OnePlus ने बताया अपने फोल्डेबल फ़ोन का नाम; Samsung और Google के फोल्डेबल फोनों को देगा टक्कर

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

Samsung और Google के फोल्डेबल फोन को टक्कर देने के लिए चीनी कंपनी OnePlus भी पूरी तरह तैयार हैं। Samsung ने बुधवार को अगली पीढ़ी का फोल्डेबल फोन Samsung Galaxy Z Fold 5 पेश किया है। Google ने मई में अपना Google Pixel Fold बाज़ार में उतारा था। मोबाइल वर्ल्ड कांग्रेस के दौरान OnePlus पुष्टि कर चुका था कि वह एक फोल्डेबल फोन पर काम कर रहा है और साल की तीसरी तिमाही में लॉन्च कर सकता है। पहले अटकलें लगाई जा रही थीं कि इसका नाम OnePlus Fold या OnePlus V Fold होगा, लेकिन हाल ही में कंपनी द्वारा किए गए ट्वीट के बाद लग रहा है कि इसका नाम OnePlus Open होगा।

ये पढ़ें: Samsung ने लॉन्च की Samsung Galaxy Tab S9 सीरीज़

OnePlus ने अपने ट्वीट में कहा कि हम ओपन होते हैं, जब अन्य फोन फोल्ड होते हैं। यह कंपनी के अगले फोल्डेबल फोन के नाम को लेकर एक संकेत है। यह ट्वीट तब किया गया, जब Samsung बुधवार को दक्षिण कोरिया के सियोल में अपनी नई डिवाइस लॉन्च कर रहा था। OnePlus ने अभी तक कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की है लेकिन अनुमान लगाया जा रहा है कि फोल्डेबल अगले महीने लॉन्च होगा। हाल ही में आई कुछ रिपोर्ट में दावा किया गया है कि 29 अगस्त को OnePlus Open पेश किया जा सकता है।

OnePlus Open के संभावित फीचर

OnePlus Open में 2K रेजॉल्यूशन और 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ 7.8 इंच का बड़ा फोल्डेबल AMOLED डिस्प्ले होने की उम्मीद है। इसमें 120Hz रिफ्रेश रेट वाला 6.3 इंच का छोटा AMOLED कवर डिस्प्ले होगा। कहा यह जा रहा कि इसमें कम से कम 5 कैमरे हो सकते हैं। पीछे की ओर 48MP प्राइमरी, 48MP अल्ट्रा-वाइड एंगल लेंस और 64MP टेलीफोटो सेंसर हो सकता है। फोल्डेबल फोन की कवर स्क्रीन पर 32MP का फ्रंट कैमरा और अंदर की तरफ 20MP का सेंसर होने की उम्मीद है।

ये पढ़ें: अब Paytm पर टमाटर 70 रुपये प्रति किलो की दर से खरीद सकते

4,800mAh की बैटरी वाले फोन में 100W की फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिल सकता है। इसमें ऑक्टा-कोर Qualcomm Snapdragon 8 Gen 2 चिपसेट दिया जा सकता है, जिसे बेहतर गेमिंग के लिए Adreno GPU के साथ जोड़ा जा सकता है। फोल्डेबल फोन में 16GB तक रैम और 256GB तक स्टोरेज दिए जाने की संभावना है। संभावना जताई जा रही है कि यह Android 13 OS आउट-ऑफ-द-बॉक्स के साथ OxygenOS 13.1 पर चलेगा।

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को Twitter, Facebook, Instagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Related Articles

Imageअक्टूबर 2026 में ₹25,000 में बेस्ट फोन: 4K कैमरा से गेमिंग के लिए दमदार चिपसेट तक सब कुछ

₹25,000 का बजट सुनते ही अब तक दिमाग में एक पूरे पैकेज वाले फोन की तस्वीर आती थी, जिसमें AMOLED स्क्रीन, तेज़ प्रोसेसर और भरोसेमंद कैमरा, सब कुछ एक साथ मिल जाता था। लेकिन इस साल ये तस्वीर बदल चुकी है, क्योंकि मेमोरी चिप्स के बढ़ते दामों ने कई बजट फोनों को खिसकाकर इसी रेंज …

ImageOnePlus का पहला फोल्डेबल फ़ोन 29 अगस्त को होगा लॉन्च; नाम भी आया सामने

पिछले महीने, हमने SmartPrix पर आपको OnePlus Fold का एक्सक्लूसिव लुक दिखाया और बताया कि OnePlus का पहला फोल्डेबल फ़ोन जल्दी ही दुनिया के सामने पेश किया जायेगा। अब OnePlus ने खुद घोषणा की है कि OnePlus Fold अगस्त के आखिर में विश्व स्तर पर लॉन्च किया जायेगा और इसके लिए कंपनी न्यूयॉर्क में एक …

ImageOnePlus Fold की पहली झलक: कुछ ऐसा होगा OnePlus का पहला फोल्डेबल फ़ोन

हम सभी काफी समय से ये खबर सुन रहे हैं कि Samsung, Oppo के बाद अब OnePlus भी अपने पहले फोल्डेबल स्मार्टफोन पर काम कर रहा है। कंपनी ने आधिकारिक तौर पर भी ये घ्ष्ण की है कि 2023 के तीसरे क्वार्टर यानि जुलाई से सितम्बर के बीच सामान्य अपना पहला फोल्डेबल स्मार्टफोन लॉन्च करेगी। …

ImageSamsung ने One UI 9 रोलआउट शुरू किया, सबसे पहले इन Galaxy फोनों को मिला Android 17

Samsung ने One UI 9 का स्टेबल रोलआउट शुरू कर दिया है, और सबसे पहले ये Galaxy S26, S26+ तथा S26 Ultra तक पहुँच रहा है। Android 17 पर आधारित इस अपडेट का बीटा मई से चल रहा था, यानी करीब चार महीने की टेस्टिंग के बाद ये फाइनल शक्ल में आया है। फोल्डेबल फोनों …

Imageस्क्रीन सबसे बड़ी, सिम ट्रे गायब… Apple का पहला फोल्डेबल iPhone Duo लॉन्च

Apple अब फोल्डेबल फोनों की दौड़ में शामिल हो गई है। कंपनी ने बुक-स्टाइल में खुलने वाला iPhone Duo पेश किया है, और Apple का कहना है कि पहले iPhone के बाद ये उसका सबसे बड़ा डिज़ाइन बदलाव है। इसकी घोषणा कंपनी ने 9 सितंबर को क्यूपर्टिनो में हुए अपने इवेंट में की। वहीँ Samsung …

Discuss

Be the first to leave a comment.