Oppo F7 के स्पेसिफिकेशन आये सामने; Notch Screen और MediaTek Helio P60 के साथ हो सकता है लांच

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

Oppo F7 के लांच में अभी सिर्फ एक हफ्ते का समय रह गया है लेकिन उस से पहले ही हमको कुछ डॉक्यूमेंट मिले है जो फोन के बारे में काफी कुछ बता देते है। वेसे पुराने लीक्स से भी काफी जानकारी पता चल गयी थी लेकिन यहाँ सबसे ध्यान देने वाली बात फोन में उपस्थित प्रोसेसर है। (Read in English)

ओप्पो F7 के बारे में यह नयी जानकारी हमको कंपनी द्वारा अपने रिटेलर्स को दिए गये मार्केटिंग मटेरियल से प्राप्त हुई है।

Oppo F7 के फीचर

  • MediaTek Helio P60 Chipset

Oppo F7 की स्पेसिफिकेशन शीट को देखने पर सबसे रोचक चीज़ है फोन में दिया प्रोसेसर। ओप्पो F7 में आपको AI आधारित मीडियाटेक हेलिओ P60 चिपसेट दिया गया है। मीडियाटेक ने अभी हाल ही में MWC 2018 में Helio P60 चिपसेट को पेश किया था। यह TSMC  12nm प्रोसेस से बना ओक्टा-कोर चिपसेट है। मीडियाटेक दावा करता है की यह AI स्मार्ट है जो यह समझ सकता ही यूजर फोन को किस तरह उपयोग करता है और उसके अनुसार कार्य कर सकता है।

  • Display Notch

Vivo V9 की ही तरह, Oppo F7 में भी डिस्प्ले notch और ओप्पो के अनुसार ‘सुपर फुल स्क्रीन ‘ दी गयी है। Oppo F7 में 19:9 स्क्रीन रेश्यो वाली 6.23-इंच FHD+ डिस्प्ले दी गयी है जो 88% स्क्रीन-टू-बॉडी रेश्यो के साथ आती है।

ओप्पो ने यहाँ पर एक नया फुल स्क्रीन मल्टी-टास्किंग फीचर भी पेश किया है जिसके द्वारा आप चैट करना और गेम खेलना या मूवी देखना एक समय पर कर सकते हो। ओप्पो F7 में आपको ग्लॉसी बैक दी जाएगी जिसकी प्लास्टिक से बने होने की पूरी सम्भावना है।

  • कैमरा

कंपनी द्वारा कहे गये सेल्फी एक्सपर्ट फोन में आपको 25MP का फ्रंट फेसिंग कैमरा तथा 16MP का रियर कैमरा दिया गया है। ओप्पो दावा करता है की फ़ोन में दिया गया कैमरा आपको AI सपोर्ट के साथ मिलेगा जो बेहतर सेल्फी लेने में मदद करेगा। ओप्पो F7 सेल्फी कैमरा आपको ग्रुप-सेल्फी Beautification और AI आधारित 16 अलग-अलग scene recognition युक्त होगा जो बेहतर सेल्फी लेने में मदद करेगा।

  • सॉफ्टवेयर और बैटरी

ओप्पो F7 आपको एंड्राइड प्लेटफार्म आधारित Color OS 5.0 ऑपरेटिंग सिस्टम पर रन करेगा लेकिन यहाँ आपभी यह साफ़ नहीं है की एंड्राइड ओरेओ दिया जायेगा या नोगत दिया जायेगा। Color OS 5.0 यहाँ पर फेस अनलॉक और स्क्रीन रिकॉर्डिंग जैसे फीचर के साथ आएगा। ओप्पो F7 में 3,400mAh की बैटरी दी जाएगी कंपनी की मने तो यह आपको एक बार में चार्ज होने पर 15 घंटे का बैटरी बैकअप देगी।

