Oppo F11 Pro का Marvel Avengers लिमिटेड एडिशन 26 अप्रैल को होगा इंडिया में लांच: जाने कीमत और स्पेसिफिकेशन

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

Oppo ने हाल ही में Marvel Studious के साथ पार्टनरशिप की घोषणा करके Oppo F11 Pro के Marvel Avengers स्पेशल एडिशन को लांच करने की तैयारी की है। Oppo India ने अपने ट्वीटर अकाउंट पर पोस्ट भी किए है की जल्द ही Oppo F11 Pro का Limited Avenger Edtion जल्द ही लांच किया जायेगा।

24 अप्रैल को यह डिवाइस मलेशिया के मार्किट में लांच की जाएगी जिसमे आपको थोडा अलग डिजाईन के साथ पहले से ज्यादा स्टोरेज भी दी जा सकती है। इंडिया में यह डिवाइस 26 अप्रैल को Marvel Avenger Endgame मूवी की रिलीज़ के साथ ही Amazon India पर लांच किया जा सकता है।

यह भी पढ़िए: Oppo F11 Pro का क्विक रिव्यु: किफायती कीमत में पॉप-अप कैमरा

Oppo F11 Pro Avenger Edition के फीचर

Oppo F11 Pro अभी के लिए सबसे किफायती पॉप-अप कैमरा फ़ोनों में से एक है। पिछले महीने लांच किये गये Oppo F11 Pro को थंडर ब्लैक और औरोरा ग्रीन कलर ऑप्शन के साथ 24,990 रुपए की कीमत में लांच किया गया था। अब कंपनी Marvel Studios के साथ पार्टनरशिप के तहत इसका पेश होगा जिसके पीछे की तरफ आपको Avenger का “A” लोगो दिखाई देगा। इसके अलावा डिवाइस का पॉवर बटन भी रेड कलर में दिया जायेगा।

डिवाइस में आपको सामने की तरफ 6.53-इंच की FHD+ रेज़ोलुशन, 19.5:9 आस्पेक्ट रेश्यो वाली डिस्प्ले गोरिल्ला ग्लास 3 की प्रोटेक्शन के साथ पेश की गयी है। प्रोसेसर के तौर पर यहाँ पर MediaTek P70 ओक्टा-कोर चिपसेट देखने को मिलती है। Oppo F11 Pro Avenger Edition में 6GB रैम और 128GB स्टोरेज का विकल्प दिया गया है।

फोटोग्राफी के लिए यहाँ पर 48MP का प्राइमरी कैमरा सेंसर 5MP के डेप्थ सेंसर के साथ ड्यूल रियर कैमरा सेटअप मिलता है। सामने की तरफ पॉप-अप कैमरा सेटअप के साथ 16MP का सेल्फी कैमरा दिया गया है। यहाँ पर आपको सुपर नाईट मोड भी दिया गया है जो बेहतर लो-लाइट फोटोग्राफी में काफी सहायक है। इसके साथ रियर कैमरा सेटअप के ठीक नीचे फिंगरप्रिंट सेंसर भी देखने को मिलता है।

सॉफ्टवेयर के लिए आपको यहाँ एंड्राइड 9.0 पाई आधारित Color OS 6.0 दिया गया है। डिवाइस में दी गयी हाइपर-बूस्ट टेक्नोलॉजी एप्लीकेशन लांच टाइम में काफी कटौती करती है और परफॉरमेंस को भी बेहतर बनाती है। अन्य फीचर के तहत यहाँ 3.5mm हैडफ़ोन जैक, 20W VOOC 3.0 चार्जिंग वाली 4000mAh की बैटरी दी गयी है।

Oppo F11 Pro Avenger Edition की कीमत

अभी के लिए डिवाइस की लांच डेट 24 अप्रैल की जानकारी की सामने आई है जो मलेशिया में सुबह 9 बजे ही लांच किया जायेगा। इसके अलावा इसको भारतीय बाज़ार में 26 अप्रैल को फिल्म रिलीज़ के साथ ही पेश किया जा सकता है। इसी के साथ डिवाइस की कीमत से जुडी अभी कोई जानकारी सामने नहीं आई है लेकिन उम्मीद है की Oppo F11 Pro Avenger Edition 30,000 रुपए से कम कीमत में ही लांच किया जायेगा। तो डिवाइसों से जुडी अन्य अपडेट के लिए पढ़ते रहे Smartprix न्यूज़!!!

Related Articles

ImageXiaomi 17T vs OnePlus 13 – ₹60,000 में नया Leica कैमरा फोन या दमदार Snapdragon फ्लैगशिप, किसे चुनें?

Xiaomi 17T vs OnePlus 13: ₹60,000 के आसपास का बजट हो और आप एक प्रीमियम फोन खरीदना चाहें, तो आज की तारीख में दो नाम सबसे पहले सामने आते हैं। एक तरफ नया-नवेला Xiaomi 17T, और दूसरी तरफ अपनी कीमत घटाकर और भी आकर्षक हो चुका OnePlus 13। दिलचस्प बात ये है कि दोनों की …

ImageOppo F11 Pro का Marvel Avenger Edition होगा 24 अप्रैल को लांच

Oppo F11 Pro अभी के लिए सबसे किफायती पॉप-अप कैमरा फ़ोनों में से एक है। पिछले महीने लांच किये गये Oppo F11 Pro को थंडर ब्लैक और औरोरा ग्रीन कलर ऑप्शन के साथ 24,990 रुपए की कीमत में लांच किया गया था। अब कंपनी Marvel Studios के साथ पार्टनरशिप के तहत इसका एक लिमिटेड एडिशन …

ImageOppo F11 Pro का Marvel Avenger Limited Edition हुआ इंडिया में लांच: जाने कीमत और स्पेसिफिकेशन

आज इंडिया में अभी तक की सबसे ज्यादा इन्तजार की जाने वाली मूवी Avenger-Endgame आपके पास के सिनेमा घरो में आज रिलीज़ हो गयी है। इस मूवी के साथ ही Oppo ने 24 अप्रैल को चीन में और आज इंडिया में Oppo F11 Pro के Avenger Endgame Limited Edition को लांच कर दिया है। डिवाइस के स्पेसिफिकेशन …

ImageXiaomi 17T को लेकर बड़ा खुलासा, भारत लॉन्च से पहले कीमत और वेरिएंट लीक

Xiaomi अपनी T-सीरीज़ को आगे बढ़ाने की तैयारी में है। कंपनी ने Xiaomi 17T और Xiaomi 17T Pro को टीज़ करना शुरू कर दिया है और दोनों फोन ग्लोबल बाज़ार में 28 मई को लॉन्च होंगे। Xiaomi ने ये भी कन्फर्म किया है कि Xiaomi 17T भारत में 4 जून को लॉन्च होगा। हालांकि, Pro …

ImageOPPO F33 Pro रिव्यू: क्या इस फोन का सेल्फी कैमरा लोगों को कर सकता है दीवाना?

OPPO F-सीरीज़ आमतौर पर उन खरीदारों को ध्यान में रखकर बनाई जाती है, जिनके लिए बेंचमार्क नंबरों से ज़्यादा डिज़ाइन, कैमरा, बैटरी लाइफ और रोज़मर्रा का पॉलिश्ड अनुभव मायने रखता है। OPPO F33 Pro भी उसी फॉर्मूले पर चलता है। पहली नज़र में यह कई ज़रूरी बॉक्स टिक करता है। फोन प्रीमियम दिखता है, स्लिम …

Discuss

Be the first to leave a comment.