Oppo Find N3 Flip भारत में 94,999 रुपए की कीमत पर लॉन्च

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

कई महीनों तक लगातार आये लीक और अफवाहों के बाद, आज Oppo ने अपने नए क्लैमशेल फोल्डेबल फ़ोन Find N3 Flip को लॉन्च कर दिया है। इस स्मार्टफोन में एक पावरफुल कैमरा सिस्टम है और साथ ही एक फ्लैगशिप प्रोसेसर और LTPO AMOLED डिस्प्ले भी। आइये इसके बारे में और जानते हैं।

Oppo Find N3 Flip डिज़ाइन

Oppo Find N3 Flip design

Oppo Find N3 Flip का डिज़ाइन काफी अनोखा है, जैसा पहले किसी फ़ोन में नज़र नहीं आया। इस क्लैमशेल फ़ोन में एक हॉरिजॉन्टल Flexion हिन्ज है, जो आपको एक गैपलैस डिज़ाइन देती है। Oppo दावा करता है कि बाकी फ्लिप फोनों के मुकाबले इसकी क्रीज़ सबसे कम दिखती है।

इस हिन्ज में स्टेनलेस स्टील कोर कस इस्तेमाल हुआ है, जिसके साथ इसकी लोड बेयरिंग क्षमता 25% तक बढ़ जाती है। इसके अलावा Oppo Find N3 Flip को TUV Rheinland द्वारा फोल्डिंग के लिए प्रमाणिकता भी मिली है, जिसके साथ ये फ़ोन 6,00,000 बार तक फोल्ड होने पर भी काम करेगा।

जब फ़ोन फोल्ड रहेगा, तब यूज़र इसकी रेक्टेंगल शेप की वर्टीकल कवर स्क्रीन को इस्तेमाल कर सकेंगे। इसी स्क्रीन के साथ में एक गोल कैमरा मॉड्यूल है, जिसमें तीन कैमरा सेंसर हैं। इसके दायीं एज पर मौजूद पावर बटन को आप फिंगरप्रिंट सेंसर की तरह भी इस्तेमाल कर सकते हैं और यहीं वॉल्यूम बटन भी हैं।

बायीं एज पर, अलर्ट स्लाइडर है, जिससे यूज़र रिंग, वाइब्रेशन और साइलेंट मोड में स्विच कर सकते हैं। इसका वज़न 198 ग्राम है और ये IPX4 रेटिंग के साथ आएगा।

Oppo Find N3 Flip स्पेसिफिकेशन

Oppo Find N3 Flip में 3.26-इंच की AMOLED डिस्प्ले, 900 निट्स की ब्राइटनेस के साथ दी गयी है। अनफोल्ड करने पर 6.8-इंच की AMOLED डिस्प्ले, 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ मिलती है। इसके अन्य फीचरों में 240Hz टच सैंपलिंग रेट सपोर्ट, 1,600 निट्स की पीक ब्राइटनेस और HDR10+ सर्टिफिकेशन भी शामिल हैं।  

ये फोल्डेबल फ़ोन MediaTek Dimensity 9200 चिपसेट पर काम करता है। ये एक ओक्टा कोर चिप है, जिसका मुख्य कोर 3.05GHz की स्पीड पर, तीन कोर 2.85GHz की स्पीड पर और बाकी चार कोर 1.8GHz की स्पीड पर क्लॉक किये गए है। इस प्रोसेसर के साथ G-715 MC11 GPU, LPDDR5x रैम और UFS 4.0 स्टोरेज भी आपको मिलेगी। सॉफ्टवेयर साइड पर, इसमें ColorOS 13.2 है, जो Android 13 पर आधारित है।  

ट्रिपल रियर कैमरा के साथ पहला फ्लिप फ़ोन

Oppo Find N3 Flip

ये बताना बहुत महत्वपूर्ण है कि Oppo Find N3 Flip में अन्य फ्लिप स्टाइल फोनों के मुकाबले काफी बेहतरीन कैमरा हार्डवेयर है। इसके रियर पैनल पर ट्रिपल कैमरा सेटअप है, जो Hasselblad की ब्रैंडिंग के साथ मिलता है। इसमें 50MP (f/1.8, 26mm) Sony IMX890 प्राइमरी सेंसर, एक 48MP Sony IMX581 (f/2.2, 14mm) का अल्ट्रा वाइड कैमरा और एक 32MP Sony IMX709 (f/2.0, 47mm) का टेलीफ़ोटो लेंस है, जिससे आप 2x ज़ूम फोटो भी ले सकते हैं। इसके सभी सेंसर 4K वीडियो रिकॉर्डिंग करने में भी सक्षम हैं। मुख्य स्क्रीन पर भी 32MP का पंच-होल सेंसर दिया गया है।  

