OnePlus Nord 4 नहीं पसंद, तो ये बेहतरीन स्मार्टफोन विकल्प भी चुन सकते हैं आप

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

काफी लम्बे इंतज़ार के बाद, कंपनी ने OnePlus Nord 4 को लॉन्च कर दिया है। ये पहला मिड-रेंज 5G फ़ोन है, जो पूरे मेटल-डिज़ाइन के साथ आया है और OnePlus का ऐसा पहला स्मार्टफोन है, जिसमें चार साल तक सॉफ्टवेयर अपडेट और छः साल तक सिक्योरिटी अपडेट मिलेंगे।

हालांकि ये नया स्मार्टफोन काफी दमदार है, लेकिन फिर भी सभी के लिए पहली पसंद नहीं है। ऐसे में आप इस फ़ोन के बेहतरीन विकल्प देखना चाहते हैं, तो ये लेख आपकी मदद करेगा। हम यहां OnePlus Nord 4 के बेहतरीन विकल्पों की जानकारी देख रहे हैं, जो इसी कीमत में उपलब्ध हैं।

OnePlus Nord 4 स्पेसिफिकेशन

इससे पहले हम आपको OnePlus Nord 4 के विकपों के बारे में बताएं, एक नज़र इस फ़ोन के फीचरों पर डालते हैं। Nord 4 में 6.74-इंच की 1.5K OLED डिस्प्ले है, ये स्क्रीन 120 Hz रिफ्रेश रेट और 2160 Hz PWM डिमिंग के साथ आएगी। इसमें 2,150 निट्स की पीक ब्राइटनेस मिलेगी।

इसके अलावा OnePlus Nord 4 Qualcomm के नवींतम मिड-रेंज ओक्टा कोर Snapdragon 7+ Gen 3 चिपसेट पर काम करता है, और इसके साथ 12 GB तक की LPDDR5X RAM और 512GB तक की UFS 4.0 स्टोरेज मिलेगी।

OnePlus Nord 4 में 5,500 mAh की बैटरी है, जो 100W SuperVOOC फ़ास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है और चार्जर भी आपको फ़ोन के साथ ही मिलेगा। फ़ोन में Android 14 पर OxygenOS 14.1 है और इसमें 4 सॉफ्टवेयर अपडेट और 6 साल तक सिक्योरिटी अपडेट भी मिलेंगे।

कैमरा की बात करें तो, ये मिड-रेंज हैंडसेट, 50 MP LYT-600 प्राइमरी कैमरा (OIS) और साथ में 8 MP SonyIMX 355 अल्ट्रा-वाइड सेंसर के साथ आया है। इसमें सामने की तरफ, सेल्फी लेने के लिए 16 MP का कैमरा दिया गया है।

इसके अलावा यहां OnePlus का ख़ास फीचर – Alert Slider भी है। अन्य फीचरों में NFC, ब्लूटूथ 5.4, ड्यूल सिम सपोर्ट, Wi-Fi 6E, इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर और ड्यूल स्टीरियो स्पीकर भी शामिल हैं।  

OnePlus Nord 4 तीन स्टोरेज विकल्पों में आया है –

  • 8/128 GB: ₹29,999
  • 8/256 GB: ₹32,999
  • 12/256 GB: ₹35,999

1. POCO F6

POCO F6 मोबाइल गेमिंग करने वालों के लिए एक काफी अच्छा विकल्प है। इसमें Snapdragon 8s Gen 3 है, जो OnePlus Nord 4 की तुलना में अच्छी और भरोसेमंद परफॉरमेंस देता है। हालांकि वहीँ फ़ोन प्लास्टिक बॉडी के साथ उपलब्ध है और इसमें आपको केवल तीन साल तक सॉफ्टवेयर अपडेट और चार साल तक सिक्योरिटी अपडेट मिलेंगे।

