चीन में लॉन्च हुआ OnePlus का 8300mAh बैटरी वाला फोन, इस नाम के साथ भारत में जल्द लेगा एंट्री

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

OnePlus ने चीन में अपना नया दमदार स्मार्टफोन OnePlus Ace 6T लॉन्च कर दिया है। इस बार कंपनी ने बैटरी और परफॉर्मेंस दोनों को अगले लेवल पर ले जाने की कोशिश की है। पूरी पूरी उम्मीद है कि यही मॉडल भारत में OnePlus 15R नाम से एंट्री कर सकता है, जिसके लॉन्च का टीज़र कंपनी पहले ही दे चुकी है। शायद इसलिए भारतीय यूज़र्स के लिए भी यह लॉन्च काफी मायने रखता है।

फोन में दी गई 8300mAh की बड़ी बैटरी, नया Snapdragon 8 Gen 5 चिपसेट और 165Hz AMOLED स्क्रीन इसे OnePlus लाइनअप में काफी खास भी बनाते हैं।

ये भी पढ़ें: iQOO 15 लॉन्च: डिस्प्ले, बैटरी और कैमरा में बड़ा बदलाव

OnePlus Ace 6T (OnePlus 15R) की कीमतें

OnePlus Ace 6T चीन में पाँच स्टोरेज वेरिएंट्स के साथ पेश किया गया है।

  • 12GB + 256GB – 2599 युआन (लगभग ₹33,150)
  • 16GB + 256GB – 2899 युआन (लगभग ₹36,975)
  • 12GB + 512GB – 3099 युआन (लगभग ₹39,525)
  • 16GB + 512GB – 3399 युआन (लगभग ₹43,355)
  • 16GB + 512GB Genshin Impact Kamisato Ayaka Edition– 3699 युआन (लगभग ₹47,180)
  • 16GB+1TB – 3899 युआन (लगभग ₹49,730)

हालांकि अभी भारत की कीमत सामने नहीं आई है, लेकिन अनुमान है कि OnePlus 15R की कीमत OnePlus 13R की रेंज (लगभग ₹40,000–₹45,000) के आस-पास हो सकती है।

इसे आप काले (Flash Black), हरे (Fleeting Green) और बैंगनी (Electric Violet) रंगों में खरीद सकेंगे।

ये भी पढ़ें: Leak में खुलासा: क्यों Galaxy S26 Ultra की बैटरी पर सबसे ज़्यादा चर्चा है?

OnePlus Ace 6T Specifications

Ace 6T में 6.83-इंच की 165Hz AMOLED डिस्प्ले, 3600 निट्स तक की ब्राइटनेस और गेमिंग के लिए 3200Hz टच सैंपलिंग रेट दिया गया है। यानि ये काफी स्मूद और काफी रेस्पॉन्सिव है। ये रिफ्रेश रेट अभी तक किसी और फोन का हिस्सा नहीं है।

इसके अलावा, ये दुनिया का पहला फोन है जो Snapdragon 8 Gen 5 प्रोसेसर के साथ आया है, भारत का OnePlus 15R भी इसी चिप के साथ और 1TB तक UFS 4.1 स्टोरेज के साथ आएगा।

इसके अलावा इसमें 8300mAh की बैटरी मिलती है। ये 100W चार्जिंग के साथ सिर्फ 23 मिनट में 50% तक चार्ज होने का दावा करती है। इसमें मिलने वाला Glacier कूलिंग सिस्टम लम्बे गेमिंग सेशन्स में तापमान नियंत्रित रखता है।

