Honor Note 10 होगा जल्द ही AI आधारित कैमरा सेटअप के साथ लांच; टीज़र से हुआ खुलासा

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

Huawei के सब-ब्रांड Honor ने आज अपनी आगामी डिवाइस का टीज़र चीनी सोशल वेबसाइट Weibo पर पोस्ट किया है जिसके अनुसार कंपनी जल्दी ही अपने नए AI-आधारित स्मार्टफोन Honor Note 10 को चीन में लांच कर सकता है।

यह भी पढ़िए: Oppo A5 हुआ चीन में स्नैपड्रैगन 450 और ड्यूल कैमरा सेटअप के साथ लांच

4 जुलाई को कंपनी प्रेसिडेंट Zhao Ming ने कहा था की नया स्मार्टफोन एक फ्लैगशिप होगा जिसमे आपको बड़ी स्क्रीन दी जा सकती है जिसके साथ-साथ डिवाइस से जुडी कुछ और जानकारी भी लीक हुई थी जिनके द्वारा डिवाइस के बारे में काफी कुछ पता चल गया है।

Honor Note 10 से जुडी जानकारी (लीक)

अगर सभी लीक हुई जानकारी पर ध्यान दे तो आपको Honor की इस नयी डिवाइस में 6.9-इंच की AMOLED डिस्प्ले दी जा सकती है जिसका रेज़ोलुशन 2K हो सकता है। प्रोसेसर के तौर पर यहाँ पर किरिन 970 चिपसेट का इस्तेमाल किया जा सकता है। हुवावे डिवाइस में बेहतर ग्राफ़िक्स के लिए अपनी GPU टर्बो टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल भी कर सकता है।

Honor Note 10 Key Specs

यह भी पढ़िएखो चुके डाटा को केसे करे लैपटॉप या पीसी पर दोबारा प्राप्त

Honor Note 10 में आपको 6GB रैम के साथ 128GB इंटरनल स्टोरेज भी दी जा सकती है। वही पर फोटोग्राफी के लिए पीछे की तरफ 16MP का AI आधारित ड्यूल कैमरा सेटअप दिया जा सकता है जबकि सामने की तरफ आपको ड्यूल सेल्फी कैमरा मिल सकता है। हैंडसेट में आपको 6000mAh की फ़ास्ट चार्जिंग टेक्नोलॉजी वाली बैटरी भी दी जा सकती है।

वैसे तो इमेज में देखने से लगता है की यहाँ पर यूनीबॉडी डिजाईन के साथ-साथ आपको सामने की तरफ ऊपर और नीचे की तरह पर्याप्त बेज़ेल भी दिए जा सकते है। अभी ऊपर दी गयी इमेज के अलावा फोन से जुडी कोई जानकरी सामने नहीं आई है तो यहाँ पर उम्मीद की जा सकती है की आधिकारिक लांच से पहले डिवाइस में कुछ बदलाव किये जा सकते है।

Honor Note 10 की उपलब्धता

अभी कोई आधिकारिक सोर्स से डिवाइस से जुडी जानकारी सामने नहीं आई है। लेकिन हम उम्मीद कर सकते है की यह डिवाइस साल के अंत तक लांच की जा सकती है।

(सोर्स)

Related Articles

Imageअब WhatsApp की थीम भी पैसों से बदलेगी, Meta One भारत में लॉन्च

भारत में WhatsApp, Instagram और Facebook, तीनों के साथ अब एक पेड प्लान भी जुड़ गया है। Meta ने 15 सितंबर को Meta One नाम से अपनी नई सब्सक्रिप्शन सर्विस भारत समेत दुनिया भर में शुरू कर दी है, जिसकी शुरुआती कीमत ₹79 प्रति माह रखी गई है। लेकिन इसका मतलब ये नहीं है कि …

Imageआगामी जनवरी महीने में लांच होने वाले कुछ बेहतरीन स्मार्टफोन

साल 2018 में हमको बेहतरीन एंट्री लेवल स्मार्टफोनों से लेकर iPhone जैसे महंगे स्मार्टफोन देखने को मिले है और साल खत्म होने के बाद अब नए साल के पहले महीने में भी आपको काफी स्मार्टफोन देखने को मिलेंगे जिनमे Honor View 20 और Samsung M-सीरीज काफी आकर्षक साबित हो सकती है। कुछ डिवाइस जैसे Honor …

Imageशाओमी के अपकमिंग 10 स्मार्टफोन जो होंगे साल 2019 में लांच

शाओमी ने 2010 में अपनी शुरुआत एक ऐसी सॉफ्टवेयर कंपनी के रूप में की थी जो एंड्राइड आधारित MIUI कस्टम ROM को बढ़ावा देती थी और 1 साल बाद ही कंपनी ने Xiaomi Mi 1 स्मार्टफोन को लांच कर दिया था। अगले कुछ सालो में कंपनी ने रफ़्तार पकड़ी और चीन में काफी बेतार मार्किट …

ImageRedmi Note 17 Pro Max 5G का इंडिया लॉन्च टीज़: 10,000mAh बैटरी के साथ इस दिन होगा लॉन्च

Redmi Note सीरीज़ भारत में मिड-रेंज सेगमेंट में काफी पसंद की जाती रही है, क्योंकि कंपनी हर नए मॉडल में बैटरी और चार्जिंग को बेहतर करने के साथ अच्छे फीचर भी देती आई है। लेकिन इस बार बैटरी के साथ दाम भी ऊपर जा रहे हैं। Redmi Note 17 Pro Max 5G के इंडिया लॉन्च …

ImageFlipkart के साथ आई Lava की Virat सीरीज़, मिलेंगे ₹10,000 से कम में मेड-इन-इंडिया 4G-5G फोन

Lava ने Flipkart के साथ मिलकर अपनी नई स्मार्टफोन सीरीज़ Virat का ऐलान कर दिया है। यह कंपनी की पहली “ऑनलाइन-फर्स्ट” सीरीज़ है, यानी ये फोन आपको सिर्फ Flipkart पर मिलेंगे। फिलहाल इसे टीज़ किया गया है और जल्द ही इसके फोन बाज़ार में आने वाले हैं। इस सीरीज़ की सबसे खास बात ये है …

Discuss

Be the first to leave a comment.