  • 6.7-इंच 1.5K 120Hz OLED डिस्प्ले
  • 2500 निट्स पीक ब्राइटनेस, 2160Hz PWM डिमिंग, गोरिल्ला ग्लास विक्टस की सुरक्षा
  • Snapdragon 8s Gen 3 प्रोसेसर
  • LPDDR5X रैम, UFS 4.0 स्टोरेज
  • 50 MP प्राइमरी Sony LYT600 सेंसर (OIS) + 8 MP अल्ट्रा-वाइड
  • 20 MP सेल्फी कैमरा  
  • 5000 mAh बैटरी, 90W फ़ास्ट चार्जिंग
  • Wi-Fi 7, NFC, IR Blaster

POCO F6 भी तीन स्टोरेज विकल्पों में उपलब्ध है –

  • 8/256GB: ₹29,999 
  • 12/256GB: ₹31,999
  • 12/512GB: ₹33,999 

ये पढ़ें: Nokia कीपैड मोबाइल फोनों की सूची (जुलाई 2024) 

2. realme GT 6T

realme GT 6T भी एक अच्छा विकल्प है। ये Snapdragon 7+ Gen 3 के साथ दूसरा Nord 4 ही है, लेकिन प्लास्टिक बॉडी के साथ। इसमें भी केवल 3 साल तक सॉफ्टवेयर अपडेट और चार साल तक सिक्योरिटी अपडेट मिलेंगे। इन दोनों स्मार्टफोनों में Nord 4 और realme GT 6T में सॉफ्टवेयर को छोड़कर कोई ख़ास अंतर नहीं है।

अगर आप Nord 4 का थोड़ा सस्ता विकल्प चाहते हैं, तो realme GT 6T एक काफी अच्छा ऑप्शन है। इसमें वही Snapdragon 7+ Gen 3 प्रोसेसर और वही कैमरा सेटअप है।

हालांकि थोड़ा अंतर डिस्प्ले में है, जहां Nord 4 में फ्लैट डिस्प्ले है, वहीँ realme GT 6T में 3D कर्व्ड OLED स्क्रीन है। साथ ही realme GT 6T में LTPO पैनल का इस्तेमाल हुआ है, जो Nord 4 में नहीं है।

  • 6.78-inch 8T BOE LTPO AMOLED डिस्प्ले
  • 120Hz रिफ्रेश रेट, 2160Hz PWM डिमिंग, कोर्निंग गोरिल्ला ग्लास विक्टस 2
  • 6000 निट्स पीक ब्राइटनेस, 1000 निट्स स्टैण्डर्ड ब्राइटनेस, 1600 निट्स HBM
  • Snapdragon 7+ Gen 3 प्रोसेसर
  • LPDDR5X रैम, UFS 4.0 स्टोरेज
  • 50MP Sony LYT600 सेंसर (OIS) + 8 MP अल्ट्रा-वाइड  
  • 32 MP फ्रंट कैमरा (Sony IMX615)
  • USB-C 2.0
  • इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर
  • IP65 सर्टिफिकेशन
  • 5500 mAh बैटरी, 120W फ़ास्ट चार्जिंग  
  • Wi-Fi 6E, NFC, IR Blaster

realme GT 6T चार स्टोरेज मॉडलों में मिलता है:

  • 8/128GB: ₹30,999 
  • 8/256GB: ₹32,999 
  • 12/256GB: ₹35,999 
  • 12/512GB: ₹39,999 

3. iQOO Neo9 Pro

iQOO Neo9 Pro भी Nord 4 का एक अच्छा विकल्प है, जो ओक्टा कोर Snapdragon 8 Gen 2 प्रोसेसर के साथ आता है, और ये मजबूती और अच्छे प्रदर्शन के लिए जाना जाता है। अगर आपके लिए सबसे महत्वपूर्ण परफॉरमेंस है, तो iQOO Neo 9 Pro से अच्छा दावेदार नहीं है।

iQOO के फ़ोन अच्छी गेमिंग परफॉरमेंस के लिए भी जाने जाते हैं, तो आप उसके लिए भी इसे चुन सकते हैं। साथ ही iQOO Neo9 Pro के कैमरा काफी अच्छे हैं।  

