Oppo Find X2 Neo हुआ 5G सपोर्ट, क्वैड कैमरा सेटअप और 90Hz रिफ्रेश रेट डिस्प्ले के साथ लांच

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

Oppo Find X2 Neo को लॉन्च कर दिया गया है। यह एक 5G स्मार्टफोन है। इसमें 90Hz रिफ्रेश रेट वाला कर्व्ड डिस्प्ले के साथ में मल्टी-लेयर्ड कूलिंग सिस्टम है। Oppo का नया स्मार्टफोन कंपनी की Find X2 सीरीज़ के तहत लांच किया गया है। कंपनी इस सीरीज़ के तीन फोन Oppo Find X2, Oppo Find X2 Pro और Oppo Find X2 Lite पहले लॉन्च कर चुकी है। तो चलिए फोन के फीचर पर नज़र डालते है:

Oppo Find X2 Neo की कीमत और उपलब्धता

अभी के लिए यह डिवाइस जर्मनी के मार्किट में 699 यूरो की कीमत में पेश की गयी है। स्मार्टफोन मार्किट में Stary Blue और Moonlight Black कलर ऑप्शन के साथ उतारा गया है। डिवाइस के अभी ग्लोबल मार्किट में पेश किये जाने से जुडी कोई जानकारी सामने नहीं आई है।

Oppo Find X2 Neo के फीचर

X2 Neo में सामने की तरफ 6.5-इंच की FHD+ रेज़ोलुशन वाली AMOLED डिस्प्ले 20:9 आस्पेक्ट रेश्यो के साथ दी गयी है। अगर प्रोसेसर की बात करे तो यहाँ गेमिंग चिपसेट स्नैपड्रैगन 765G दी गयी है जिसको 12GB रैम और 256GB स्टोरेज विकल्पों के साथ पेश किया है।

OPPO Find X2 Neo

फोटोग्राफी की बात करे, तो फोन में पीछे की तरफ 48MP (प्राइमरी सेंसर)+13MP (टेलीफ़ोटो लेंस) + 8MP (वाइड एंगल लेंस)+ 2MP (डेप्थ सेंसरो) का क्वैड कैमरा सेटअप मिलता है जबकि सेल्फ़ी और विडियो कॉल के लिए 32MP का फ्रंट कैमरा सेटअप पंच होल डिस्प्ले के तहत दिया है। डिवाइस एंड्राइड 10 आधारित Color OS पर रन करती है। सिक्योरिटी के लिए इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर और फेस अनलॉक दिया गया है।

अन्य फीचरों में, 4,025mAh की बड़ी बैटरी, 30W फ़ास्ट चार्जिंग, USB टाइप C , सिंगल सिम, 3.5mm ऑडियो जैक, इन डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर जैसे बेसिक फीचर भी शामिल किये गये है।

Oppo Find X2 Neo की स्पेसिफिकेशन

मॉडल Oppo FInd X2 Neo
डिस्प्ले 6.5-इंच, AMOLED FHD+ रेज़ोलुशन, पंच होल डिस्प्ले
सॉफ्टवेयर एंड्राइड 10 आधारित Color OS
प्रोसेसर स्नैपड्रैगन 765G
बैटरी 4025mAh, 30W फ़ास्ट चार्जिंग सपोर्ट
रैम 12GB
स्टोरेज 256GB, 512GB तक बढ़ा सकते है
रियर कैमरा 48MP+ 13MP+ 8MP +2MP
फ्रंट कैमरा 32MP
अन्य फीचर 3.5mm ऑडियो जैक, ड्यूल 4G ड्यूल VolTE, इन डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर,
कीमत €699

 

Related Articles

ImageOnePlus 16 में पहली बार मिलेगी BOE X4 स्क्रीन, गेम्स में 185Hz तक जाएगा रिफ्रेश रेट

एक नज़र में : OnePlus 16 में BOE के साथ मिलकर बनाई गई नई X4 स्क्रीन मिलेगी, और कंपनी के अनुसार ये स्क्रीन सबसे पहले इसी फोन में आएगी। रोज़ के इस्तेमाल में ये 165Hz पर चलेगी, लेकिन कंपनी का दावा है कि इस पर बिजली उतनी ही खर्च होगी, जितनी पिछली पीढ़ी की स्क्रीन …

ImageOppo Find X2 जल्द होगा 120Hz रिफ्रेश रेट डिस्प्ले और स्नैपड्रैगन 865 चिपसेट के साथ लांच: Weibo पर लीक हुई जानकरी

हाल ही में एक रिपोर्ट सामने आई थी की Oppo अपने अगले Find सीरीज स्मार्टफोन पर काम कर रही है। यह स्मार्टफोन आने वाले दिनों में यह Oppo Find X2 के नाम से लांच किया जा सकता है। इसी फोन से जुडी एक लीक आज भी मार्किट में देखने को मिली जिसमे डिवाइस की कुछ …

ImageOppo Find X2, Find X2 Pro स्मार्टफोन हुए इंडिया में 5G कनेक्टिविटी सपोर्ट के साथ लांच, जाने कीमत और स्पेसिफिकेशन

चाइनीज़ स्मार्टफोन बर्नाड Oppo ने आज इंडिया में अपनी Find X2 सीरीज को 5G सपोर्ट के साथ लांच कर दिया है। यह दोनों ही फोन ओप्पो के इंडियन मार्किट में पेश किये गये पहले 5G स्मार्टफोन है। दोनों ही फ़ोनों में आपको 120Hz रिफ्रेश रेट डिस्प्ले के साथ ट्रिपल कैमरा और आकर्षक स्पेसिफिकेशन देखने को मिलती …

ImageOppo Find X3 सीरीज हुई 5G, एंड्राइड 11 और 65W फ़ास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ लांच, जाने क्या है ख़ास?

Oppo Find X3 सीरीज हुई Find X3 Lite, Find X3 Neo और Find X3 Pro के साथ लांच कर दी गयी है। सीरीज के टॉप मॉडल में आपको स्नैपड्रैगन 888 चिपसेट, 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट. AMOLED डिस्प्ले और 50MP का क्वैड कैमरा सेटअप दिया गया है। तो चलिए सीरीज के फीचरों पर नज़र डालते है: …

Imagerealme 16x 5G इस दिन होगा लॉन्च। 7,000mAh बैटरी के साथ फिर वही फॉर्मूला

realme अपना नया realme 16x 5G भारत में 12 अगस्त को दोपहर 12 बजे लॉन्च करेगा। बड़ी बैटरी, हाई रिफ्रेश रेट डिस्प्ले और AI कैमरा फीचर्स वाला जो टेम्पलेट कंपनी अब हर फोन में दोहरा रही है, ये फोन भी उसी पर चलता है। ये पढ़ें: Realme 16x 5G की बैटरी डिटेल लीक: भारत में …

Discuss

Be the first to leave a comment.