लॉन्च से पहले ही लीक हुईं पॉपुलर Oppo Find N3 Flip की कीमतें

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

Oppo Find N3 Flip भारत में 12 अक्टूबर, 2023 को लॉन्च होने वाला है। लेकिन भारत में इसके लॉन्च से ठीक पहले इस नए फ्लिप फ़ोन की कीमतें लीक हो गयीं हैं। फ्लैगशिप स्तर के इस फ्लिप फ़ोन को चीन में अगस्त 2023 में ही लॉन्च कर दिया गया था और अब भारतीय बाज़ार में भी ये जल्दी ही उपलब्ध होगा। Dimensity 9200 चिपसेट के साथ आने वाले Find N3 Flip में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप है और इसके लिए कंपनी ने Hassleblad से साझेदारी की है।

ये पढ़ें: इस तरह Honor 90 पर मिल सकती है 11,000 रुपए तक की छूट

Oppo Find N3 Flip के भारत में लॉन्च होने से एक दिन पहले ही टिपस्टर अभिषेक यादव ने अपने X सोशल मीडिया अकाउंट द्वारा इसकी कीमतों पर टिप्पणी की है। उनकी इस पोस्ट के अनुसार भारत में Oppo Find N3 Flip की कीमत लगभग 94,999 रुपए हो सकती है। ये इस फ्लिप फ़ोन के 12GB रैम + 256GB स्टोरेज वैरिएंट की कीमत बतायी जा रही है। साथ ही इस पोस्ट में उन्होंने ये भी बताया है कि लॉन्च ऑफर के चलते ये डिस्काउंट के साथ 89,622 रुपए में उपलब्ध हो सकता है।

Oppo Find N3 Flip स्पेसिफिकेशन

इस नए फ्लिप फ़ोन के फीचरों की बात करें तो, चीन में इसे Dimensity 9200 चिपसेट के साथ पेश किया गया है और पूरो सम्भावना है कि भारत में भी ये इसी प्रोसेसर के साथ आएगा। इसके अलावा इस स्मार्टफोन में Hassleblad द्वारा ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मिलेगा और साथ ही 3.26 इंच की AMOLED कवर स्क्रीन है, जो वर्टीकल है। इस नए फ्लिप फ़ोन की एक और ख़ास बात ये है कि इसमें अलर्ट स्लाइडर भी दायीं एज पर मौजूद है, जिसे अब तक हमने OnePlus के फोनों में ही देखा है।

इसके अलावा Find N3 Flip में फ्लिप खोलने पर आपको 6.8-इंच की मुख्य स्क्रीन नज़र आएगी। इस AMOLED डिस्प्ले में 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट भी मिलेगा। Dimensity 9200 चिपसेट पर चलने वाले इस स्मार्टफोन में Android 13 आधारित ColorOS 13 UI मिल सकती है। साथ ही स्टोरेज में 12GB तक की रैम और 512GB तक की इंटरनल मेमोरी मिलने के आसार हैं।

ये पढ़ें: iQOO 12 Snapdragon 8 Gen 3 के साथ जल्दी हो सकता है भारत में लॉन्च

वहीँ इस फ़ोन का सबसे चर्चित फ़ीचर है, इसका ट्रिपल रियर सेंसर। Oppo Find N3 Flip में 50MP का प्राइमरी कैमरा Sony IMX890 सेंसर के साथ आएगा। इसके अलावा फ़ोन में 48MP का अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस और 32MP का टेलीफ़ोटो लेंस भी होगा। मुख्य स्क्रीन पर भी इसमें 32MP का पंच-होल सेंसर दिया गया है। इस कॉम्पैक्ट फ़ोन में 4300mAh की बैटरी 44W फ़ास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आ सकती है।

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को TwitterFacebookInstagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Pooja ChaudharyPooja Chaudhary
Pooja has been covering technology and gadgets for more than 5 years. Most of her work has been centred around smartphones and smartphone apps, but she occasionally likes to dabble with content on people and relationships. She is also a bit of a TV junkie and is often trying to make time to catch up with her favourite shows and classic movies.

Related Articles

ImageLava Virat V1 Pro 5G भारत में लॉन्च, अब 15,000 से कम में 50MP कैमरा और 6000mAh बैटरी

Lava ने Virat सीरीज़ में तीसरा फोन जोड़ दिया है। Lava Virat V1 Pro 5G आज भारत में लॉन्च हो गया है, जो जुलाई में आए Virat V1 5G से एक स्तर ऊपर है। इसमें आपको 6.75-इंच की 120Hz स्क्रीन, 6,000mAh बैटरी और 50MP का प्राइमरी कैमरा मिलेगा। खास बात ये है कि प्रोसेसर और …

ImageOppo Find N3 Flip भारत में 94,999 रुपए की कीमत पर लॉन्च

कई महीनों तक लगातार आये लीक और अफवाहों के बाद, आज Oppo ने अपने नए क्लैमशेल फोल्डेबल फ़ोन Find N3 Flip को लॉन्च कर दिया है। इस स्मार्टफोन में एक पावरफुल कैमरा सिस्टम है और साथ ही एक फ्लैगशिप प्रोसेसर और LTPO AMOLED डिस्प्ले भी। आइये इसके बारे में और जानते हैं। Oppo Find N3 …

ImageSamsung के फोल्डेबल फ़ोन को टक्कर देने के लिए आ रहा है Oppo Find N3

Samsung के फोल्डेबल स्मार्टफोनों Samsung Galaxy Z Fold 5 और Flip 5 को लॉन्च हुए अभी दो दिन भी नहीं हुए और आज Oppo ने अपने नए फोल्डेबल स्मार्टफोन Oppo Find N3 के लॉन्च की घोषणा कर दी है। कंपनी ने ये खबर अपने Twitter अकाउंट पर एक पोस्ट के द्वारा जारी की है, जिसमें …

ImagePixel 11 सीरीज़ लॉन्च से पहले पूरी लीक: दाम बढ़ेंगे और Pro में कटौती भी, वजह Google ने खुद बता दी

Google की Pixel 11 सीरीज़ के लॉन्च में नौ दिन बचे हैं, और इवेंट से पहले लीक होने के लिए शायद ही कुछ बाकी रह गया है। Pixel 11, Pixel 11 Pro, Pixel 11 Pro XL और Pixel 11 Pro Fold, चारों की स्पेसिफिकेशन शीट और कीमतें बाहर आ चुकी हैं। शुरुआत भी खुद Google …

Image2026 Scorpio N Facelift ₹13.69 लाख से लॉन्च, , लेकिन नया डैशबोर्ड इस वेरिएंट से पहले नहीं मिलता – जानें सभी मॉडलों की कीमतें

Mahindra ने 2026 Scorpio N भारत में लॉन्च कर दी है और शुरुआती कीमत ₹13.69 लाख (एक्स-शोरूम) है। कंपनी ने इसे 15 अगस्त की उम्मीद से पहले ही पेश कर दिया। Z2, Z4, Z6, Z8S, Z8, Z8T और Z8L, इन सात वेरिएंट में कुल 31 कॉन्फिगरेशन हैं, और टॉप Z8L डीज़ल ऑटोमैटिक 4WD ₹25.49 लाख …

Discuss

Be the first to leave a comment.

Related Products