YouTube का नया फीचर: अब आप खुद हटा सकते हैं Shorts, जानें क्या है तरीका

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

YouTube खोलते ही Shorts शुरू हो जाते हैं… और फिर पता ही नहीं चलता कब आधा-आधा घंटा निकल जाता है। अगर आपको भी ऐसा लगता है कि ये छोटे वीडियो आपका समय खा जाते हैं, तो अब Youtube आपके लिए एक भाड़ ज़रूरी बदलाव लाया है।

YouTube ने ऐसा नया विकल्प दिया है, जिससे आप चाहें तो Shorts को अपनी स्क्रीन से लगभग गायब कर सकते हैं। यानी अब बार-बार सामने आने वाले इन वीडियो पर आपका पूरा नियंत्रण हो सकता है।

बस एक सेटिंग, और Shorts बंद

YouTube ने Shorts देखने के समय को सीमित करने वाला फीचर पहले भी दिया था, लेकिन अब इसमें सबसे बड़ा बदलाव किया गया है। अब आप इस समय सीमा को शून्य मिनट तक सेट कर सकते हैं।

जैसे ही आप ऐसा करते हैं, Shorts आपके लिए दिखना बंद हो जाते हैं। तय सीमा पूरी होने के बाद Shorts सेक्शन खाली हो जाता है और एक संदेश दिखाई देता है कि आपने अपनी सीमा पूरी कर ली है। इसके साथ ही होम स्क्रीन से Shorts वाला हिस्सा भी हट जाता है।

पहले ऐसा नहीं था। पहले आप चेतावनी को हटाकर फिर से वीडियो देख सकते थे, लेकिन अब यह विकल्प उतना आसान नहीं रखा गया है। यानि अगर आप सच में Shorts से दूरी बनाना चाहते हैं, तो यह फीचर काम आएगा।

क्यों अहम है यह बदलाव

हाल के समय में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर यह सवाल उठता रहा है कि क्या इन्हें इस तरह बनाया गया है कि लोग ज़्यादा समय तक जुड़े रहें।

एक मामले में यह भी कहा गया कि लगातार स्क्रोल जैसे फीचर्स लोगों को रोकने के लिए बनाए जाते हैं। ऐसे माहौल में YouTube का यह कदम यूज़र्स को थोड़ा ज़्यादा नियंत्रण देने की कोशिश के तौर पर देखा जा सकता है।

कैसे करें चालू

अगर आप भी Shorts कम देखना चाहते हैं, तो YouTube ऐप की सेटिंग में जाकर “Time management” विकल्प खोलें और Shorts की सीमा को चालू करके उसे शून्य मिनट पर सेट कर दें।

YouTube का यह बदलाव छोटा ज़रूर लग सकता है, लेकिन असर बड़ा हो सकता है। अगर Shorts आपको बार-बार अपनी तरफ खींच लेते हैं, तो अब उनसे दूरी बनाना आपके हाथ में है।

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को TwitterFacebookInstagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Pooja ChaudharyPooja Chaudhary
Pooja has been covering technology and gadgets for more than 5 years. Most of her work has been centred around smartphones and smartphone apps, but she occasionally likes to dabble with content on people and relationships. She is also a bit of a TV junkie and is often trying to make time to catch up with her favourite shows and classic movies.

Related Articles

ImageApple ने लॉन्च किए iPhone 18 Pro और Pro Max, मिलेगा 2nm A20 Pro चिप और बदलने वाला अपर्चर

Apple ने अपने “Surprise and Shine” इवेंट में आखिरकार iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max लॉन्च कर दिए हैं। डिज़ाइन के मामले में ये दोनों फोन पिछले साल के iPhone 17 Pro के काफी करीब ही रहे हैं। लेकिन कैमरा, चिपसेट, कूलिंग सिस्टम, कनेक्टिविटी, बैटरी और सॉफ्टवेयर, इन सभी में कंपनी ने इस …

ImageWhatsApp ने पेश किया नया Username फीचर, अब बिना नंबर शेयर किए होगी चैट, जानें कैसे करें Reserve

WhatsApp पर अब तक किसी से बात शुरू करने का मतलब था अपना फोन नंबर देना। यही चीज़ अब बदलने जा रही है। कंपनी ने Username फीचर पर से पर्दा हटा दिया है, जिसके बाद आप बिना अपना नंबर बताए किसी से चैट कर पाएँगे। फिलहाल 29 जून से इसका सबसे पहला हिस्सा शुरू हुआ …

ImageInstagram Instants कैसे इस्तेमाल करें? जानें इससे फोटो भेजने और बंद करने का पूरा तरीका

अगर आपके Instagram इनबॉक्स में अचानक कोई नई फोटो, स्टैक जैसी चीज़ दिख रही है, तो आप अकेले नहीं हैं। Instagram ने अपने यूज़र्स के लिए Instagram Instants नाम का नया फीचर शुरू किया है। यह उन लोगों के लिए है, जो बिना ज़्यादा एडिटिंग के तुरंत फोटो शेयर करना चाहते हैं। खास बात यह …

Imageअमेरिका और यूरोप से OnePlus की विदाई तय, अब OxygenOS भी हो रहा खत्म, जानें भारत का क्या होगा

पिछले कई हफ्तों से OnePlus को लेकर जो कयास लगाए जा रहे थे, कंपनी ने आखिरकार खुद सामने आकर उन पर मुहर लगा दी है। OnePlus ने एक साथ तीन कम्युनिटी स्टेटमेंट जारी किए हैं, एक अमेरिका के लिए, एक यूरोप के लिए और एक भारत के लिए। इन बयानों से दो बातें अब पूरी …

Imageभारत में इस दिन आएगा पहला Mivi स्मार्टफोन, 15,000 से कम में मिल सकते हैं 120Hz स्क्रीन और 6,000mAh बैटरी

Mivi One 5G भारत में 24 सितंबर को लॉन्च होगा, और ये उस कंपनी का पहला स्मार्टफोन है जिसे आप अब तक ईयरबड्स और स्पीकरों के लिए जानते आए हैं। हैदराबाद की ये कंपनी 2015 से सिर्फ ऑडियो प्रोडक्ट बनाती आई है, और किसी दूसरे ब्रांड की सब-ब्रांड नहीं, अपना अलग भारतीय ब्रांड है। इस …

Discuss

Be the first to leave a comment.