Nokia X5 हो सकता है Helio P60 के साथ 11 जुलाई को लांच, टीज़र हुआ जारी

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

नोकिया ने 11 जुलाई को चीन में होने वाले अपने इवेंट को लेकर एक पोस्टर चीनी सोशल साईट, Weibo पर पोस्ट किया है जिसके अनुसार कंपनी इवेंट में अपनी आगामी डिवाइस लांच करेगी और अगर अफवाहे सच साबित होती है तो यह डिवाइस Nokia 5.1 उर्फ़ Nokia X5 हो सकती है।

इमेज क्रेडिट : Weibo

यह भी पढ़िए: Oppo A5 हुआ चीन में स्नैपड्रैगन 450 और ड्यूल कैमरा सेटअप के साथ लांच

Nokia X5 से जुडी जानकरी (लीक)

अभी हाल ही में TENAA वेबसाइट पर भी नोकिया की यह डिवाइस देखी गयी थी। TENAA की लिस्टिंग के अनुसार, डिवाइस में आपको 5.86-इंच की FHD+ TFT डिस्प्ले दी जा सकती है जिसका आस्पेक्ट रेश्यो 19:9 हो सकता है। यहाँ पर Nokia X6 की तरह नौच-डिस्प्ले दी जा सकती है। प्रोसेसर के तौर पर 2.0GHz ओक्टा-कोर स्नैपड्रैगन 636/Helio P60 चिपसेट दिया जा सकता है। यह डिवाइस 4GB/6GB रैम तथा 32GB/64GB इंटरनल स्टोरेज के विकल्प के साथ लांच की जा सकती है।

Nokia X5 Poster

यह भी पढ़िए: Honor Note 10 होगा जल्द ही AI आधारित कैमरा सेटअप के साथ लांच; टीज़र…

फोटोग्राफी के लिए, यहाँ पर आपको पीछे की तरफ वर्टीकल 13MP + 5MP का ड्यूल कैमरा दिया जा सकता है। सामने की तरफ आपको 8MP का सेल्फी कैमरा दिया जा सकता है। यह डिवाइस 3000mAh की बैटरी द्वारा संचारित किया जा सकता है।

अन्य सुविधाओं में आपको 4G VoLTE, ब्लूटूथ, USB टाइप C, और 3.5mm ऑडियो जैक दिया जा सकता है। इसके अलावा यह डिवाइस एंड्राइड ओरियो ऑपरेटिंग सिस्टम पर रन करेगी।

Nokia X5 की कीमत और उपलब्धता

अभी डिवाइस की कीमत के बारे में कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है लेकिन पोस्टर के अनुसार डिवाइस के बेस वरिएन्त की कीमत लगभग 799 युआन तथा टॉप वरिएन्त की कीमत 999 युआन रखी जा सकती है। बाकि जानकारी तो 11 जुलाई को आयोजित इवेंट में सामने आ जाएगी इसलिए नए अपडेट के लिए बने रहिये हमारे साथ!!

Related Articles

ImageGalaxy S27 Ultra से 3x ज़ूम लेंस हटने की तैयारी, बदले में बैटरी पर मिलेगा सबसे बड़ा अपग्रेड, आखिर क्यों लिया कंपनी ने ये फैसला

Samsung की अगली फ्लैगशिप Galaxy S27 Ultra से पीछे का एक कैमरा हट सकता है। एक कोरियाई इंडस्ट्री रिपोर्ट के अनुसार कंपनी इस बार Ultra में चार की जगह तीन रियर कैमरे देने की तैयारी में है, और बाहर होने वाला लेंस 10MP का 3x टेलीफोटो लेंस है। रिपोर्ट के अनुसार फोन में 200MP प्राइमरी …

ImageNokia C20 Plus होगा 5,000mAh की बड़ी बैटरी और एंट्री लेवल फीचरों के साथ 11 जून को लांच

नोकिया ने आज अपने बजट स्मार्टफोन को लांच करने की घोषणा की है। कंपनी अपने अपकमिंग नोकिया सी 2 प्लस डिवाइस को 11 जून के दिन चीन में लॉन्च करने वाली है। कंपनी ने सिर्फ लॉन्च डेट ही नहीं बल्कि फोन के रियल डिजाइन को भी किया है। Nokia C20 Plus के आपेक्षित फीचर जैसा …

ImageNokia 110 (2019) फीचर फोन 1.77-इंच कलर डिस्प्ले के साथ सिर्फ 1,599 रुपए में हुआ लांच

Nokia ने आज इंडियन मार्किट में पीछे महीने IFA इवेंट में लांच किये गये Nokia 110 (2019) को लांच कर दिया है। ये डिवाइस मार्किट में Nokia 105 (2019) के अपग्रेड के तौर पर देखी जा सकती है। Nokia 105 पीछे साल ही लांच की गयी थी। Nokia 110 में आपको एक बेसिक फीचर फोन …

Imageलॉन्च के हफ्तेभर बाद ₹8000 महंगा हुआ Samsung Galaxy M47 5G – खरीदने से पहले जान लें नई कीमत

Samsung Galaxy M47 5G भारत में 4 जुलाई को सेल पर आया था और इसके बेस 6GB/128GB वेरिएंट की कीमत ₹23,999 (डिस्काउंट के बाद 22,999) थी। 11 जुलाई तक वही फोन Amazon India पर ₹32,999 में लिस्ट हो चुका है। यानी कूपन डिस्काउंट वाली लॉन्च कीमत से तुलना करें तो सीधे ₹10,000 का उछाल, और …

ImageJio का ₹200 OTT Pass अब ₹150 के मूवी टिकट डिस्काउंट के साथ: पैसा वसूल है या नहीं?

Jio अपने यूज़र्स को इस बार दोहरा तोहफा दे रहा है, अब Jio OTT Pass के साथ आपको बड़े पर्दे की टिकटों पर भी छूट मिलेगी यानी उसी ₹200 के रिचार्ज में 15 OTT ऐप्स मुफ्त चलेंगे और थिएटर में मूवी देखना भी सस्ता पड़ेगा। ये OTT Pass कुछ समय पहले लॉन्च हो चुका है, …

Discuss

Be the first to leave a comment.

Related Products