Oppo A5 हुआ चीन में स्नैपड्रैगन 450 और ड्यूल कैमरा सेटअप के साथ लांच; जाने कीमत और स्पेसिफिकेशन

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

चीनी स्मार्टफोन मेकर Oppo ने कल काफी लीक्स और अफवाहों के बात आखिरकार अपने नवीनतम बजट स्मार्टफोन A5 को चीन में लांच कर दिया है। Oppo A5 में आपको नौच-डिस्प्ले के साथ पीछे की तरफ ड्यूल कमरा सेटअप भी दिया गया है जिसकी कीमत सिर्फ 1,500 युआन (करीब 15,500 रुपये) रखी गयी है।

Oppo A5 के मुख्य आकर्षण:

  • ड्यूल कैमरा सेटअप
  • नौच डिस्प्ले
  • 4320mAh बैटरी
  • किफायती कीमत

यह भी पढ़िए: खो चुके डाटा को केसे करे लैपटॉप या पीसी पर दोबारा प्राप्त

Oppo A5 के फीचर

Oppo A5 में आपको 6.2-इंच की HD+ फुल व्यू वाली नौच डिस्प्ले दी गयी है जिसका आस्पेक्ट रेश्यो 19:9 रखा गया है. यहाँ पर आपको 2.5D कर्व ग्लास पैनल भी दिया गया है। फोन में आपको 1.8GHz ओक्टा-कोर स्नैपड्रैगन 450 प्रोसेसर के साथ Adreno 506 GPU भी मिलता है। प्रोसेसर के साथ आपको 4GB रैम और 64GB इटरनल स्टोरेज का विकल्प भी दिया गया है।

Oppo A5

यह भी पढ़िए: Samsung Galaxy Tab A 8.0 हो सकता है SD 430 के साथ; गीकबेंच के अनुसार

फोटोग्राफी के लिए, Oppo A5 में आपको पीछे की तरफ ड्यूल कैमरा सेटअप दिया गया है जिसमे 13MP + 2MP का क्रमशः f/2.2 और f/2.2 अपर्चर वाला कैमरा सेटअप मिलता है। सामने की तरफ f/2.2 अपर्चर के साथ 8MP वाला सेल्फी कैमरा दिया गया है जिसमे आपको AI ब्यूटी फीचर भी मिलता है।

अन्य सुविधाओ में, कनेक्टिविटी के लिए 4G VoLTE, Wi-Fi 802.11b/g/n, ब्लूटूथ 4.2, GPS/A-GPS, माइक्रो USB टाइप C और 3.5mm ऑडियो जैक के विकल्प दिए गये है। डिवाइस में आपको 4230mAh की बड़ी बैटरी के साथ एंड्राइड ओरियो 8.0 आधारित Color OS 5.1 दिया गया है।

Oppo A5 की कीमत

Oppo A5 की कीमत चीन में 1,500 युआन (करीब 15,500 रुपये) है। स्मार्टफोन अभी चीन में प्री-ऑर्डर्स के लिए उपलब्ध है और इसकी बिक्री 13 जुलाई से शुरू होगी। फोन मिरर पिंक और मिरर ब्लू कलर वेरियंट में उपलब्ध होगा। अभी भारत में इस फोन के लांच को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी साझा नहीं की गयी है।

Oppo A5 की स्पेसिफिकेशन

मॉडल Oppo A5
डिस्प्ले 6.2-इंच (19:9) HD+ फुल व्यू, नौच डिस्प्ले 2.5D कर्वड ग्लास,
प्रोसेसर 1.8GHz ओक्टा-कोर स्नैपड्रैगन 450, Adreno 506 GPU
रैम 4GB
इंटरनल स्टोरेज 64GB, माइक्रोSD कार्ड सपोर्ट
सॉफ्टवेयर एंड्राइड 8.0 ओरेओ आधारित Color OS 5.1
सेल्फी कैमरा 8MP, f/2.2 अपर्चर लेंस, AI ब्यूटी फीचर
रियर कैमरा 13MP+2MP, LED flash,
बैटरी 4,230mAh
अन्य  ड्यूल-सिम, 4G, VoLTE, Wi-Fi 802.11b/g/n, ब्लूटूथ 4.2, GPS/A-GPS, माइक्रो USB टाइप C और 3.5mm ऑडियो जैक
कीमत (चीन में) 1,500 युआन (करीब 15,500 रुपये)

 

Related Articles

ImageRedmi Note 17 Pro, Pro Max लॉन्च, Note सीरीज़ में पहली बार मिली 10,000mAh बैटरी

Redmi Note सीरीज़ भारत में मिड-रेंज की सबसे भरोसेमंद पसंद रही है, क्योंकि कंपनी हर मॉडल में बैलेंस्ड स्पेसिफिकेशन के साथ कीमत भी काबू में रखती आई है। लेकिन इस बार ये बात पूरी तरह लागू नहीं होती। पिछले महीने ₹27,999 में आया Redmi Note 17 अब भी बाज़ार में है, और आज उसी सीरीज़ …

ImageOppo A5s हुआ MediaTek P35 चिपसेट, 4230mAh की बड़ी बैटरी के साथ लांच: जाने कीमत और स्पेसिफिकेशन

Oppo ने आज इंडिया में 10,000 रुपए से कम कीमत में Realme 3(रिव्यु) , Redmi Note 7 और Zenfone max Pro M2 को टक्कर देने के लिए Oppo A5s को लांच कर दिया है। यहाँ पर आपको बड़ी बैटरी के अलावा टेक्सचर-मिरर फिनिश देखने को मिली है। तो चलिए इस किफायती कीमत वाले स्मार्टफोन पर …

ImageOppo A5s होगा अगले हफ्ते इंडिया में लांच: 6.2-इंच डिस्प्ले, 4230mAh बैटरी है खासियत

Oppo ने हाल ही में Oppo F11 Pro स्मार्टफोन को पॉप-अप कैमरे के साथ लांच किया था और उसके बाद कल कंपनी ने साफ़ किया की जल्द ही Oppo F11 Pro का Avenger Edition स्मार्टफोन भी लांच किया जायेगा। आज जो नयी रिपोर्ट सामने आई है उसके अनुसार कंपनी अगले हफ्ते Oppo A5s को लांच …

ImageiQOO Z11 भारत में 7,050mAh बैटरी और IP69 रेटिंग के साथ लॉन्च, जानें कीमत

एक नज़र में: iQOO ने भारत में iQOO Buds के साथ iQOO Z11 लॉन्च कर दिया है। MediaTek के Dimensity 7500 Turbo चिपसेट पर चलने वाला ये देश का पहला फोन है, और इसमें आपको कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले भी मिलेगा। आप इसे 25 अगस्त से खरीद सकते हैं। आइए इसकी कीमत और स्पेसिफिकेशन विस्तार से …

ImagePoco F9 Pro और F9 Ultra के ग्लोबल लॉन्च से पहले कीमतें लीक, F-सीरीज़ में मिलेगा 200MP कैमरा और Snapdragon 8 Elite Gen 5

अभी तक Poco F-सीरीज़ किफायती फ्लैगशिप रही है, क्योंकि इस सीरीज़ में आने वाले सभी फोन फ्लैगशिप स्तर वाले प्रोसेसर के साथ आते रहे हैं और वो भी काफी कीमत पर। लेकिन इस बार शायद ऐसा नहीं होगा। कल जो दो फोन ग्लोबल बाज़ार में दस्तक देने जा रहे हैं, उनकी लीक हुई कीमत बताती …

Discuss

Be the first to leave a comment.

Related Products