OnePlus का पहला फोल्डेबल फ़ोन 29 अगस्त को होगा लॉन्च; नाम भी आया सामने

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

पिछले महीने, हमने SmartPrix पर आपको OnePlus Fold का एक्सक्लूसिव लुक दिखाया और बताया कि OnePlus का पहला फोल्डेबल फ़ोन जल्दी ही दुनिया के सामने पेश किया जायेगा। अब OnePlus ने खुद घोषणा की है कि OnePlus Fold अगस्त के आखिर में विश्व स्तर पर लॉन्च किया जायेगा और इसके लिए कंपनी न्यूयॉर्क में एक लॉन्च इवेंट होस्ट कर सकती है। ये जानकारी हमें टिपस्टर अरविंद द्वारा मिली है, जिनका दावा है कि ये सूचना उन्हें OnePlus के विश्वसनीय सूत्रों ने ही दी है। उनके ये सूत्र बताते हैं कि अगर सब योजना के अनुसार रहा तो इस फ़ोन का लॉन्च 29 अगस्त को होगा। हालांकि इन सूत्रों की पूरी जानकारी उन्होंने नहीं दी, जिसके कारण हम उनके इस दावे को प्रमाणित नहीं कर सकते हैं।

इसके अलावा इस स्मार्टफोन को लेकर प्रचलित टिपस्टर Max Jambor ने भी ये बताया है कि इसका नाम ‘OnePlus Open’ हो सकता है।

ये पढ़ें: OnePlus Nord 3 5G रिव्यु: मिड-रेंज में एक धमाकेदार एंट्री

OnePlus-Fold-5K render Smartprix

OnePlus Open स्पेसिफिकेशन (संभावित)

अब सामने आ चुकी लीक और खबरों के अनुसार, OnePlus V Fold / Open में 7.8-इंच की फोल्डेबल डिस्प्ले हो सकती है और बाहर आपको 6.3-इंच की एक कवर डिस्प्ले दी जा सकती है। आसार हैं कि इन दोनों स्क्रीनों में 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट मिलेगा।

परफॉरमेंस की बात करें तो, OnePlus के इस पहले फोल्डेबल फ़ोन को Qualcomm के फ्लैगशिप चिपसेट Snapdragon 8 Gen 2 के साथ पेश किया जा सकता है। साथ ही इसमें 256GB स्टोरेज और 16GB तक की रैम आने के आसार हैं। फ़ोन में दो 48MP के रियर कैमरा आ सकते हैं, जिनमें से एक प्राइमरी और दूसरा अल्ट्रा वाइड लेंस होगा। वहीँ इसमें तीसरा कैमरा 64MP का टेलीफ़ोटो लेंस भी हो सकता है। हालांकि सेल्फी सेंसर को लेकर अभी जानकारी नहीं मिली है।

ये पढ़ें: एक्सक्लूसिव : OnePlus 12 के रेंडर्स लीक, देखें कैसा होगा डिज़ाइन

इस फोल्डेबल डिवाइस को पावर देने के लिए कंपनी 4,800mAh का बैटरी पैक दे सकती है। अटकलें लगाई जा रही हैं कि इस बैटरी को सपोर्ट करने के लिए 67W की फ़ास्ट चार्जिंग तनिक का इस्तेमाल किया जायेगा। इसके अलावा रिपोर्टों के अनुसार, OnePlus इसमें साइड में फिंगरप्रिंट सेंसर देने का विचार कर रहा है।

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को TwitterFacebookInstagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Pooja ChaudharyPooja Chaudhary
Pooja has been covering technology and gadgets for more than 5 years. Most of her work has been centred around smartphones and smartphone apps, but she occasionally likes to dabble with content on people and relationships. She is also a bit of a TV junkie and is often trying to make time to catch up with her favourite shows and classic movies.

Related Articles

Imageएक्सक्लूसिव: Redmi Note 17 Pro सीरीज़ 15 सितंबर को होगी लॉन्च, बैटरी बड़ी और कीमत में बड़ा उछाल

Redmi भारत में अपनी लोकप्रिय Note सीरीज़ को दो नए स्मार्टफोन के साथ आगे बढ़ाने की तैयारी में है। हमारे भरोसेमंद सूत्र और इंडस्ट्री इनसाइडर योगेश ब्रार ने हमें बताया है कि कंपनी Redmi Note 17 Pro और Redmi Note 17 Pro Max को भारत में जल्द ही लॉन्च करने की योजना बना रही है। …

ImageVivo iQOO Pro 5G होगा 22 अगस्त को 12GB रैम और स्नैपड्रैगन 855 प्लस के साथ चीन में लांच

Vivo iQOO Pro 5G चाइनीज स्मार्टफोन कंपनी वीवो के सब-ब्रांड का पहला 5G स्मार्टफोन इस महीने की 22 तारीख (22 अगस्त) को लॉन्च किया जाएगा। सोशल मीडिया साइट Weibo पर Vivo ने एक पोस्ट शेयर की है जिसपर डिवाइस का नाम और उसकी लांच डेट साफ तौर पर दिखाई देती है। वीवो के सब-ब्रांड iQOO …

ImageVivo iQOO Neo होगा 24 अक्टूबर को ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप के साथ लांच

Vivo ने जुलाई महीने में अपनी iQOO सीरीज के तहत Vivo iQOO Neo को लांच किया था जिसमे स्नैपड्रैगन 845 चिप्सेते देखने को मिलती है और ये डिवाइस चीन में बिक्री के लिए उपलब्ध है। इसके के आगे कंपनी ने घोषणा कर दी है की Vivo iQOO Neo 855 नाम से नए स्मार्टफोन को लांच …

Imageनई Maruti Baleno का चेहरा सामने आया, 5 सितंबर को लॉन्च – अब सनरूफ भी मिलेगा

Maruti Suzuki 5 सितंबर 2026 को नई Baleno लॉन्च करने जा रही है, और लॉन्च से ठीक पंद्रह दिन पहले ये हैचबैक टेस्टिंग के दौरान बहुत करीब से कैमरे में कैद की गयी, जिसकी तसवीरें भी सामने आयी हैं। YouTube चैनल Throttle Tales India के स्पाई वीडियो में इसकी आखिरी राउंड की टेस्टिंग दिख रही …

Imagerealme P4s 5G भारत में इस दिन होगा लॉन्च, BGMI में 144FPS गेमिंग का दावा

एक नज़र में: realme ने कन्फर्म कर दिया है कि P4s 5G भारत में 26 अगस्त को लॉन्च होगा। कंपनी ने लॉन्च से पहले ही इसके कई खास स्पेसिफिकेशन भी सामने रख दिए हैं, जिनमें चिपसेट, डिस्प्ले, बैटरी, कैमरा और मज़बूती की रेटिंग शामिल हैं। ये पढ़ें: realme 16x 5G भारत में लॉन्च, मिलेगी 144Hz …

Discuss

Be the first to leave a comment.