  • 6.78-इंच Visionox VM7 LTPO OLED, 1.5K रेज़ोल्यूशन,
  • 120Hz रिफ्रेश रेट, 3000 निट्स पीक ब्राइटनेस, 1400 निट्स HBM (फुल स्क्रीन के लिए), 2160Hz PWM डिमिंग
  • Snapdragon 8 Gen 2 SoC
  • Adreno 740 GPU
  • LPDDR5X रैम, UFS 4.0 स्टोरेज
  • 3 बड़े OS अपडेट, 4 साल तक सिक्योरिटी अपडेट
  • 50 MP Sony IMX920 सेंसर (OIS) + 8 MP अल्ट्रा-वाइड
  • 16 MP सैमसंग फ्रंट कैमरा
  • USB-C 2.0
  • इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर
  • 5160 mAh बैटरी, 120W वायर्ड चार्जिंग, 65W PD चार्जिंग
  • Wi-Fi 7, Bluetooth 5.3, IR Blaster
  • IP54 सर्टिफिकेशन (पानी और धूल से सुरक्षा के लिए)

iQOO Neo 9 Pro इन वैरिएंट में उपलब्ध है –

  • 8/128 GB: ₹36,000
  • 8/256 GB: ₹38,000
  • 12/256 GB: ₹40,000

ये पढ़ें: Snapdragon X Plus लैपटॉप की सूची -2024

4. motorola edge 50 Pro 

अगर आप इस बजट सबसे अच्छी कैमरा परफॉरमेंस चाहते हैं, तो moto edge 50 Pro सबसे जबैडस्ट विकल्प है। इसमें 3x टेलीफ़ोटो लेंस के साथ एक बेहतरीन कैमरा सेटअप है, जो पोर्ट्रेट शॉट काफी अच्छे लेता है।  

यहां आपको ओक्टा कोर Snapdragon 7 Gen 3 चिपसेट मिलेगा, जिसकी परफॉरमेंस 7+ Gen 3 की तुलना में थोड़ी कम है, लेकिन फिर भी अच्छी है। लेकिन बात ज़रूर ध्यान रखें कि ये डिवाइस UFS 2.2 स्टोरेज के साथ आता है।

  • 6.7-इंच 3D कर्व्ड pOLED डिस्प्ले, 1220 x 2712 रेज़ॉल्यूशन
  • 2000 निट्स पीक ब्राइटनेस, 144 Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट
  • Snapdragon 7 Gen 3 प्रोसेसर
  • 50 MP 1/1.55” (OIS) + 13 MP अल्ट्रा-वाइड + 10 MP 1/3.95” 3x टेलीफ़ोटो लेंस (OIS) 
  • 50 MP फ्रंट कैमरा  
  • 4500 mAh बैटरी, 125W फ़ास्ट चार्जिंग (50W वायरलेस)
  • स्टीरियो स्पीकर
  • IP68 सर्टिफिकेशन

motorola edge 50 Pro में दो चार्जिंग स्पीड, रैम और स्टोरेज विकल्प हैं –

  • 8/256 GB: ₹31,999 (68W)
  • 12/256 GB: ₹35,999 (125W)

5. vivo V30 5G

Vivo V30 Pro

इसी बजट में एक और अच्छा कैमरा फ़ोन है vivo V30। इसमें भी ओक्टा कोर Snapdragon 7 Gen 3 चिप है, लेकिन इसका कैमरा परफॉरमेंस काफी अच्छा है।

vivo V30 में 3D कर्व्ड डिस्प्ले है, और ये Funtouch OS 14 पर काम करता है। अगर आप एक भरोसेमंद परफॉरमेंस के साथ एक अच्छा कैमरा भी चाहते हैं, तो Vivo V30 को एक बार देखना न भूलें।

