Oppo A5s हुआ MediaTek P35 चिपसेट, 4230mAh की बड़ी बैटरी के साथ लांच: जाने कीमत और स्पेसिफिकेशन

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

Oppo ने आज इंडिया में 10,000 रुपए से कम कीमत में Realme 3(रिव्यु) , Redmi Note 7 और Zenfone max Pro M2 को टक्कर देने के लिए Oppo A5s को लांच कर दिया है। यहाँ पर आपको बड़ी बैटरी के अलावा टेक्सचर-मिरर फिनिश देखने को मिली है। तो चलिए इस किफायती कीमत वाले स्मार्टफोन पर डालते है एक नज़र:

यह भी पढ़िए: Oppo F11 Pro का Marvel Avenger Edition होगा 24 अप्रैल को लांच

Oppo A5s की कीमत और उपलब्धता

Oppo A5s को कंपनी ने 9,999 रुपए की कीमत में लांच किया है। अभी के लिए यह सिर्फ 2GB/32GB वरिएन्त के साथ बिक्री के लिए Amazon, Flipkart, और अन्य प्लेटफार्म पर उपलब्ध है। यह डिवाइस रेड और ब्लैक दो रंगों में पेश की गयी है। इसी के साथ मई महीने के अंत में A5s का 4GB/64GB वरिएन्त भी बिक्री के लिए उपलब्ध होने की उम्मीद है।

Oppo A5s के फीचर

मिड-रेंज सेगमेंट में पेश किये गये Oppo A5s में आपको सामने की तरफ 6.2-इंच की HD+ डिस्प्ले 1520×720 पिक्सेल रेज़ोलुशन के साथ दी गयी है। प्रोसेसर के तौर यहाँ पर MediaTek Helio P35 चिपसेट मिलेगा जिसके साथ 2GB रैम का विकल्प तथा स्टोरेज के लिए 32GB का विकल्प दिया है जिसको 256GB तक बढ़ा सकते है।

फोटोग्राफी के लिए पीछे की तरफ 13MP प्राइमरी और 2MP कॉम्बिनेशन वाला ड्यूल रियर सेटअप दिया गया है। सामने की तरफ सेल्फी के लिए 8MP का कैमरा सेंसर भी मिलता है। Oppo A5s आपको एंड्राइड ओरियो आधारित Color OS 8.1 पर रन करता हुआ दिखाई देता है। और बैकअप के लिए 4230mAh की बैटरी भी मिलती है।

यह भी पढ़िए: Oppo F11 Pro का क्विक रिव्यु: किफायती कीमत में पॉप-अप कैमेरा

Oppo A5s के स्पेसिफिकेशन

मॉडल  Oppo A5s
डिस्प्ले 6.22-इंच HD+ LCD डिस्प्ले, वाटर-ड्राप नौच
प्रोसेसर MediaTek Helio P35 चिपसेट
रैम 2GB
इंटरनल स्टोरेज 32GB, 256GB तक बढ़ा सकते है
सॉफ्टवेयर एंड्राइड ओरियो आधारित ColorOS 5.2.1
रियर कैमरा 13MP+2MP
सेल्फी कैमरा 8MP
बैटरी 4,230mAh
अन्य ड्यूल-सिम, 4G LTE, Wi-Fi, ब्लूटूथ 4.1, 3.5mm ऑडियो जैक, GPS, फिंगरप्रिंट सेंसर
कीमत 9,990 रुपए

Related Articles

Imagevivo T5 भारत में लॉन्च, 7.99mm पतले फोन में मिली 7,050mAh बैटरी और 144Hz कर्व्ड AMOLED स्क्रीन

vivo ने आज भारत में अपनी T-सीरीज़ का नया फोन vivo T5 5G लॉन्च कर दिया है, और ये ₹34,999 की शुरुआती कीमत पर आया है। इस सीरीज़ के अनुसार ये कीमत काफी ज़्यादा महसूस होती है, क्योंकि इसी सीरीज़ का पिछला फोन vivo T4 आज भी ₹24,999 में उपलब्ध है। यानी अब T-सीरीज़ का …

ImageOppo A1k हुआ 6.1-इंच डिस्प्ले और Helio P22 चिपसेट के साथ हुआ लांच: जाने प्राइस और स्पेसिफिकेशन

Oppo ने हाल ही में भारतीय बाजारों में 9,990 रुपए की कीमत में Oppo A5s को लांच किया था। इसी के साथ रिपोर्ट्स आई थी की कंपनी Oppo A1k को भी जल्द लांच करने वाली है। इसके चलते हुए Oppo ने रूस में आज Oppo A1k को लांच कर दिया है। यहाँ पर आपको Helio …

ImageOppo A15 हुआ ट्रिपल कैमरा और 4,230mAh की बैटरी के साथ हुआ लांच

ओप्पो ने अपनी एक A-सीरीज डिवाइस A93 को इसी महीने की शुरुआत में लांच किया था और आज कंपनी ने एक और A-सीरीज स्मार्टफोन A15 को इंडिया में लांच कर दिया है। कंपनी ने A15 फोन को किफायती कीमत और Helio P35 चिपसेट, 4,230mAh की बड़ी बैटरी जैसे फीचरों के साथ पेश किया है। तो …

ImageiQOO Z11 भारत में 7,050mAh बैटरी और IP69 रेटिंग के साथ लॉन्च, जानें कीमत

एक नज़र में: iQOO ने भारत में iQOO Buds के साथ iQOO Z11 लॉन्च कर दिया है। MediaTek के Dimensity 7500 Turbo चिपसेट पर चलने वाला ये देश का पहला फोन है, और इसमें आपको कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले भी मिलेगा। आप इसे 25 अगस्त से खरीद सकते हैं। आइए इसकी कीमत और स्पेसिफिकेशन विस्तार से …

ImageMoto G Max 7,000mAh बैटरी और Snapdragon 6s Gen 4 के साथ लॉन्च, जानें कीमत

एक नज़र में: Motorola ने अपनी G-सीरीज़ में एक नया नाम जोड़ते हुए Moto G Max को भारत में लॉन्च कर दिया है। इस फोन का सारा ज़ोर बैटरी की कैपेसिटी पर है, लेकिन इसके साथ UFS 3.1 स्टोरेज, LPDDR5X रैम, 50MP का Sony प्राइमरी कैमरा और 120Hz डिस्प्ले भी आपको मिलेंगे। आइए इसकी कीमत …

Discuss

Be the first to leave a comment.

Related Products