Oppo Find X2, Find X2 Pro स्मार्टफोन हुए इंडिया में 5G कनेक्टिविटी सपोर्ट के साथ लांच, जाने कीमत और स्पेसिफिकेशन

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

चाइनीज़ स्मार्टफोन बर्नाड Oppo ने आज इंडिया में अपनी Find X2 सीरीज को 5G सपोर्ट के साथ लांच कर दिया है। यह दोनों ही फोन ओप्पो के इंडियन मार्किट में पेश किये गये पहले 5G स्मार्टफोन है। दोनों ही फ़ोनों में आपको 120Hz रिफ्रेश रेट डिस्प्ले के साथ ट्रिपल कैमरा और आकर्षक स्पेसिफिकेशन देखने को मिलती है। तो चलिए नज़र डालते है डिवाइसों के फीचरों पर:

Oppo Find X2 सीरीज की कीमत और उपलब्धता

ओप्पो के Find X2 की कीमत मार्किट में 64,990 रुपए रखी गयी है। डिवाइस ब्लैक कलर में सिरेमिक बैक तथा ग्रीन कलर में ग्लास बैक के साथ पेश किया है।

अभी के लिए Find X2 Pro की कीमत की घोषणा नहीं की गयी है।

Oppo Find X2 Pro के फीचर

Find X2 Pro में सामने की तरफ 6.7-इंच की QHD+ रेज़ोलुशन वाली OLED डिस्प्ले 20:9 आस्पेक्ट रेश्यो और 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ दी गयी है। अगर प्रोसेसर की बात करे तो यहाँ लेटेस्ट चिपसेट स्नैपड्रैगन 865 दी गयी है जिसको 12GB रैम और 512GB UFS 3.0 स्टोरेज विकल्पों के साथ पेश किया है।

फोटोग्राफी की बात करे, तो फोन में पीछे की तरफ 48MP (प्राइमरी सेंसर)+ 13MP (टेलीफ़ोटो लेंस) 60x डिजिटल ज़ूम, 10x हाइब्रिड ज़ूम और 5x ऑप्टिकल ज़ूम सपोर्ट + 48MP (वाइड एंगल लेंस)ट्रिपल कैमरा सेटअप मिलता है जबकि सेल्फ़ी और विडियो कॉल के लिए 32MP का फ्रंट कैमरा सेटअप पंच होल डिस्प्ले के तहत दिया है। डिवाइस एंड्राइड 10 आधारित Color OS पर रन करती है। सिक्योरिटी के लिए इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर और फेस अनलॉक दिया गया है।

अन्य फीचरों में, 4,060mAh की बड़ी बैटरी, 65W SuperVOOC 2.0 फ़ास्ट चार्जिंग, USB टाइप C , 5G, 4G, NavIC, NFC, 3.5mm ऑडियो जैक, इन डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर जैसे फीचर भी शामिल किये गये है।

Oppo Find X2 Pro के फीचर

Find X2 में सामने की तरफ 6.7-इंच की QHD+ रेज़ोलुशन वाली 3K OLED डिस्प्ले 20:9 आस्पेक्ट रेश्यो और 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ दी गयी है। अगर प्रोसेसर की बात करे तो यहाँ लेटेस्ट चिपसेट स्नैपड्रैगन 865 दी गयी है जिसको 12GB रैम और 256GB स्टोरेज विकल्पों के साथ पेश किया है।

फोटोग्राफी की बात करे, तो फोन में पीछे की तरफ 48MP (प्राइमरी सेंसर)+ 13MP + 12MP ट्रिपल कैमरा सेटअप मिलता है जबकि सेल्फ़ी और विडियो कॉल के लिए 32MP का फ्रंट कैमरा सेटअप पंच होल डिस्प्ले के तहत दिया है। डिवाइस एंड्राइड 10 आधारित Color OS पर रन करती है। सिक्योरिटी के लिए इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर और फेस अनलॉक दिया गया है।

अन्य फीचरों में, 4,200mAh की बड़ी बैटरी, 65W SuperVOOC 2.0 फ़ास्ट चार्जिंग, USB टाइप C , 5G, 4G, NavIC, NFC, 3.5mm ऑडियो जैक, इन डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर जैसे फीचर भी शामिल किये गये है।

Related Articles

ImageFlipkart Big Billion Days 2026: ₹30,000 से कम में बड़ी बैटरी वाले 7 बेस्ट फोन

साल भर में गिने-चुने मौके ही ऐसे आते हैं, जब फोन खरीदते वक्त सच में पैसे बचते हैं, और Flipkart Big Billion Days 2026 उन्हीं में से एक है। इस सेल में बैंक डिस्काउंट, एक्सचेंज ऑफर और BBD 2026 की डील्स, तीनों सेल वाली कीमत के ऊपर एक साथ लग जाते हैं। यानी ऑफर के …

ImageOppo Find X2 Neo हुआ 5G सपोर्ट, क्वैड कैमरा सेटअप और 90Hz रिफ्रेश रेट डिस्प्ले के साथ लांच

Oppo Find X2 Neo को लॉन्च कर दिया गया है। यह एक 5G स्मार्टफोन है। इसमें 90Hz रिफ्रेश रेट वाला कर्व्ड डिस्प्ले के साथ में मल्टी-लेयर्ड कूलिंग सिस्टम है। Oppo का नया स्मार्टफोन कंपनी की Find X2 सीरीज़ के तहत लांच किया गया है। कंपनी इस सीरीज़ के तीन फोन Oppo Find X2, Oppo Find …

ImageOppo Find X2 और Find X2 Pro होंगे 17 जून को इंडिया में लांच

चीनी स्मार्टफोन ब्रांड ओप्पो इंडिया में अपनी Find X2 सीरीज को लांच करने के लिए पूरी तरह तैयार है। टीज़र काफी समय पहले से ही सामने आ चुके है और आज कंपनी ने इस सीरीज की लांच डेट को भी शेयर कर दिया है। Oppo India ने Smartprix से एक पोस्टर शेयर किया है जिसमे …

ImageRedmi Note 17 Pro Max 5G का इंडिया लॉन्च टीज़: 10,000mAh बैटरी के साथ इस दिन होगा लॉन्च

Redmi Note सीरीज़ भारत में मिड-रेंज सेगमेंट में काफी पसंद की जाती रही है, क्योंकि कंपनी हर नए मॉडल में बैटरी और चार्जिंग को बेहतर करने के साथ अच्छे फीचर भी देती आई है। लेकिन इस बार बैटरी के साथ दाम भी ऊपर जा रहे हैं। Redmi Note 17 Pro Max 5G के इंडिया लॉन्च …

ImageHMD Vibe2 Pro vs Lava Bold N4 Pro: FHD+ स्क्रीन या IP64 और घर पर सर्विस, 15,000 में आपके लिए क्या बेहतर?

HMD ने आज से Flipkart की Big Billion Days सेल में अपना नया HMD Vibe2 Pro 5G बेचना शुरू कर दिया है, और लॉन्च ऑफर के साथ इसकी कीमत ₹14,999 बैठती है। ठीक इसी कीमत पर Amazon पर देसी ब्रांड Lava का Lava Bold N4 Pro 5G भी मिल रहा है, जिसे कंपनी ने करीब …

Discuss

1 Comment
User
Rakesh Kumar
Anonymous
6 years ago

Bycart China

Reply