  • डिस्प्ले: 6.83-इंच फ्लैट AMOLED, 1.5K रिज़ॉल्यूशन, 165Hz रिफ्रेश रेट, 10-बिट कलर, 3600 निट्स पीक ब्राइटनेस
  • चिपसेट: Qualcomm Snapdragon 8 Gen 5 (3nm), G2 नेटवर्क चिप, कस्टम डिस्प्ले चिप
  • रैम: 12GB / 16GB LPDDR5X
  • स्टोरेज: 256GB / 512GB / 1TB UFS 4.1
  • OS: Android 16 बेस्ड OxygenOS / ColorOS 16
  • रियर कैमरा: 50MP Sony IMX906 (OIS) + 8MP अल्ट्रावाइड
  • फ्रंट कैमरा: 16MP
  • बैटरी: 8300mAh, 100W वायर्ड फास्ट चार्ज
  • कूलिंग सिस्टम: Glacier VC कूलिंग + ग्रेफाइट लेयर्स
  • ऑडियो: स्टीरियो स्पीकर्स
  • सिक्योरिटी: अल्ट्रासोनिक इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट
  • रेजिस्टेंस: IP66 / IP68 / IP69K
  • अन्य फीचर्स: साइड-बटन्स, गेमिंग ऑप्टिमाइज़ेशन, Ultra-low latency टच
  • लिमिटेड एडिशन: Genshin Impact Kamisato Ayaka Edition

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को Twitter, Facebook, Instagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Pooja ChaudharyPooja Chaudhary
Pooja has been covering technology and gadgets for more than 5 years. Most of her work has been centred around smartphones and smartphone apps, but she occasionally likes to dabble with content on people and relationships. She is also a bit of a TV junkie and is often trying to make time to catch up with her favourite shows and classic movies.

Related Articles

ImageSamsung Galaxy F70 5G इंडिया लॉन्च: BIS, Google लिस्टिंग और फीचर

किसी फोन के बारे में कई बार सबसे बड़ा सुराग उसके नाम से नहीं, बल्कि उसके कोडनेम से मिलता है, और Samsung Galaxy F70 5G के साथ भी यही हुआ है। ये फोन Google Play Console की सपोर्टेड डिवाइस लिस्ट में दिखा है, लेकिन वहां इसका कोडनेम a17x लिखा है, जो पिछले साल अगस्त में …

ImagePOCO M8x 5G भारत में लॉन्च, Snapdragon 4 Gen 5 वाला देश का पहला फोन बना

एक नज़र में: POCO ने भारत में POCO M8x 5G लॉन्च कर दिया है। ये भारत में Qualcomm Snapdragon 4 Gen 5 चिप के साथ आने वाला पहला फोन भी बना है। इस फोन की शुरुआती कीमत ऑफर के बाद ₹18,999 है, और आपको इसमें 7,900mAh बैटरी, 120Hz डिस्प्ले और Android 16 पर आधारित HyperOS …

Image2032 तक चलेगी इस फोन की बैटरी? OPPO ने लॉन्च किया 8,000mAh वाला Oppo K14 Plus

नया फोन लेते वक्त ज़्यादातर लोगों के मन में एक ही डर रहता है कि दो-तीन साल बाद बैटरी पहले जैसी नहीं चलेगी। इसी वजह से कई लोग बड़ी बैटरी वाला फोन चुनते हैं। OPPO ने आज भारत में OPPO K14 Plus 5G लॉन्च करके इसी डर पर सीधा दांव खेला है। कंपनी का दावा …

ImageXiaomi 18 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, 8,500mAh बैटरी वाला Pro Max नहीं, कंपनी ने दिया टीज़र

Xiaomi की Pro सीरीज़ अब तक भारतीय खरीददारों के लिए सिर्फ खबरों तक ही सीमित रही है, क्योंकि पिछले साल के Xiaomi 17 Pro और 17 Pro Max कभी भारत आए ही नहीं। यहाँ सिर्फ Xiaomi 17 और 17 Ultra लॉन्च हुए थे। लेकिन इस बार ऐसा नहीं होगा। 23 सितंबर को चीन में लॉन्च …

ImageMivi One 5G भारत में लॉन्च, 12 हजार में Snapdragon वाला 5G फोन

करीब दस साल से ईयरबड्स और स्पीकर बनाती आ रही हैदराबाद की कंपनी Mivi ने आज भारत में अपना पहला स्मार्टफोन Mivi One 5G लॉन्च कर दिया है। अपने ऑडियो वाले अनुभव को भी कंपनी इस फोन में लेकर आई है, और इसमें ClearTalk नाम का एक फीचर दिया गया है, जो कॉल के दौरान …

Discuss

Be the first to leave a comment.

Related Products