  • 6.78-इंच 3D-कर्व्ड OLED डिस्प्ले, 1260 x 2800 रेज़ॉल्यूशन
  • 2800 निट्स पीक ब्राइटनेस, 120Hz रिफ्रेश रेट
  • Snapdragon 7 Gen 3 
  • 50 MP 1/1.55” (OIS) + 50 MP अल्ट्रा-वाइड 1/2.76” 119°
  • 50 MP फ्रंट कैमरा  
  • 5000 mAh बैटरी, 80W फ़ास्ट चार्जिंग
  • स्टीरियो स्पीकर
  • IP54 सर्टिफिकेशन

vivo V30 तीन स्टोरेज ऑप्शन में उपलब्ध है –

  • 8/128 GB: ₹33,999 
  • 8/256 GB: ₹35,999 
  • 12/256 GB: ₹37,999 
Pooja ChaudharyPooja Chaudhary
Pooja has been covering technology and gadgets for more than 5 years. Most of her work has been centred around smartphones and smartphone apps, but she occasionally likes to dabble with content on people and relationships. She is also a bit of a TV junkie and is often trying to make time to catch up with her favourite shows and classic movies.

Related Articles

ImageWWDC 2026: iPhone से लेकर AirPods तक के लिए Apple ने किए ये बड़े अपडेट, लेकिन सबकी नज़र नए Siri पर

WWDC 2026 की शुरुआत के साथ ही Apple ने iPhone, iPad, Mac और AirPods के लिए एक के बाद एक कई नए फीचर्स का ऐलान कर दिया है – और इस बार सबसे ज़्यादा चर्चा हो रही है पूरी तरह नए Siri की। Apple ने आज अपने सालाना डेवलपर इवेंट WWDC 2026 में iOS 27, …

ImageOnePlus Nord CE4 Lite 5G रिव्यु: नयी डिस्प्ले, पुराना परफॉरमेंस

OnePlus ने हाल ही में भारत में अपना सबसे किफायती स्मार्टफोन Nord CE4 Lite 5G लॉन्च किया है। Nord CE 3 Lite के इस सक्सेसर में कई अपग्रेड आये हैं, लेकिन वहीँ चिपसेट कंपनी के purana ही रखा है । इसमें सबसे महत्वपूर्ण अपग्रेड है AMOLED डिस्प्ले। इसके अलावा बैटरी और फ़ास्ट चार्जिंग में भी …

ImageMoto Edge 50 Fusion Vs OnePlus Nord CE 4: क्या Moto अपने Edge फीचरों के साथ 25,000 के बजट में आगे निकल पाया है ?

मोटोरोला ने कल भारतीय बाज़ार में अपना मिड-रेंज स्मार्टफोन Moto Edge 50 Fusion लॉन्च किया है। कंपनी के इस स्मार्टफोन की चर्चा काफी समय से हो रही थी, जिसका कारण था इस सेगमेंट में कुछ ख़ास फीचरों के साथ आना, जो इस बजट के अन्य स्मार्टफोनों में नहीं हैं, जैसे 144Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट, Sony …

ImageOnePlus Nord 5 Alternatives: ₹35,000 के अंदर ये 5 स्मार्टफोन जो फीचरों में किसी से कम नहीं हैं

OnePlus Nord 5 भारत में लॉन्च हो चुका है और ये एक बेहतरीन मिड-रेंज फ्लैगशिप है, लेकिन अगर किसी कारण से आप इसके अलावा या कुछ अलग और बेहतर वैल्यू वाले विकल्प ढूंढ रहे हैं, तो मार्केट में कई ऐसे स्मार्टफोन इस समय आपके लिए उपलब्ध हैं जो इस फोन को कड़ी टक्कर दे सकते …

ImageYouTube का नया फीचर: अब आप खुद हटा सकते हैं Shorts, जानें क्या है तरीका

YouTube खोलते ही Shorts शुरू हो जाते हैं… और फिर पता ही नहीं चलता कब आधा-आधा घंटा निकल जाता है। अगर आपको भी ऐसा लगता है कि ये छोटे वीडियो आपका समय खा जाते हैं, तो अब Youtube आपके लिए एक भाड़ ज़रूरी बदलाव लाया है। YouTube ने ऐसा नया विकल्प दिया है, जिससे आप …

Discuss

Be the first to leave a comment.

Related Products