OpenAI ने दिया सभी को झटका, बना डाला ऐसा टूल, जो मिनटों में बना देगा आपको कोडिंग का मास्टर

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

OpenAI अपने AI मॉडल ChatGPT को बेहतर बनाने पर काम कर रहा है, इसी के चलते इसमें कई नए टूल्स को शामिल किया गया है, और अब कंपनी ने ChatGPT में Codex AI Tool को भी शामिल कर लिया है, जो काफी शानदार फीचर्स के साथ आपकी कोडिंग की परेशानी को कुछ ही समय में दूर कर देगा। आगे इस टूल के बारे में थोड़ा और विस्तार से जानते हैं।

ये पढ़ें: VI यूजर को लग सकता है बड़ा झटका, कंपनी बंद होने की कगार पर, ये है वजह

Codex AI Tool क्या है?

OpenAI द्वारा ChatGPT में एक Codex टूल शामिल किया गया है, जो OpenAI के हाईटेक o3 रीजनिंग मॉडल के वेरिएंट codex-1 द्वारा संचालित होता है। इस टूल को खास सॉफ्टवेयर डेवलेपमेंट में सहायता करने के लिए बनाया है।

Codex OpenAI

ये टूल एक साथ कई टास्क को संभालने में सक्षम है, और फीचर इंप्लीमेंटेशन, बग फिक्सिंग, कोडबेस से संबंधित जानकारी प्रदान करता है। इस पर जब भी कोई टास्क किया जाता है, वो आपके प्रोजेक्ट की रिपोजिटरी से जुड़ा होता है, और सुरक्षित एक अलग सैंडबॉक्स वातावरण में चलता है।

इन लोगों के लिए होगा उपलब्ध

फिलहाल इस टूल को ChatGPT के सिर्फ Pro, Enterprise, और Team प्लान्स के लिए ही उपलब्ध किया जाएगा, इसके बाद ये ChatGPT Plus और Edu प्लान्स में देखने को मिल सकता है। ये इन प्लान्स के लिए चरणबद्ध तरीके से रोलआउट किया जाएगा, हालांकि इसकी कोई निश्चित तारीख सामने नहीं आयी है।

जो लोग इसका उपयोग करना चाहते हैं, वो रोलआउट के बाद ChatGPT को ओपन करने पर साइड बार में इसके ऑप्शन को देख पाएंगे। इसके माध्यम से आप GitHub पर Pull Request भी बना सकते हैं, जिससे फाइलों में कोई भी अपडेट को सीधे लागू कर सकते हैं।

ये पढ़ें: इन Suspense Movies को OTT पर देख घूम जाएगा दिमाग, 5th वाली अन्दर तक झंझोड़ देगी

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को Twitter, Facebook, Instagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Akash SharmaAkash Sharma
आकाश शर्मा BCA ग्रेजुएट हैं टेक्नोलॉजी की दुनिया में होने वाली डवलपमेंट को काफी बारीकी से फॉलो करते है | वह पिछले दो वर्षों से एक content writer के रूप में काम कर रहे हैं।

Related Articles

Imageनई TVS Radeon लॉन्च, LED लुक मिला और टॉप मॉडल भी Splendor Plus से सस्ता

एक नज़र में : TVS ने त्योहारों से ठीक पहले अपनी 110cc कम्यूटर बाइक TVS Radeon का 2026 मॉडल लॉन्च कर दिया है, जिसकी शुरुआती कीमत ₹67,100 (एक्स-शोरूम, दिल्ली) है। इस बार इसकी खास बात पूरी LED लाइटिंग है, यानी हेडलैंप से लेकर आगे-पीछे के इंडिकेटर तक सब LED है। साथ ही इसका सबसे महंगा …

ImageNothing ने बताई Nothing OS 5.0 की तारीख, इन फोनों को मिलेगा अपडेट

एक नज़र में: Nothing ने कन्फर्म कर दिया है कि Nothing OS 5.0 को 25 अगस्त 2026 को ऑफिशियल तौर पर पेश किया जाएगा। ये कंपनी का पहला ऐसा रिलीज़ होगा, जो Android 17 पर बना है। ऐलान खुद बहुत छोटा-सा रहा। कंपनी ने इसे एक सोशल पोस्ट के ज़रिए बताया, जिसका कैप्शन था, “More …

ImageSamsung Fold को टक्कर देगा Motorola का नया फोन? Razr Fold भारत में हुआ लॉन्च

अगर आपको हमेशा से ऐसा फोन पसंद रहा है जो जेब में आसानी से आ जाए, लेकिन खोलते ही टैबलेट जैसा बड़ा अनुभव दे, तो Motorola का नया फोल्डेबल आपके लिए दिलचस्प हो सकता है। कंपनी ने भारत में अपना पहला book-style foldable Motorola Razr Fold लॉन्च कर दिया है। यह वही फोन है जिसे …

ImageJio ने ₹3,599 वाले सालाना प्लान में जोड़ा 120GB एक्स्ट्रा डेटा और ₹35,100 का Gemini Pro, जानें किसे मिलेगा फायदा

Reliance Jio ने दस साल पूरे होने पर अपने Jio 3599 Annual Plan पर एनिवर्सरी ऑफर पेश कर दिया है, जो jio.com और MyJio ऐप पर लाइव है। इस ऑफर में कंपनी आपको 2.5GB प्रतिदिन डेटा के ऊपर 120GB बोनस डेटा, 18 महीने का Google Gemini Pro और JioHotstar भी दे रही है। उसी 2.5GB …

ImageOPPO ने लॉन्च किया F35 Pro 5G, मिलेंगे 8000mAh बैटरी और 50MP अल्ट्रावाइड सेल्फी कैमरा जैसे फीचर

अप्रैल में OPPO F33 Pro खरीदने वालों को ये फोन ₹37,999 की शुरूआती कीमत पर मिला था, यानी पिछला Pro मॉडल आपको 40 हज़ार से कम में मिल गया था। लेकिन इस बार ऐसा नहीं है। कंपनी ने आज भारत में OPPO F35 Pro और OPPO F35 लॉन्च कर दिए हैं, और नए Pro का …

Discuss

Be the first to leave a comment.