VI यूजर को लग सकता है बड़ा झटका, कंपनी बंद होने की कगार पर, ये है वजह

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

क्या आप भी वोडाफोन आइडिया (VI) सिम का उपयोग करते हैं, तो ये खबर आपके काम की हो सकती है, क्योंकि हाल ही में सामने आयी रिपोर्ट्स के अनुसार कंपनी कुछ ही महीनों में बंद हो सकती है। आगे VI कंपनी बंद से संबंधित सभी चीजों के बारे में विस्तार से जानते हैं।

ये पढ़ें: इन Suspense Movies को OTT पर देख घूम जाएगा दिमाग, 5th वाली अन्दर तक झंझोड़ देगी

VI कंपनी बंद होने की कगार पर

वोडाफोन आइडिया काफी समय से आर्थिक संकट से जूझ रही है, इसी के चलते कंपनी द्वारा दूरसंचार विभाग को एक पत्र भेजा गया था, जिसमें खुद को नई जीवन रेखा देने का अनुरोध किया गया है, क्योंकि सकल राजस्व (एजीआर) बकाया पर कंपनी को सरकार द्वारा समर्थन नहीं मिला है, जिस वजह से कंपनी वित्त वर्ष 2025-26 से आगे सरवाइव करने में असमर्थ है।

वोडाफोन आइडिया लिमिटेड (वीआईएल) के मुख्य कार्यपालक अधिकारी अक्षय मूंदड़ा द्वारा दूरसंचार सचिव को ये पत्र लिखा गया है, जिसमें उन्होंने कहा है, कि “एजीआर पर भारत सरकार का समय पर समर्थन मिले बगैर वीआईएल वित्त वर्ष 2025-26 से आगे परिचालन नहीं कर पाएगी, क्योंकि बैंक से आर्थिक मदद की चर्चाएं आगे नहीं बढ़ पाएंगी।”

19 मई को हो सकती है सुनवाई

कंपनी में सरकार की हिस्सेदारी 49 प्रतिशत है, जिसका कारण स्पेक्ट्रम शुल्क और एजीआर बकाया को इक्विटी हिस्सेदारी में बदलना है। उच्चतम न्यायालय द्वारा गुरुवार को कंपनी द्वारा 30,000 करोड़ रुपये के एजीआर बकाया को माफ करने की याचिका पर सुनवाई की सहमति जताई गई है, और ये सुनवाई 19 मई को हो सकती है।

यदि सुनवाई कंपनी के पक्ष में नहीं होती है, और कंपनी इस कर को नहीं चुका पाती है, तो ऐसी स्थिति में कंपनी बंद होने की कगार पर आ जाएगी, जिसका असर उसके 20 करोड़ उपयोगकर्ता पर पड़ेगा, और उन्हें तुरंत दूसरी टेलीकॉम कंपनी की सर्विस को अपनाना होगा।

ये पढ़ें: Sim Card Scam: आपके नाम पर भी तो नहीं चल रही फर्जी सिम, ऐसे करें पता

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को Twitter, Facebook, Instagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Akash SharmaAkash Sharma
आकाश शर्मा BCA ग्रेजुएट हैं टेक्नोलॉजी की दुनिया में होने वाली डवलपमेंट को काफी बारीकी से फॉलो करते है | वह पिछले दो वर्षों से एक content writer के रूप में काम कर रहे हैं।

Related Articles

ImageRealme P4s Lite vs OnePlus N6 Lite: दोनों लगभग एक ही फोन, तो 17 हज़ार में कौन सा लें?

Realme P4s Lite vs OnePlus N6 Lite: अगर इन दोनों फोनों के पीछे लगा लोगो ढककर इन्हें आपके सामने रख दिया जाए, तो इन्हें अलग पहचान पाना लगभग नामुमकिन होगा। Realme ने आज बिना किसी लॉन्च इवेंट के अपनी वेबसाइट पर नया Realme P4s Lite लिस्ट किया है, और इसकी स्पेक शीट को करीब दो …

ImageGalaxy S27 Ultra से 3x ज़ूम लेंस हटने की तैयारी, बदले में बैटरी पर मिलेगा सबसे बड़ा अपग्रेड, आखिर क्यों लिया कंपनी ने ये फैसला

Samsung की अगली फ्लैगशिप Galaxy S27 Ultra से पीछे का एक कैमरा हट सकता है। एक कोरियाई इंडस्ट्री रिपोर्ट के अनुसार कंपनी इस बार Ultra में चार की जगह तीन रियर कैमरे देने की तैयारी में है, और बाहर होने वाला लेंस 10MP का 3x टेलीफोटो लेंस है। रिपोर्ट के अनुसार फोन में 200MP प्राइमरी …

ImageOppo Find X10 से vivo V80 तक, अक्टूबर 2026 में लॉन्च होंगे ये 7 स्मार्टफोन

अक्टूबर को ज़्यादातर लोग Flipkart और Amazon की फेस्टिव सेल वाले महीने के तौर पर जानते हैं, जब पुराने फोनों के सस्ते होने का इंतज़ार रहता है। लेकिन इस बार यानी अक्टूबर 2026 में आपको नए और कुछ महत्वपूर्ण फोन भी देखने को मिलेंगे। इसकी वजह दिवाली है, जो इस बार नवंबर की शुरुआत में …

Imageसस्ता फोन लेने वालों को सबसे बड़ा झटका, 10 हज़ार से कम वाले फोन 32% तक महंगे

पिछले साल तक आप ₹10,000 लेकर मोबाइल की दुकान पर जाते थे, तो एक ठीक-ठाक स्मार्टफोन लेकर ही लौटते थे। लेकिन इस साल सबसे ज़्यादा दबाव इसी बजट पर पड़ा है। रिसर्च फर्म Counterpoint की नई रिपोर्ट के अनुसार 2026 की पहली छमाही में ₹10,000 से कम वाले फोन औसतन 32% तक महंगे हो गए …

ImagePhonePe यूज़र्स को झटका: अब वॉलेट बंद रखा तो हर तिमाही कटेंगे ₹100, जान लें नया नियम

PhonePe इस्तेमाल करने वाले करोड़ों लोगों के लिए एक काम की खबर है। कंपनी ने अपने wallet के नियम चुपचाप अपडेट कर दिए हैं, और अब लंबे समय से बंद पड़े wallet पर हर तिमाही ₹100 का चार्ज लगने वाला है। राहत की बात बस इतनी है कि ये फीस सिर्फ wallet तक सीमित है, …

Discuss

Be the first to leave a comment.