Google ला रहा है सस्ता Pixel फ़ोन 2GB रैम और SD 625 के साथ; Pixel 3A नाम से होगा लांच

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

भारतीय बाज़ार में कम कीमत वाले स्मार्टफोन की बढती मांग को देखे हुए सभी कंपनियां अब किफायती सेगमेंट में काफी बेथ्रीन स्मार्टफोन लांच कर रही है जिसका सबसे ताज़ा उदाहरण है Samsung Galaxy M-सीरीज। काफी दिनों से चर्चा थी की गूगल भी अपने Pixel-सीरीज का एक थोडा कॉम्पैक्ट वर्जन -पेश करेगा जिसकी कीमत भी काफी कम रखी जा सकती है। कल सामने आई एक गीक्बेंच लिस्टिंग सामने आई है जिसके अनुसार गूगल अपने किफायती स्मार्टफोन को Pixel 3A और Pixel 3A XL नाम से पेश कर सकता है।

पिक्सेल लीक फोटो

गीकबेंच लिस्टिंग में आपको गूगल पिक्सेल 3A से जुडीकुछ जानकारी भी देखने को मिलती है जिसके अनुसार यह डिवाइस सर्टिफिकेशन के लिए उपलब्ध है और मार्किट में पेश होने के लिए जल्द ही उपलब्ध हो जाएगी। कंपनी का यह किफायती स्मार्टफोन SD 625 और 2GB रैम के साथ लांच हो सकता है।

यह भी पढ़िए: Samsung Galaxy M30 की जानकारी हुई लीक; बड़ी बैटरी और ट्रिपल कैमरे की हुई पुष्ठी

Google Pixel 3A या Pixel 3 Lite?

गूगल अपनी आगामी स्मार्टफोन को निश्चित रूप से किफायती सेगमेंट में पेश करेगी यह तो साफ़ हो चूका है लेकिन कुछ लीक में नए स्मार्टफोनों का नाम 3Lite और 3 XL Lite बताया जाता है जबकि कुछ लीक में यह Pixel 3A और 3A XL नाम के साथ भी दिखाई देते है। लेकिन उम्मीद यही लगाई जा रही है डिवाइस को नयी A-सीरीज के नाम के साथ पेश किया जा सकता है।

गीकबेंच लिस्टिंग

गीकबेंच की लिस्टिंग में भी साफ़ होता है की यहाँ पर 2GB रैम के साथ आपको कम कीमत में भी एंड्राइड 10 देखने को मिल सकता है। तो हम उम्मीद कर सकते है की हो सकता है की Pixel 3A या Pixel 3 Lite लेटेस्ट एंड्राइड 10 के साथ लांच होने वाले पहले स्मार्टफोन हो।

इसके अलावा यहाँ पर चिपसेट के बारे में भी पता चलता है की डिवाइस में आपको स्नैपड्रैगन 625 चिपसेट का इस्तेमाल किया जा सकता है। इंटरनल स्टोरेज के विकल्प के तौर पर यहाँ पर 32GB इंटरनल स्टोरेज दी जा सकती है।

Google Pixel 3A / 3 Lite की लांच डेट

अभी तक गूगल की तरफ से कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है। लेकिन एक नयी दिशा में कदम बढ़ाते हुए कंपनी इसको 7-9 मई को होने वाले Google I/O इवेंट में भी लांच कर सकती है। जहाँ तक कीमत की बात है तो स्पेसिफिकेशन के हिसाब से भी यह डिवाइस मौजूदा Pixel- लाइनअप के मुकाबले काफी कम कीमत में पेश ही जाएगी।

 

Related Articles

ImageRedmi Note 17 Pro Max 5G का इंडिया लॉन्च टीज़: 10,000mAh बैटरी के साथ इस दिन होगा लॉन्च

Redmi Note सीरीज़ भारत में मिड-रेंज सेगमेंट में काफी पसंद की जाती रही है, क्योंकि कंपनी हर नए मॉडल में बैटरी और चार्जिंग को बेहतर करने के साथ अच्छे फीचर भी देती आई है। लेकिन इस बार बैटरी के साथ दाम भी ऊपर जा रहे हैं। Redmi Note 17 Pro Max 5G के इंडिया लॉन्च …

ImageGoogle Pixel 4a रिटेल बॉक्स हुआ लीक: प्राइस और स्पेसिफिकेशन भी आई सामने

Google की अपकमिंग किफायती कीमत वाली Pixel 4a सीरीज से जुडी काफी जानकारियाँ मार्किट में काफी दिनों से आ रही है। आज सामने आई लीक से Pixel 4A XL से जुडु काफी जानकारी सामने आई है जिसमे डिवाइस का बॉक्स भी देखने को मिलता है। यह सीरीज मई महीने में गूगल I/O इवेंट के तहत लांच …

ImagePixel 3a से जुडी जानकारियाँ आई सामने: कीमत और लांच डेट का हुआ खुलासा

गूगल शायद 7 मई को होने वाले Google I/O इवेंट में अपने किफायती Pixel 3a और Pixel 3a XL को लांच कर सकती है। इंडियन इ-कॉमर्स साईट फ्लिप्कार्ट ने भी इसके अगले दिन मतलब 8 मई को कुछ बड़ा होने से जुड़ा एक टीज़र पेज भी जारी किया है। लांच से कुछ ही दिन पहले …

Imageअब पहले से महंगा होगा Google का Pixel – Google Pixel 11 सीरीज़ 12 अगस्त को होगी लॉन्च, कीमतें भी लीक

Google ने अपने अगले Made by Google इवेंट की तारीख ऑफिशियली कन्फर्म कर दी है। कंपनी 12 अगस्त 2026 को अपना नया हार्डवेयर पेश करेगी, जहाँ Pixel 11, Pixel 11 Pro, Pixel 11 Pro XL और Pixel 11 Pro Fold से पर्दा उठने की उम्मीद है। तारीख तो कन्फर्म हो गई, लेकिन इसके ठीक साथ …

ImagePixel 11 सीरीज़ लॉन्च से पहले पूरी लीक: दाम बढ़ेंगे और Pro में कटौती भी, वजह Google ने खुद बता दी

Google की Pixel 11 सीरीज़ के लॉन्च में नौ दिन बचे हैं, और इवेंट से पहले लीक होने के लिए शायद ही कुछ बाकी रह गया है। Pixel 11, Pixel 11 Pro, Pixel 11 Pro XL और Pixel 11 Pro Fold, चारों की स्पेसिफिकेशन शीट और कीमतें बाहर आ चुकी हैं। शुरुआत भी खुद Google …

Discuss

Be the first to leave a comment.