंस जानने के लिए अब आपको EPFO की वेबसाइट पर UAN और पासवर्ड डालकर लॉग-इन करने की ज़रूरत नहीं है, क्योंकि EPFO ने अपनी सेवाएं WhatsApp पर भी शुरू कर दी हैं। केंद्रीय श्रम मंत्री मनसुख मांडविया ने 1 नवंबर को EPFO के 74वें स्थापना दिवस पर इसे लॉन्च …

ImageOppo Find X10 से vivo V80 तक, अक्टूबर 2026 में लॉन्च होंगे ये 7 स्मार्टफोन

अक्टूबर को ज़्यादातर लोग Flipkart और Amazon की फेस्टिव सेल वाले महीने के तौर पर जानते हैं, जब पुराने फोनों के सस्ते होने का इंतज़ार रहता है। लेकिन इस बार यानी अक्टूबर 2026 में आपको नए और कुछ महत्वपूर्ण फोन भी देखने को मिलेंगे। इसकी वजह दिवाली है, जो इस बार नवंबर की शुरुआत में …

Discuss

Be the first to leave a comment.