OPPO Find X9 सीरीज में हो सकती है, नए मेंबर की एंट्री, Find X8 में नहीं होगा Mini वेरिएंट शामिल

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

OPPO ने कुछ महीने पहले ही अपनी OPPO Find X8 सीरीज को लॉन्च किया था, जिसमें Find X8 और Find X8 Pro इन दो फोन्स को शामिल किया गया था, फिलहाल कंपनी इस सीरीज के अन्य दो मॉडल Find X8 Ultra और Mini पर काम कर रही है, लेकिन इसी बीच कंपनी Mini वेरिएंट और आगामी सीरीज OPPO Find X9 से संबंधित जानकारी सामने आई है, जिसमें एक नया मॉडल शामिल किया जा सकता है।

ये पढ़ें: Meta ने भारत में Instagram Teen अकाउंट पेश किया, बच्चों की प्राइवेसी और सुरक्षा का पूरा इंतजाम

Find X8 सीरीज में Mini वेरिएंट नहीं होगा

चीनी ट्विस्टर Digital Chat Station ने हाल ही में इससे संबंधित जानकारी साझा की है, जिसके अनुसार 6.3 इंच फ्लैट स्क्रीन वाले फोन को कंपनी Find X8 के नाम से ही पेश कर सकती है, इस सीरीज में Mini लेबल से कोई फोन लॉन्च नहीं होगा।

OPPO Find X9 leak

OPPO Find X9 सीरीज की लीक हुई जानकारी

Find X8 के 6.3 इंच वाले आगामी फोन के अतिरिक्त Digital Chat Station द्वारा इस सीरीज से संबंधित जानकारी भी साझा की गई है, जिसके अनुसार OPPO Find X9 सीरीज में भी मिनी मॉडल नहीं होगा बल्कि छोटी स्क्रीन वाले फोन को Find X9 और स्टैंडर्ड मॉडल को बदल कर Find X9 Plus मॉडल के नाम से पेश किया जा सकता है। इसके अतिरिक्त Find X9 Pro और Find X9 Ultra मॉडल में कोई बदलाव नहीं होंगे।

रिपोर्ट्स के अनुसार कंपनी इस सीरीज के सभी मॉडल्स में LTPO फ्लैट डिस्प्ले का उपयोग कर सकती है, हालांकि इससे संबंधित अभी ज्यादा जानकारी सामने नहीं आई है, लेकिन लीक्स के अनुसार इस सीरीज के Find X9, X9 Plus और X9 Pro मॉडल्स को इस साल के आखिर तक और X9 अल्ट्रा को 2026 में लॉन्च किया जा सकता है।

OPPO Find X8S सीरीज के लॉन्च की भी उम्मीद

रिपोर्ट्स के अनुसार फिलहाल कंपनी Find X8 Ultra और Find X8 Mini को मार्च 2025 तक लॉन्च करने की योजना बना रही है, लेकिन इसके अतिरिक्त कंपनी इस साल के Q2 तक OPPO Find X8S सीरीज को भी लॉन्च कर सकती है। खबरों के अनुसार इस सीरीज में Dimensity 9400+ चिपसेट का उपयोग किया जा सकता है।

ये पढ़ें: JioCoin क्या है, और कैसे मुफ्त में इसे कमा के हर महीने हजारों रुपए बचा सकते हो?

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को TwitterFacebookInstagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Akash SharmaAkash Sharma
आकाश शर्मा BCA ग्रेजुएट हैं टेक्नोलॉजी की दुनिया में होने वाली डवलपमेंट को काफी बारीकी से फॉलो करते है | वह पिछले दो वर्षों से एक content writer के रूप में काम कर रहे हैं।

Related Articles

Imageराष्ट्रपति की मंज़ूरी के बाद UPI पर शुल्क का ताला खुला, अब दर तय करेगी NPCI की कमेटी

एक नज़र में: UPI पर चार्ज (UPI charges 2026) की बहस अब कागज़ी नहीं रही। कानून मंत्रालय की अधिसूचना के अनुसार राष्ट्रपति ने 17 अगस्त को कराधान और अन्य कानून (संशोधन) अधिनियम, 2026 और भुगतान और निपटान प्रणाली अधिनियम, 2007 का संशोधन, दोनों को मंज़ूरी दे दी है। संसद ने इन्हें 10 अगस्त को पास …

ImageOPPO Find X9s भारत में आया, Find X9 से महंगा फिर भी क्यों है चर्चा में?

OPPO की नई लॉन्च रणनीति थोड़ी उलझन पैदा कर सकती है। कंपनी ने OPPO Find X9s को ‘सब-फ्लैगशिप’ कहा है, लेकिन इसकी कीमत और फीचर्स इसे स्टैंडर्ड Find X9 से ऊपर खड़ा करते हैं। कुछ ऐसा ही कन्फ्यूज़न Vivo X300 FE के साथ भी देखने को मिला था। ऐसे में सवाल सीधा है कि भारतीय …

ImageiPhone 17 सीरीज़ आज से महंगी हो सकती है, भारत में Pro मॉडलों पर सबसे बड़ा असर

एक नज़र में: iPhone 17 सीरीज़ की कीमत आज बदल सकती है। Weibo पर सक्रिय टिपस्टर Fixed Focus Digital ने दावा किया है कि 10 अगस्त से iPhone 17 के दाम बढ़ने की चर्चा चल रही है, हालांकि उन्होंने खुद इस पर पक्का भरोसा नहीं जताया। ये खबर लिखे जाने तक Apple की भारतीय साइट …

Imageबड़ी बैटरी की जंग में POCO की एंट्री, POCO M8 Power का टीज़र लाइव, जानें कब होगा लॉन्च

POCO जल्द ही भारत में अपना नया बजट फोन POCO M8 Power 5G पेश करने वाला है, और इसकी तैयारी अब खुलकर सामने आ गई है। Flipkart पर इस फोन की माइक्रोसाइट लाइव हो चुकी है, यानी इसका भारत लॉन्च आधिकारिक रूप से कन्फर्म हो गया है। नाम में जुड़ा “Power” शब्द साफ इशारा कर …

ImageInfinix Note 60 Pro दो नए मेटैलिक रंगों में आया, कीमत वही और साथ में ढेरों फ्री गिफ्ट

Infinix ने अपने Note 60 Pro को दो नए रंगों में पेश कर दिया है, जिनके नाम हैं Mist Titanium और Frost Silver। सबसे अच्छी बात ये कि इसके लिए आपको एक रुपया भी ज़्यादा नहीं देना होगा, कीमत पहले की तरह ₹33,999 से ही शुरू हो रही है। ये दोनों नए रंग पहले से …

Discuss

Be the first to leave a comment.

Related Products