Google Pixel 3a और Pixel 3a XL हो सकते है 7 मई को लांच: गूगल स्टोर ने किया टीज़

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

पिछले काफी हफ्तों से Pixel 3a और Pixel 3a XL के लांच किये जाने से जुडी अफवाहें सामने आ रही थी की Google जल्द ही अपने मिड-रेंज पिक्सेल डिवाइसों को मार्किट में पेश करने वाली है। अब गूगल स्टोर पर एक नया टीज़र पेश किया गया जिस पर साफ़ तौर पर लिखा है की “Something Coming to Pixel Universe”, जिसका मतलब है की 7 मई को पिक्सेल सीरीज में नयी डिवाइस देखने को मिल सकती है।

7 मई को ही कंपनी की वार्षिक डेवलपर कांफ्रेंस, I/O 2019 भी आयोजित की जाएगी तो उम्मीद यही है की कांफ्रेंस में ही दोनों डिवाइसों को पेश कर दिया जायेगा। इस नए टीज़र में आप Avenger: Endgame के Playmoji AR स्टीकर भी देख सकते है जो इसको और भी ख़ास बनाती है।

यह भी पढ़िए: Pixel 3a और Pixel 3a XL हो सकते है जल्द लांच: गूगल स्टोर पर हुए लिस्ट

Pixel 3a और Pixel 3a XL के फीचर

अभी तक प्राप्त हुए लीक इमेज और विडियो के बाद डिवाइस के डिजाईन से जुडी काफी जानकरी सामने आ चुकी है जिसमे सामने की तरफ Pixel 3a और 3a XL में क्रमशः 5.6-इंच FHD+ तथा 6-इंच FHD+ रेज़ोलुशन वाली AMOLED डिस्प्ले 18:9 रेश्यो के साथ पेश कर सकती है।

यह भी पढ़िए: Google Play Music एप जल्द ही होगी बंद: कंपनी ने की पुष्टि

प्रोसेसर के तौर यह दोनों फ़ोन स्नैपड्रैगन 670 और स्नैपड्रैगन 710 चिपसेट के साथ मिल सकते है जबकि 4GB रैम और 64GB स्टोरेज के साथ यहाँ पर शायद 128GB का स्टोरेज वरिएन्त भी पेश किया जा सकता है। 

फोटोग्राफी के लिए यहाँ पीछे की तरफ 12.2MP का सिंगल रियर कैमरा तथा सामने 8MP का सेल्फी कैमरा सेंसर दिया जा सकता है। मिड-रेंज डिवाइस होने की वजह से कंपनी 3.5mm ऑडियो जैक को भी उपलब्ध करवाएगी। 18W की फ़ास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ USB टाइप-C भी देखने को मिल पायेगा। सॉफ्टवेयर के रूप में एंड्राइड पाई दिया जा सकता है।

Google Pixel 3a और 3a XL की कीमत

Google Pixel की यह मिड-रेंज सीरीज इंडियन मार्किट को ध्यान में रख कर पेश की जा रही है तो उम्मीद यही है की दोनों ही फ़ोनों की कीमत 30,000 से 45,000 रुपए के मध्य रखी जा सकती है। अगर लेटेस्ट रिपोर्ट्स को सच माने तो Pixel 3a को CAD $649 (लगभग 33,900 रुपए) और Pixel 3a XL को CAD $799 (लगभग 41,500 रुपए) में पेश किया जा सकता है।

Related Articles

Imageभारत में इस दिन आएगा पहला Mivi स्मार्टफोन, 15,000 से कम में मिल सकते हैं 120Hz स्क्रीन और 6,000mAh बैटरी

Mivi One 5G भारत में 24 सितंबर को लॉन्च होगा, और ये उस कंपनी का पहला स्मार्टफोन है जिसे आप अब तक ईयरबड्स और स्पीकरों के लिए जानते आए हैं। हैदराबाद की ये कंपनी 2015 से सिर्फ ऑडियो प्रोडक्ट बनाती आई है, और किसी दूसरे ब्रांड की सब-ब्रांड नहीं, अपना अलग भारतीय ब्रांड है। इस …

ImageGoogle Pixel 3a और Pixel 3a XL हो सकते है जल्द लांच: गूगल स्टोर पर हुए लिस्ट

यह तो अफवाहें काफी दिनों से बाज़ार में है की गूगल जल्द ही किफायती कीमत वाली Pixel डिवाइसों को लांच कर सकती है। नए Pixel 3a और Pixel 3a XL काम्पने के पहले प्रीमियम मिड-रेंज फोन या किफायती फ्लैगशिप फोन कहे जा सकते है। काफी दिनों की रिपोर्ट और अफवाहों के बाद आज कंपनी के …

ImageGoogle ला रहा है सस्ता Pixel फ़ोन 2GB रैम और SD 625 के साथ; Pixel 3A नाम से होगा लांच

भारतीय बाज़ार में कम कीमत वाले स्मार्टफोन की बढती मांग को देखे हुए सभी कंपनियां अब किफायती सेगमेंट में काफी बेथ्रीन स्मार्टफोन लांच कर रही है जिसका सबसे ताज़ा उदाहरण है Samsung Galaxy M-सीरीज। काफी दिनों से चर्चा थी की गूगल भी अपने Pixel-सीरीज का एक थोडा कॉम्पैक्ट वर्जन -पेश करेगा जिसकी कीमत भी काफी …

ImageGoogle Pixel 11 सीरीज़ भारत में लॉन्च, मिलेंगे Tensor G6 चिप और नई HiLight लाइट जैसे फीचर्स

एक नज़र में: Google ने भारत में Pixel 11 सीरीज़ लॉन्च कर दी है, जिसमें Pixel 11, Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL शामिल हैं। तीनों फोन Google के इंडिया ऑनलाइन स्टोर, Flipkart और चुनिंदा ऑफलाइन स्टोरों से ऑर्डर किए जा सकते हैं, और इनकी रिटेल सेल 20 अगस्त से शुरू होगी। करीब ₹90,000 की शुरुआती …

Imageअब पहले से महंगा होगा Google का Pixel – Google Pixel 11 सीरीज़ 12 अगस्त को होगी लॉन्च, कीमतें भी लीक

Google ने अपने अगले Made by Google इवेंट की तारीख ऑफिशियली कन्फर्म कर दी है। कंपनी 12 अगस्त 2026 को अपना नया हार्डवेयर पेश करेगी, जहाँ Pixel 11, Pixel 11 Pro, Pixel 11 Pro XL और Pixel 11 Pro Fold से पर्दा उठने की उम्मीद है। तारीख तो कन्फर्म हो गई, लेकिन इसके ठीक साथ …

Discuss

Be the first to leave a comment.