OPPO F7 के स्पेसिफिकेशन

मॉडल  Oppo F7
डिस्प्ले 6.23-इंच (19:9), FHD+ (2280 x 1080 pixel) डिस्प्ले
प्रोसेसर मीडियाटेक हेलिओ P60
रैम 4GB
इंटरनल स्टोरेज 64GB, 256GB तक बढ़ा सकते है
सॉफ्टवेयर एंड्राइड आधारित Color OS 5.0
सेल्फी कैमरा 25MP, AI युक्त सेल्फी
रियर कैमरा 16MP, f/2.0 अपर्चर लेंस, ड्यूल -टोन LED फ़्लैश , 4k video
बैटरी 3,400mAh बैटरी
अन्य 4G, VoLTE, 3G, Wi-Fi, ब्लूटूथ , फेस अनलॉक फिंगरप्रिंट सेंसर और GPS, AR stickers
कीमत अभी घोषणा नहीं

Samsung Galaxy S9 Plus Camera Comparison With iPhone X: Which One Captures Better Stills?

Related Articles

Imageस्कूटर लेना है? अक्टूबर में Honda, TVS और Suzuki के स्कूटर सबसे ज़्यादा बिके, जानें आपके लिए कौन सा सही

एक नज़र में : Scooter Sales October 2026: अक्टूबर 2026 पहला ऐसा महीना बना, जब भारत में 10 लाख से ज़्यादा स्कूटर बिके। यानी पूरे महीने हर मिनट करीब 25 नए स्कूटर शोरूम तक पहुंचे। SIAM के ताज़ा आंकड़ों के अनुसार ये गिनती 10,96,756 रही, जो पिछले अक्टूबर से 32% ज़्यादा है। इसमें Honda अकेले …

ImageOppo F11 Pro का क्विक रिव्यु: पॉप-अप कैमरा, किफायती कीमत

नौच-डिस्प्ले के बाद अब शायद से 48MP का कैमरा सेंसर एक नए ट्रेंड की तरह सामने आ रहा है। पिछले कुछ दिनों में आपको Vivo V15 Pro, Mi 9 के आलावा Redmi Note 7 Pro स्मार्टफोन इसी स्पेसिफिकेशन के साथ देखने को मिलते है और हफ्ते के शुरुआती दिनों में Oppo ने भी अपने 2 …

ImageHuawei P40 होगा ड्यूल पंच होल डिस्प्ले और ट्रिपल कैमरा के साथ लांच: लीक रेंडर से हुआ खुलासा

Huawei से जुडी जानकारी काफी दिनों से सामने आ रही थी की कंपनी अपने अगले फ्लैगशिप स्मार्टफोन Huawei P40 पर काम कर रही है। इस P40 सीरीज के तहत कंपनी P40 और P40 Pro इन दो फ़ोनों को लांच कर सकती है। लेटेस्ट जानकारी के अनुसार फोन का कैमरा सेटअप और बैक डिजाईन रेंडर से …

ImageiPhone 18e और Air 2 के साथ आ सकता है iPhone 18, बदलाव सिर्फ दो लेकिन बढ़ सकते हैं दाम

एक नज़र में : Apple का बेस iPhone 18 इस बार सितंबर में iPhone 18 Pro के साथ नहीं आया, और अब लीक के अनुसार ये अगले साल मार्च-अप्रैल के आसपास iPhone 18e और iPhone Air 2 के साथ दस्तक दे सकता है। iPhone 17 के मुकाबले iPhone 18 में सिर्फ दो बड़े बदलाव बताए …

ImageExclusive: OPPO Reno 17 इस बार बिना Pro मॉडल के हो सकता है लॉन्च

एक नज़र में : स्लीक डिज़ाइन और पोर्ट्रेट पर फोकस करने वाले कैमरों की वजह से OPPO की Reno सीरीज़ हमेशा से फैंस की पसंदीदा रही है। जुलाई 2026 में Reno 16 के लॉन्च के बाद अब इसके अगले मॉडल को लेकर हमारे पास कुछ एक्सक्लूसिव जानकारी आई है। भरोसेमंद इंडस्ट्री इनसाइडर योगेश बरार ने …

Discuss

Be the first to leave a comment.