Sim Card Scam: आपके नाम पर भी तो नहीं चल रही फर्जी सिम, ऐसे करें पता

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

क्या आपको पता है, कि देश में Sim Card Scam काफी तेजी से फैल रहा है। हाल ही में पुलिस द्वारा दो गैंग को पकड़ा गया है, जिनसे 400 फर्जी सिम बरामद किए गए हैं। इन फर्जी सिम कार्ड के माध्यम से ये ठग Work From Home Job Scam को अंजाम दे रहे थे। आगे इसके बारे में विस्तार से जानते हैं, और ये भी जानते हैं, कि आपके नाम पर कितने सिम एक्टिव है, कैसे पता करें?

ये पढ़ें: भारत पाकिस्तान तनाव के बाद BCCI ने जारी किया IPL का नया शेड्यूल

Sim Card Scam क्या है?

वैसे तो आज के इस डिजिटल युग में बिना आधार कार्ड वेरिफिकेशन के सिम कार्ड मिलना मुश्किल है, लेकिन कई सिम कार्ड डीलर इस स्कैम में मिले हुए हैं, जिनमें पश्चिम बंगाल, असम, महाराष्ट्र, बिहार, तामिलनाडु और कर्नाटक के सिम कार्ड डीलर शामिल हैं।

जब आप इनसे सिम लेने जाते हैं, तो वेरिफिकेशन करते समय ये डीलर आपसे झूठ बोल देते हैं, कि वेरिफिकेशन फेल हो गया है, और दूसरा वेरिफिकेशन करते हैं। इस बीच आपके नाम पर दो सिम कार्ड एक्टिवेट करते हैं, जिनमें से एक आपको दे दिया जाता है, और दूसरा सिम कार्ड ये स्कैमर्स को बेच देते हैं।

Sim Card Scam से कैसे बचें?

सिम कार्ड स्कैम से बचने के लिए आपको बस इतना ध्यान रखना आवश्यक है, कि जब भी कोई नई सिम खरीदें, तो कंपनी के सर्विस सेंटर या ऑथराइज्ड डीलर से ही खरीदें। सिम खरीदते समय यदि डीलर बोलता है, कि वेरिफिकेशन फेल हो गया है, तो पहले वेरिफिकेशन फेल का मैसेज चेक करके इसकी पुष्टि करें, इसके बाद ही दूसरी बार वेरिफिकेशन करवाएं।

आपके नाम पर कितने सिम एक्टिव है, कैसे पता करें?

  • इसके लिए सबसे पहले आपको Sancharsaathi की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  • यहां आपको अपना मोबाइल नंबर डाल कर कैप्चा भरना होगा।
  • OTP के माध्यम से लॉगिन करने पर आपको पता चल जाएगा, कि आपके नाम पर कितने सिम एक्टिव हैं।
  • यदि कोई ऐसा नंबर नजर आ रहा है, जिसके बारे में आप नहीं जानते हैं, तो आप उसे तुरंत यहां से ब्लॉक कर सकते हैं।

ये पढ़ें: Snapdragon 7 Gen 4 लॉन्च, सबसे पहले इन फोन में मिलेगी 27% CPU, 30% GPU, 65% AI की बेहतर परफॉरमेंस

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को Twitter, Facebook, Instagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Akash SharmaAkash Sharma
आकाश शर्मा BCA ग्रेजुएट हैं टेक्नोलॉजी की दुनिया में होने वाली डवलपमेंट को काफी बारीकी से फॉलो करते है | वह पिछले दो वर्षों से एक content writer के रूप में काम कर रहे हैं।

Related Articles

ImageJio ने लॉन्च किया Happy New Year 2.0 ऑफर, अब 4G पर भी मिलेगा अनलिमिटेड डेटा

एक नज़र में : Jio ने अपने प्रीपेड यूज़र्स के लिए Happy New Year 2.0 ऑफर लॉन्च कर दिया है, जिसमें ₹399 का मंथली और ₹3,999 का सालाना प्लान शामिल है। इनमें अनलिमिटेड डेटा अब सिर्फ 5G पर नहीं, 4G पर भी मिलेगा। यानी 5G फोन न होने पर भी दिन के बीच डेटा खत्म …

Imageआपके आधार पर भी तो नहीं चल रहा फेक लोन, ऐसे करें मिनटों में पता

भारत में आधार कार्ड को लेकर काफी फ्रॉड हो रहे हैं, इसी के चलते फर्जी आधार कार्ड लोन (फ़ake Aadhar Card Loan) की खबरें भी सामने आ रही है, जिससे काफी लोगों को परेशानी हुई है। इस फ्रॉड में आपको पता भी नहीं होगा, कि आपके नाम पर कोई लोन चल रहा है, और ऐसे …

ImageAirtel का 1+1 फ्री रिचार्ज ऑफर: सबको नहीं मिलेगा, ऐसे चेक करें आपके नंबर पर है या नहीं

एक नज़र में : Airtel अपने ₹349 और ₹399 वाले प्रीपेड प्लान पर ‘1+1 Recharge Free’ ऑफर (Airtel Free Recharge Offer) दे रही है, जिसमें एक रिचार्ज के साथ उसी प्लान का दूसरा रिचार्ज मुफ्त मिलेगा। यानी 28 दिन वाला प्लान आपके नंबर पर 56 दिन चलेगा। लेकिन ये ऑफर हर नंबर पर नहीं है, …

Imageविदेश की फ्लाइट में भी चलेगा Digi Yatra, ई-पासपोर्ट से ऐसे करें सेटअप

एक नज़र में : Digi Yatra की सुविधा अब सिर्फ घरेलू उड़ानों तक सीमित नहीं रही, क्योंकि 1 नवंबर से इसका इंटरनेशनल पैसेंजर ट्रायल शुरू हो गया है। नागरिक उड्डयन मंत्रालय और Digi Yatra फाउंडेशन ने ये सुविधा दिल्ली, मुंबई, बेंगलुरु, चेन्नई, हैदराबाद, कोच्चि और अमृतसर एयरपोर्ट पर शुरू की है। ई-पासपोर्ट वाले भारतीय नागरिक …

Imageफोन में Hidden Apps कैसे पता करें? कहीं आपकी भी लोकेशन तो नहीं हो रही ट्रेस

हमारे फोन में लगभग सभी ऐप्स हमें फोन की स्क्रीन पर ही हमें दिखा जाते हैं, लेकिन कुछ हिडन ऐप्स (Hidden Apps) भी होते हैं, जो हमें ऐसे नजर नहीं आते हैं। इनमें से कुछ मलेशियस ऐप्स हो सकते हैं, जो आपके फोन के डेटा को चुराते हैं, और खासकर लोकेशन पर नजर रखते हैं। …

Discuss

Be the first to leave a comment.