Google Pixel 3a और Pixel 3a XL हो सकते है जल्द लांच: गूगल स्टोर पर हुए लिस्ट

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

यह तो अफवाहें काफी दिनों से बाज़ार में है की गूगल जल्द ही किफायती कीमत वाली Pixel डिवाइसों को लांच कर सकती है। नए Pixel 3a और Pixel 3a XL काम्पने के पहले प्रीमियम मिड-रेंज फोन या किफायती फ्लैगशिप फोन कहे जा सकते है। काफी दिनों की रिपोर्ट और अफवाहों के बाद आज कंपनी के के वेबसाइट ने ना सिर्फ इन फ़ोनों के लांच को सुनिश्चित किया है बल्कि इनके नाम भी बता दिए है।

Pixel 3a and Pixel 3a XL

Google Pixel 3a और 3a XL से जुडी जानकरी

इन दोनों डिवाइसों की जानकारी Bonito (3a) और Sargo(3a XL) कोडनेम से अभी तक सामने आई है जो Pixel 3 के कॉम्पैक्ट वरिएन्त होंगे। इनका बेस वरिएत्न आपको 5.56-इंच की IPS डिस्प्ले 2220×1080 पिक्सेल के साथ स्नैपड्रैगन 670 के साथ पेश हो सकता है। जहाँ तक लीक की बात है इनमे नौच डिस्प्ले नहीं डी जाएगी। अन्य स्पेसिफिकेशन के रूप में यहाँ 4GB रैम, 32GB स्टोरेज, 12MP रियर कैमरा उअर 8MP का सेल्फी कैमरा भी मिल सकता है।

यह भी पढ़िए: Google Play Music एप जल्द ही होगी बंद: कंपनी ने की पुष्टि

दूसरी ओर, 3a XL वरिएन्त में आपको 6-इंच की डिस्प्ले और स्नैपड्रैगन 710 चिपसेट का इस्तेमाल किया जा सकता है। अभी के लिए इसके अलावा और कोई जानकरी उपलब्ध नहीं हुई है लेकिन  इतना साफ है की दोनों फ़ोनों में आपको एंड्राइड पाई सॉफ्टवेयरजरुर देखने को मिलेगा। USB टाइप-C पोर्ट, नेनो सिम कार्ड भी दिए जा सकते है जिनके साथ आपको 3,000mAh के आसपास की बैटरी भी उपलब्ध हो सकती है।

Google Pixel 3a और Google Pixel 3a XL की आपेक्षित लांच डेट

यह दोनों ही फोन 30,000 रुपए और 50,000 रुपए के बीच में पेश की जा सकती है। हाल ही में आये लीक के अनुसार यह दोनों ही फोन इस साल के अंत तक देखने को मिल जायेंगे और उम्मीद यह भी है की दोनों फोन गूगल के सालाना डेवलपर कांफ्रेंस में भी पेश किये जा सकते है। इसी के साथ उस इवेंट में एंड्राइड Q और गूगल ले गेमिंग प्लेटफार्म से जुडी और जानकरी भी सामने आ सकती है।

Related Articles

Imageसस्ता फोन लेने वालों को सबसे बड़ा झटका, 10 हज़ार से कम वाले फोन 32% तक महंगे

पिछले साल तक आप ₹10,000 लेकर मोबाइल की दुकान पर जाते थे, तो एक ठीक-ठाक स्मार्टफोन लेकर ही लौटते थे। लेकिन इस साल सबसे ज़्यादा दबाव इसी बजट पर पड़ा है। रिसर्च फर्म Counterpoint की नई रिपोर्ट के अनुसार 2026 की पहली छमाही में ₹10,000 से कम वाले फोन औसतन 32% तक महंगे हो गए …

ImageGoogle Pixel 3a और Pixel 3a XL हो सकते है 7 मई को लांच: गूगल स्टोर ने किया टीज़

पिछले काफी हफ्तों से Pixel 3a और Pixel 3a XL के लांच किये जाने से जुडी अफवाहें सामने आ रही थी की Google जल्द ही अपने मिड-रेंज पिक्सेल डिवाइसों को मार्किट में पेश करने वाली है। अब गूगल स्टोर पर एक नया टीज़र पेश किया गया जिस पर साफ़ तौर पर लिखा है की “Something …

ImageGoogle ला रहा है सस्ता Pixel फ़ोन 2GB रैम और SD 625 के साथ; Pixel 3A नाम से होगा लांच

भारतीय बाज़ार में कम कीमत वाले स्मार्टफोन की बढती मांग को देखे हुए सभी कंपनियां अब किफायती सेगमेंट में काफी बेथ्रीन स्मार्टफोन लांच कर रही है जिसका सबसे ताज़ा उदाहरण है Samsung Galaxy M-सीरीज। काफी दिनों से चर्चा थी की गूगल भी अपने Pixel-सीरीज का एक थोडा कॉम्पैक्ट वर्जन -पेश करेगा जिसकी कीमत भी काफी …

ImageGoogle Pixel 11 सीरीज़ भारत में लॉन्च, मिलेंगे Tensor G6 चिप और नई HiLight लाइट जैसे फीचर्स

एक नज़र में: Google ने भारत में Pixel 11 सीरीज़ लॉन्च कर दी है, जिसमें Pixel 11, Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL शामिल हैं। तीनों फोन Google के इंडिया ऑनलाइन स्टोर, Flipkart और चुनिंदा ऑफलाइन स्टोरों से ऑर्डर किए जा सकते हैं, और इनकी रिटेल सेल 20 अगस्त से शुरू होगी। करीब ₹90,000 की शुरुआती …

Imageअब पहले से महंगा होगा Google का Pixel – Google Pixel 11 सीरीज़ 12 अगस्त को होगी लॉन्च, कीमतें भी लीक

Google ने अपने अगले Made by Google इवेंट की तारीख ऑफिशियली कन्फर्म कर दी है। कंपनी 12 अगस्त 2026 को अपना नया हार्डवेयर पेश करेगी, जहाँ Pixel 11, Pixel 11 Pro, Pixel 11 Pro XL और Pixel 11 Pro Fold से पर्दा उठने की उम्मीद है। तारीख तो कन्फर्म हो गई, लेकिन इसके ठीक साथ …

Discuss

Be the first to leave a comment.