बैटरी लाइफ की बात करें तो, इसमें 4,300 mAh की बैटरी है, जो 44W SUPERVOOC चार्जिंग सपोर्ट करती है। अन्य फीचरों में ड्यूल स्पीकर (Dolby Atmos), ड्यूल सिम, NFC, ब्लूटूथ v5.3, और Wi-Fi 7 शामिल हैं।  

Oppo Find N3 Flip की कीमतें

Oppo Find N3 Flip भारत में 94,999 रुपए में उपलब्ध होगा। ये इसके 12GB रैम के साथ 256GB स्टोरेज मॉडल की कीमत है। क्रीम गोल्ड और स्लीक ब्लैक रंगों में आने वाले इस फ़ोन को 22 अक्टूबर, 2023 को शाम 6 बजे से Oppo Store, Flipkart और अन्य रिटेलरों पर उपलब्ध होगा। आप आज से ही इसे प्री-आर्डर कर सकते हैं।

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को Twitter, Facebook, Instagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Pooja ChaudharyPooja Chaudhary
Pooja has been covering technology and gadgets for more than 5 years. Most of her work has been centred around smartphones and smartphone apps, but she occasionally likes to dabble with content on people and relationships. She is also a bit of a TV junkie and is often trying to make time to catch up with her favourite shows and classic movies.

Related Articles

ImageHonda Activa vs TVS Jupiter: एक टंकी में 40 किमी ज़्यादा या दो हेलमेट वाली डिक्की, कौन सा स्कूटर लें?

Honda Activa vs TVS Jupiter: सितंबर 2026 में देश में जितने स्कूटर बिके, उनमें हर तीसरा स्कूटर Honda Activa था। एक महीने में इसकी 3,52,271 यूनिट बिकीं, वहीँ दूसरे नंबर पर रहे TVS Jupiter की 1,54,725 यूनिट बिकीं, यानी बिक्री में Activa, Jupiter से दोगुने से भी ज़्यादा आगे है। लेकिन शोरूम में दोनों को …

Imageलॉन्च से पहले ही लीक हुईं पॉपुलर Oppo Find N3 Flip की कीमतें

Oppo Find N3 Flip भारत में 12 अक्टूबर, 2023 को लॉन्च होने वाला है। लेकिन भारत में इसके लॉन्च से ठीक पहले इस नए फ्लिप फ़ोन की कीमतें लीक हो गयीं हैं। फ्लैगशिप स्तर के इस फ्लिप फ़ोन को चीन में अगस्त 2023 में ही लॉन्च कर दिया गया था और अब भारतीय बाज़ार में भी …

ImageSamsung के फोल्डेबल फ़ोन को टक्कर देने के लिए आ रहा है Oppo Find N3

Samsung के फोल्डेबल स्मार्टफोनों Samsung Galaxy Z Fold 5 और Flip 5 को लॉन्च हुए अभी दो दिन भी नहीं हुए और आज Oppo ने अपने नए फोल्डेबल स्मार्टफोन Oppo Find N3 के लॉन्च की घोषणा कर दी है। कंपनी ने ये खबर अपने Twitter अकाउंट पर एक पोस्ट के द्वारा जारी की है, जिसमें …

ImageOPPO ने लॉन्च किया F35 Pro 5G, मिलेंगे 8000mAh बैटरी और 50MP अल्ट्रावाइड सेल्फी कैमरा जैसे फीचर

अप्रैल में OPPO F33 Pro खरीदने वालों को ये फोन ₹37,999 की शुरूआती कीमत पर मिला था, यानी पिछला Pro मॉडल आपको 40 हज़ार से कम में मिल गया था। लेकिन इस बार ऐसा नहीं है। कंपनी ने आज भारत में OPPO F35 Pro और OPPO F35 लॉन्च कर दिए हैं, और नए Pro का …

Image200MP ZEISS कैमरा, 6900mAh बैटरी के साथ vivo X Fold 6 की भारत में धमाकेदार एंट्री, जानें कीमत

पिछले साल vivo X Fold 5 जब भारत आया था, तब ₹1,49,999 में आपको 16GB रैम वाला फोल्डेबल फ्लैगशिप मिल रहा था। आज कंपनी ने इसका सक्सेसर vivo X Fold 6 लॉन्च कर दिया है, जिसकी कीमत सीधे ₹2,19,999 पर पहुंच गयी है। यानी नया फोल्ड आपको पिछले मॉडल से ₹70,000 महंगा पड़ेगा, और उसमें …

Discuss

Be the first to leave a comment.