Oppo A3s हो सकता है “सुपर फुल स्क्रीन पैनल” के साथ जल्द ही इंडिया में लांच; जाने कीमत और स्पेसिफिकेशन

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

इस साल की शुरुआत में Oppo ने अपना बजट स्मार्टफोन A3 को नौच डिस्प्ले के साथ चीन में लांच किया था। उसी के तुरंत बाद से ही उम्मीद लगाई जा रही थी की कंपनी एक और बजट स्मार्टफोन को पेश करेगी जिसमे आपको थोडा और बेहतर स्पेसिफिकेशन प्रदान किये जायेंगे।

ताज़ा सामने आई एक रिपोर्ट के अनुसार Oppo जल्द ही अपनी नयी डिवाइस A3s को इंडिया में लांच करने की तैयारी कर रही है जिसमे आपकोे किफायती कीमत में नौच-डिस्प्ले दी जा सकती है।

यह भी पढ़िए: Nokia X5 हो सकता है Helio P60 के साथ 11 जुलाई को लांच, टीज़र हुआ जारी

Oppo A3s के फीचर

इन्टरनेट पर हाल ही में Oppo की आगामी डिवाइस से जुडी स्पेसिफिकेशन लीक हुई थी जिनके अनुसार डिवाइस में आपको 6.2-इंच की HD+ रेज़ोलुशन और 19:9 आस्पेक्ट रेश्यो वाली नौच युक्त डिस्प्ले दी जा सकती है। प्रोसेसर के तौर पर यहाँ 1.8GHz ओक्टा-कोर स्नैपड्रैगन 450 चिपसेट के साथ-साथ 2GB/3GB रैम और 16GB/32GB इंटरनल स्टोरेज की सुविधा दी जा सकती है।

OPPO A3s

यह भी पढ़िए: Honor Note 10 होगा जल्द ही AI आधारित कैमरा सेटअप के साथ लांच

फोटोग्राफी के लिए, पीछे की तरफ आपको 13MP + 2MP का क्रमशः f/2.2 aur f/2.2 अपर्चर वाला ड्यूल कैमरा सेटअप दिया जा सकता है। सेल्फी लेने के लिए सामने की तरफ 8MP का AI-ब्यूटी मोड की सुविधा वाला फ्रंट कैमरा मिल सकता है।

कनेक्टिविटी ऑप्शन के लिए फोन में 4G VoLTE, वाई-फाई, ब्लूटूथ, GPS/A-GPS, माइक्रो-यूएसबी और 3.5mm हेडफोन जैक हो सकता है। इसके अलावा फोन में 4,230mAh की बैटरी हो सकती है। यह डिवाइस एंड्राइड ओरियो 8.1 आधारित Color OS पर रन करती हुई मिल सकती है।

Oppo A3s की कीमत और उपलब्धता

अभी इस डिवाइस के इंडिया में लांच होने की डेट के बारे में कोई जानकारी सामने नहीं आई है। लेकिन हम उम्मीद करते है की यह डिवाइस लगभग 10,990 रुपए की शुरूआती कीमत के साथ रेड और पर्पल रंग में बिक्री के लिए उपलब्ध होगी। Oppo A3s से जुडी जानकारी और नए अपडेट के लिए बने रहिये हमारे साथ !!!

Oppo A3s के स्पेसिफिकेशन

मॉडल Oppo A3s
डिस्प्ले 6.2-इंच (19:9) HD+ फुल व्यू, नौच डिस्प्ले, (1520×720)
प्रोसेसर 1.8GHz ओक्टा-कोर स्नैपड्रैगन 450
रैम 2GB/3GB
इंटरनल स्टोरेज 16GB/32GB, माइक्रोSD कार्ड सपोर्ट
सॉफ्टवेयर एंड्राइड 8.1 ओरेओ आधारित Color OS 5.1
सेल्फी कैमरा 8MP, f/2.2 अपर्चर लेंस, AI ब्यूटी फीचर 2.0
रियर कैमरा 13MP+2MP, LED फ़्लैश,
बैटरी 4,230mAh
अन्य  ड्यूल-सिम, 4G, VoLTE, Wi-Fi 802.11b/g/n, ब्लूटूथ 4.2, GPS/A-GPS, माइक्रो USB टाइप C और 3.5mm ऑडियो जैक
कीमत 10,990 रुपए से शुरू

 

Related Articles

ImageCNG सिलेंडर अब डिक्की से बाहर, टेस्टिंग में दिखी नई Maruti WagonR

WagonR की CNG वाली गाड़ी में अब तक सबसे बड़ी अड़चन अब तक उसकी डिक्की ही रही है, जहाँ 341 लीटर की जगह का ज़्यादातर हिस्सा गैस सिलेंडर घेर लेता है। लेकिन Maruti ने जो नया टेस्ट म्यूल सड़क पर उतारा है, उसमें यही सिलेंडर डिक्की में नहीं, गाड़ी के फर्श के नीचे लगा दिखा …

Imageआगामी जून महीने में लांच होने वाले कुछ बेस्ट स्मार्टफोन: पूरी लिस्ट

हमेशा की तरह आने वाले महीने में पिछले महीने की ही तरह कुछ नए और बेहतरीन स्मार्टफोन भारत में दस्तक देने के लिए तैयार है जिसमे इस महीने का मुख्य आकर्षण हो सकती है Honor 20-सीरीज या Zenfone 6। फ्लैगशिप ग्रेड के साथ यहाँ कुछ बजट डिवाइस भी पेश की जाएँगी। कुछ डिवाइसों के टीज़र …

Imageआगामी दिसम्बर महीने में लांच होने वाले कुछ बेहतरीन स्मार्टफोन

पिछले महीने भी भारतीय बाजारों में काफी नए स्मार्टफोन दिखाई दिए जिनमे से हाल ही में लांच हुए Redmi Note 6 Pro और Realme U1 एक नया आकर्षण साबित होते है। इसी तरह इस महीने भी कुछ नए और बेहतरीन स्मार्टफोन दस्तक देने के लिए पूरी तरह तैयार है। कुछ डिवाइस जैसे Asus Zenfone Max …

ImagePhilips S7221 5G कल भारत में होगा लॉन्च, जानें किस कीमत पर 64MP कैमरा व 120Hz स्क्रीन के साथ मिलेगा ये फोन

भारत में Philips अब तक ट्रिमर, बल्ब और किचन अप्लायंस तक सीमित रहा है, लेकिन अब ये कंपनी 5G स्मार्टफोन सेगमेंट में अपना पहला कदम रख रही है। इससे पहले Philips के नाम पर यहाँ ज़्यादातर हज़ार-बारह सौ रुपये वाले बेसिक कीपैड मॉडल ही दर्ज हैं। इस नए स्मार्टफोन को कंपनी Philips S7221 5G के …

ImageiQOO Z11 भारत में 7,050mAh बैटरी और IP69 रेटिंग के साथ लॉन्च, जानें कीमत

एक नज़र में: iQOO ने भारत में iQOO Buds के साथ iQOO Z11 लॉन्च कर दिया है। MediaTek के Dimensity 7500 Turbo चिपसेट पर चलने वाला ये देश का पहला फोन है, और इसमें आपको कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले भी मिलेगा। आप इसे 25 अगस्त से खरीद सकते हैं। आइए इसकी कीमत और स्पेसिफिकेशन विस्तार से …

Discuss

Be the first to leave a comment.

Related Products