Oppo F11 Pro का Marvel Avenger Edition होगा 24 अप्रैल को लांच

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

Oppo F11 Pro अभी के लिए सबसे किफायती पॉप-अप कैमरा फ़ोनों में से एक है। पिछले महीने लांच किये गये Oppo F11 Pro को थंडर ब्लैक और औरोरा ग्रीन कलर ऑप्शन के साथ 24,990 रुपए की कीमत में लांच किया गया था। अब कंपनी Marvel Studios के साथ पार्टनरशिप के तहत इसका एक लिमिटेड एडिशन लांच करने वाली है।

Oppo F11 Pro Avenger Edition को कंपनी 24 अप्रैल के दिन मलेशिया में लांच करने वाली है। यहाँ खास बात यही है की इसी दिन सिनेमाघरों में Avengetr Endgame भी रिलीज़ की जाएगी।

यह भी पढ़िए: Oppo F11 Pro का क्विक रिव्यु: किफायती कीमत में पॉप-अप कैमेरा

Oppo F11 Pro Avenger Edition

Oppo F11 Pro अभी के लिए सबसे किफायती पॉप-अप कैमरा फ़ोनों में से एक है। पिछले महीने लांच किये गये Oppo F11 Pro को थंडर ब्लैक और औरोरा ग्रीन कलर ऑप्शन के साथ 24,990 रुपए की कीमत में लांच किया गया था। अब कंपनी Marvel Studios के साथ पार्टनरशिप के तहत इसका पेश होगा जिसके पीछे की तरफ आपको Avenger का “A” लोगो दिखाई देगा। इसके अलाव डिवाइस का पॉवर बटन भी रेड कलर में दिया जायेगा। 

डिवाइस में आपको सामने की तरफ 6.53-इंच की FHD+ रेज़ोलुशन, 19.5:9 आस्पेक्ट रेश्यो वाली डिस्प्ले गोरिल्ला ग्लास 3 की प्रोटेक्शन के साथ पेश की गयी है। प्रोसेसर के तौर पर यहाँ पर MediaTek P70 ओक्टा-कोर चिपसेट देखने को मिलती है। Oppo F11 Pro Avenger Edition में 6GB रैम और 128GB स्टोरेज का विविकल्प दिया गया है।

फोटोग्राफी के लिए यहाँ पर 48MP का प्राइमरी कैमरा सेंसर 5MP के डेप्थ सेंसर के साथ ड्यूल रियर कैमरा सेटअप मिलता है। सामने की तरफ पॉप-अप कैमरा सेटअप के साथ 16MP का सेल्फी कैमरा दिया गया है। यहाँ पर आपको सुपर नाईट मोड भी दिया गया है जो बेहतर लो-लाइट फोटोग्राफी में काफी सहायक है। इसके साथ रियर कैमरा सेटअप के ठीक नीचे फिंगरप्रिंट सेंसर भी देखने को मिलता है।

सॉफ्टवेयर के लिए आपको यहाँ एंड्राइड 9.0 पाई आधारित Color OS 6.0 दिया गया है। डिवाइस में दी गयी हाइपर-बूस्ट टेक्नोलॉजी एप्लीकेशन लांच टाइम में काफी कटौती करती है और परफॉरमेंस को भी बेहतर बनाती है। अन्य फीचर के तहत यहाँ 3.5mm हैडफ़ोन जैक, 20W VOOC 3.0 चार्जिंग वाली 4000mAh की बैटरी दी गयी है।

Oppo F11 Pro Avenger Edition की कीमत

अभी के लिए डिवाइस की लांच डेट 24 अप्रैल की जानकारी की सामने आई है जो मलेशिया में सुबह 9 बजे ही लांच किया जायेगा। इसके अलावा इसके भरिये बाज़ार में लांच किये जाने से जुडी अभी कोई आधिकारिक जानकरी प्राप्त नहीं हुआ है। तो डिवाइस से जुडी अन्य अपडेट के लिए पढ़ते रहे Smartprix न्यूज़!!!

Related Articles

ImageiPhone Duo की अंदर वाली स्क्रीन टूटी तो लगभग नए iPhone 18 Pro जितना खर्च, Apple ने जारी किए रिपेयर के दाम

एक नज़र में : Apple के पहले फोल्डेबल फोन iPhone Duo को लेकर उत्साह तो खूब है, लेकिन अगर ये गलती से आपके हाथ से गिरकर टूट गया, तो इसका रिपेयर आपकी जेब पर कितना भारी पड़ेगा? मैं खुद Apple यूज़र हूँ और कुछ साल पहले मेरे iPhone 13 का बैक ग्लास भी रिपेयर हुआ …

ImageOppo F11 Pro का Marvel Avengers लिमिटेड एडिशन 26 अप्रैल को होगा इंडिया में लांच: जाने कीमत और स्पेसिफिकेशन

Oppo ने हाल ही में Marvel Studious के साथ पार्टनरशिप की घोषणा करके Oppo F11 Pro के Marvel Avengers स्पेशल एडिशन को लांच करने की तैयारी की है। Oppo India ने अपने ट्वीटर अकाउंट पर पोस्ट भी किए है की जल्द ही Oppo F11 Pro का Limited Avenger Edtion जल्द ही लांच किया जायेगा। Enjoy …

ImageOppo F11 Pro का Marvel Avenger Limited Edition हुआ इंडिया में लांच: जाने कीमत और स्पेसिफिकेशन

आज इंडिया में अभी तक की सबसे ज्यादा इन्तजार की जाने वाली मूवी Avenger-Endgame आपके पास के सिनेमा घरो में आज रिलीज़ हो गयी है। इस मूवी के साथ ही Oppo ने 24 अप्रैल को चीन में और आज इंडिया में Oppo F11 Pro के Avenger Endgame Limited Edition को लांच कर दिया है। डिवाइस के स्पेसिफिकेशन …

ImageOPPO ने लॉन्च किया F35 Pro 5G, मिलेंगे 8000mAh बैटरी और 50MP अल्ट्रावाइड सेल्फी कैमरा जैसे फीचर

अप्रैल में OPPO F33 Pro खरीदने वालों को ये फोन ₹37,999 की शुरूआती कीमत पर मिला था, यानी पिछला Pro मॉडल आपको 40 हज़ार से कम में मिल गया था। लेकिन इस बार ऐसा नहीं है। कंपनी ने आज भारत में OPPO F35 Pro और OPPO F35 लॉन्च कर दिए हैं, और नए Pro का …

ImageOPPO K14 Plus 29 सितंबर को होगा लॉन्च, 8,000mAh बैटरी के साथ मिलेगा 6 साल का दावा

OPPO अपनी K14 सीरीज़ में एक और नया मॉडल जोड़ने जा रही है, और इसका नाम है OPPO K14 Plus। कंपनी ने अब भारत में इसकी लॉन्च की तारीख पर भी मुहर लगा दी है। Flipkart पर आये पोस्टर से पता चला है कि ये फोन 29 सितंबर को दोपहर 12 बजे लॉन्च होगा। आइए …

Discuss

Be the first to leave a comment.