Oppo A1k हुआ 6.1-इंच डिस्प्ले और Helio P22 चिपसेट के साथ हुआ लांच: जाने प्राइस और स्पेसिफिकेशन

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

Oppo ने हाल ही में भारतीय बाजारों में 9,990 रुपए की कीमत में Oppo A5s को लांच किया था। इसी के साथ रिपोर्ट्स आई थी की कंपनी Oppo A1k को भी जल्द लांच करने वाली है। इसके चलते हुए Oppo ने रूस में आज Oppo A1k को लांच कर दिया है। यहाँ पर आपको Helio P22 चिपसेट, बड़ी डिस्प्ले और बड़ी बैटरी देखने को मिलती है तो चलिए नज़र डालते है इस लेटेस्ट स्मार्टफोन पर:

यह भी पढ़िए: Google Pixel 3a और Pixel 3a XL हो सकते है 7 मई को लांच

Oppo A1k की कीमत और उपलब्धता

Oppo A1k को कंपनी ने 9,990 रुब्लेस की कीमत में लांच किया है। यह डिवाइस ब्लैक और रेड कलर विकल्प के साथ उपलब्ध है। और यह डिवाइस इंडिया में महीने के अंत तक 9,999 रुपए की कीमत में लांच की जा सकती है।

Oppo A1k के फीचर

मिड-रेंज सेगमेंट में पेश किये गये Oppo A1k में आपको सामने की तरफ 6.1-इंच की HD+ डिस्प्ले 1520×720 पिक्सेल रेज़ोलुशन और वाटर-ड्राप नौच के साथ दी गयी है। प्रोसेसर के तौर यहाँ पर MediaTek Helio P22 चिपसेट मिलेगा जिसके साथ 2GB रैम का विकल्प तथा स्टोरेज के लिए 32GB का विकल्प दिया है जिसको 256GB तक बढ़ा सकते है।

फोटोग्राफी के लिए पीछे की तरफ 8MP का रियर सेटअप दिया गया है। सामने की तरफ सेल्फी के लिए 5MP का कैमरा सेंसर f/2.0 अपर्चर के साथ मिलता है। Oppo A1k आपको एंड्राइड पाई आधारित Color OS 6 पर रन करता हुआ दिखाई देता है। और बैकअप के लिए 4000mAh की बैटरी भी मिलती है।

यह भी पढ़िए: Oppo F11 Pro का क्विक रिव्यु: किफायती कीमत में पॉप-अप कैमेरा

Oppo A1k के स्पेसिफिकेशन

मॉडल  Oppo A5s
डिस्प्ले 6.1-इंच HD+ LCD डिस्प्ले, वाटर-ड्राप नौच
प्रोसेसर MediaTek Helio P22 चिपसेट
रैम 2GB
इंटरनल स्टोरेज 32GB, 256GB तक बढ़ा सकते है
सॉफ्टवेयर एंड्राइड पाई आधारित ColorOS 6.0
रियर कैमरा 8MP
सेल्फी कैमरा 5MP
बैटरी 4,000mAh
अन्य ड्यूल-सिम, 4G LTE, Wi-Fi, ब्लूटूथ 4.2, 3.5mm ऑडियो जैक, GPS/GLONASS
कीमत 9,990 रुपए

Related Articles

Imageभारत में इस दिन आएगा पहला Mivi स्मार्टफोन, 15,000 से कम में मिल सकते हैं 120Hz स्क्रीन और 6,000mAh बैटरी

Mivi One 5G भारत में 24 सितंबर को लॉन्च होगा, और ये उस कंपनी का पहला स्मार्टफोन है जिसे आप अब तक ईयरबड्स और स्पीकरों के लिए जानते आए हैं। हैदराबाद की ये कंपनी 2015 से सिर्फ ऑडियो प्रोडक्ट बनाती आई है, और किसी दूसरे ब्रांड की सब-ब्रांड नहीं, अपना अलग भारतीय ब्रांड है। इस …

ImageOppo A12 इंडिया में हुआ किफायती कीमत के साथ लांच, जाने प्राइस एंड स्पेसिफिकेशन

ओप्पो ने आज इंडिया में अपनी एक और A-सीरीज डिवाइस को लांच कर दिया है। कंपनी ने A12 फोन को किफायती कीमत के साथ Helio P35 चिपसेट, 4,230mAh की बड़ी बैटरी जैसे फीचरों के साथ पेश किया है। तो चलिए नज़र डालते है फोन के फीचरों पर: Oppo A12 की कीमत ओप्पो की ये डिवाइस …

ImageOppo A5s हुआ MediaTek P35 चिपसेट, 4230mAh की बड़ी बैटरी के साथ लांच: जाने कीमत और स्पेसिफिकेशन

Oppo ने आज इंडिया में 10,000 रुपए से कम कीमत में Realme 3(रिव्यु) , Redmi Note 7 और Zenfone max Pro M2 को टक्कर देने के लिए Oppo A5s को लांच कर दिया है। यहाँ पर आपको बड़ी बैटरी के अलावा टेक्सचर-मिरर फिनिश देखने को मिली है। तो चलिए इस किफायती कीमत वाले स्मार्टफोन पर …

ImageiQOO Z11 भारत में 7,050mAh बैटरी और IP69 रेटिंग के साथ लॉन्च, जानें कीमत

एक नज़र में: iQOO ने भारत में iQOO Buds के साथ iQOO Z11 लॉन्च कर दिया है। MediaTek के Dimensity 7500 Turbo चिपसेट पर चलने वाला ये देश का पहला फोन है, और इसमें आपको कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले भी मिलेगा। आप इसे 25 अगस्त से खरीद सकते हैं। आइए इसकी कीमत और स्पेसिफिकेशन विस्तार से …

Imageपावरबैंक जैसी बैटरी और 7-इंच डिस्प्ले के साथ Redmi Note 17 सीरीज़ चीन में लॉन्च, इंडिया लॉन्च कब?

Redmi ने आज चीन में अपनी नई Redmi Note 17 सीरीज़ लॉन्च कर दी है, और इस बार पूरी चर्चा इसकी 7-इंच स्क्रीन की है। यह Redmi का अब तक का सबसे बड़ा डिस्प्ले है, और कंपनी के अनुसार इस कीमत में इतनी बड़ी स्क्रीन देने वाला यह इकलौता फोन है। Redmi Note 17 सीरीज़ …

Discuss

Be the first to leave a comment.